
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अनिल नाम के युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक नशे का लती था। उसने नशे में खुद को गोली मार ली है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव के जागेश्वर यादव का कहना है कि उनके बेटे अनिल यादव (23) ने दोपहर में खुद को गोली मार ली। अनिल ने तमंचा कनपटी पर रखकर गोली चलाई। इसके बाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें: बांदा में हाइवे पर ट्रक-एंबुलेंस हादसा, महिला की मौत-पति और बेटा गंभीर
गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार लोग वहां पहुंचे तो देखा अनिल खून से लतपत पड़े थे। परिजनों ने उन्हें बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता जागेश्वर का कहना था कि बेटा शराब का आदी था। मना करने पर भी छोड़ता नहीं था।
ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
आने वाली 12 मई को उसकी शादी होनी थी। उधर, थाना प्रभारी तिंदवारी संदीप पटेल का कहना है युवक ने नशे में खुद को गोली मार कर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: BreakingNews: बांदा में मुनीम को गोली मारी-खैराडा क्रासिंग के पास घटना
स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी
बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी
