
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ड्यूटी पर जाम छलकाना और अमर्यादित व्यवहार करना वार्ड ब्वाय को भारी पड़ गया। वार्ड ब्वाय को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने वार्ड ब्वाय को सस्पेंड किया है। साथ ही मामले में अनुशासनात्म कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की है। बताते चलें कि इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र का है मामला
दरअसल, वार्ड ब्वाय का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला बांदा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा का है।जानकारी के अनुसार, वार्ड ब्वाय सुशील कुमार ने 10 अप्रैल को शराब पीकर ड्यूटी की।
ये भी पढ़ें: शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों से नशे में अमर्यादित व्यवहार किया। बताते हैं कि इसका पूरा वीडियो वायरल हुआ था।
इसपर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने वार्ड ब्वाय सुशील को निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला
साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जांच समिति का भी गठन किया गया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में इसकी काफी चर्चा थी।
वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया। लखनऊ तक इस मामले का संज्ञान लिया गया।
कार्रवाई से बांदा के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला
बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
