

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मायके में एक विवाहिता को गोली लगने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को महिला के किसी करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसी ने गोली मारी है। पुलिस टीमें गोली मारने वाले की तलाश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर घायल महिला का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस घटना की बारीकि से जांच कर रही है। घटना घर के अंदर हुई है। महिला को छर्रे लगे हैं।
पिता के इर्द-गिर्द पुलिस के शक की सुईं
हालांकि, गोली कैसे चली और किसने चलाई? इसे लेकर पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बताते हैं कि घटना घर के भीतर हुई है। परिजनों से पूछताछ में अहम तथ्य सामने आए हैं।
पैलानी क्षेत्र के अमलौर गांव की घटना
बताते चलें कि पैलानी थाना क्षेत्र अमलोर गांव में बीती रात 28 वर्षीय रोहिणी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि घटना के समय रोहिणी अपनी मां मधु और परिवार के बाकी लोगों के साथ घर में मौजूद थीं। गोली लगने पर खून से लतपत हो गईं। परिवार के लोग आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे।
मेडिकल कालेज में महिला का इलाज
मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि रोहिणी के पति बांदा इंदिरानगर में रहते हैं। मगर एक साल से पारिवारिक विवाद के कारण वह मायके में रह रही हैं। पैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि घटना में शक की सुईं किसी परिजन पर है। कहा कि पिता भी छुपा-छुपा घूम रहा है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। तलाश की जा रही है।
संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात..
जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
सरदार पटेल की 150वीं जयंती: बांदा में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि-यात्री भी निकाली
जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप
बांदा में छेड़खानी के आरोपी युवक का शव लटकता मिला-छानबीन में जुटी पुलिस
बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
