समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटे में सांप के काटने से दो युवतियों की जान चली गई। इनमें से एक बीए की छात्रा थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव की रहने वाली प्रीति (19) पुत्री शिवमूर्ति बीए की छात्रा थीं। वह बदौसा के दीन दयाल डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थीं।
सोते समय सांप ने छात्रा को काटा
बताते हैं कि सुक्खा गांव में आज रविवार सुबह चारपाई पर सोते समय सांप ने उनके पैर की ऊंगली में काट लिया। प्रीति के शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे। परिजनों ने झाड़-फूंक कराई। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां प्रीति ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मृतका चार बहनों में दूसरे नबंर की थीं। मां सावित्री समेत परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
कमासिन क्षेत्र में हुई दूसरी घटना
उधर, एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव के नानबाबू की बेटी मनीषा (18) को बीती शाम सांप ने काट लिया। बताते हैं कि वह शनिवार शाम घर में छप्पर छाने के काम में पिता का हाथ बटा रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें काट लिया। परिवार के लोग उन्हें कमासिन स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा राजकरन का कहना है कि बताया कि मनीषा दो बहनों में दूसरे नबंर की थीं। उनके पिता किसान हैं।
ये भी पढ़ें: Breaking : बांदा में छात्रा राखी ने लगाई फांसी, उत्तम ने भी खत्म की जीवनलीला
ये भी पढ़ें: बांदा में विद्यार्थी परिषद ने निकाला मशाल जुलूस-आपातकाल का विरोध