
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में बाद बुलेरो चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
अतर्रा में दुर्घटना-एक अन्य महिला को भी चोटें
चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, अतर्रा के शास्त्रीनगर भवानीगंज के कल्लू नामदेव की पत्नी राजकुमारी (50) एक विद्यालय के हास्टल में आया थीं। बताते हैं कि आज रविवार सुबह अपनी सहयोगी सोना, सुशीला के साथ वह ड्यूटी पर जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में..
विद्यालय के पास झांसी से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बुलेरो ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। बताते हैं कि महिला सोना व सुशीला को मामूली चोटें आईं। जबकि राजकुमारी को गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
चालक के खिलाफ पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
बुलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर मौके पर जाम लगा दिया। काफी देर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए ग्रामीणों को शांत किया। मृतका के 3 बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने वाहन चालक राहुल के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
ये भी पढ़ें: पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार
बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में..
पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-12 मैत्री मैच में का आयोजन, यूथ टीम ने मारी बाजी
