Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Update : कल तिलक में मिली बाइक से आज शादी के दिन हादसा, होने वाले दूल्हे की मौत

Banda : high speed car crushed husband and wife, both of them died

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कालिंजर में दुखद हादसा सामने आया है। गुरुवार को एक युवक का तिलक चढ़ा। उसे ससुराल से बाइक मिली। उसी बाइक से आज बारात वाले दिन युवक का हादसा हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार में पलभर में सारी खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तिलक में मिली बाइक से जाते वक्त हादसा

बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम नीबी अंश चुनकाई पुरवा के रहने वाले संतोष (20) पुत्र रामगोपाल की शुक्रवार को शादी होनी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था और कुछ ही पल में इस दुख भरी खबर से मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वर और वधू दोनों पक्ष के लोग बेहाल नजर आए।

कालिंजर के गांव से अतर्रा जानी थी बारात

बारात अतर्रा थाने के गोखिया गांव जानी थी। गुरुवार शाम को तिलक में मिली बाइक से संतोष अपने एक रिश्तेदार को लेने बरछा गांव जा रहा था। बाइक में विनोद उर्फ नन्ना (14) पुत्र रामराज भी बैठा था। भटेउरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे संतोष और विनोद उछलकर दूर जा गिरे। दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। होने वाले दूल्हे की मौत की खबर से वधू पक्ष के लोग भी बेहद दुखी हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में बस-टेंपो वाले दर्दनाक हादसे में 7 हुई मृतकों की संख्या