Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : रिश्तेदार महिला से प्रेम-प्रसंग में युवक ने दी जान, 6 पेज का सुसाइड नोट..

Youth Suicide in Love sucide note in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 22 साल के पारस गुप्ता नाम के युवक ने सुसाइड कर ली। पुलिस को उसका 6 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने आत्महत्या करने की वजह का भी जिक्र किया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक रिश्तेदार महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही उसकी मौत की वजह बना। मृतक खुद शादीशुदा था। उसके एक बच्चा भी है, जिस महिला से प्रेम प्रसंग था वह भी शादीशुदा है।

बिसंडा क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के बेलगांव के इंद्रबाबू गुप्ता के बेटे पारस गुप्ता (22) ने शाम को घर में फांसी लगा ली। काफी देर जब बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। बताते हैं कि छोटे बेटे ने सबसे पहले पिता को वहां लटकता हुआ देखा, तो चीख पड़ा।

UP : बांदा में लड़की का थूकना बना वजह! स्वाती ने लगाई फांसी-आरोपी पहुंचा जेल

परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंचे। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक के पास से 6 पेज का एक सुसाइड नोट मिला।

छानबीन में जुटी पुलिस

मृतक के छोटे भाई विष्णु का कहना है कि पारस का 3 माह से रिश्तेदार महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी को लेकर कोई बात हुई और उसने सुसाइड कर ली। मृतक के भाई का कहना है कि सुसाइड नोट में मृतक ने उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पत्नी कलावती और मां गीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की मौत