
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। यूपी के बुंदेलखंड का बांदा जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दरअसल, पूरा यूपी इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी ने पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में कहर बरपा रखे हैं। खासकर बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।
25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी के आसार
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मंगलवार को सबसे गर्म रहा बांदा
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा पूरे यूपी में सर्वाधिक गर्म जिला रहा। 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर दूसरे और प्रयागराज 43.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
मौसम विभाग ने दिया यह अलर्ट
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी लू चलने की स्थिति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसा शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव के चलते हुआ है।
ये भी पढ़ें: यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।
यूपी के इन 32 जिलों के लिए लू की चेतावनी..
अयोध्या, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर,
ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम
सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर और पीलीभीत तथा आसपास का क्षेत्र। इन इलाकों में भीषण गर्मी के आसार हैं।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
