Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur : पत्नी के प्यार में डाक्टर पति की हत्या, दोस्त बना हत्यारा-अवैध संबंध वजह

in Kanpur Former minister's doctor's son's wife got friend killed, illegal love affair became reason

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के डेंटल संर्जन डाक्टर गौरव प्रताप सिंह (42) की हत्या का मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्नाव के पूर्व मंत्री गंगा बख्श सिंह के नाती एवं डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह (42) की हत्या उन्हीं की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते उनके दोस्त ने ही की थी। डाक्टर के 12 साल पुराने दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव ने बड़ी बेरहमी से डाक्टर की हत्या की। वजह डाक्टर की पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध थे, जिसको लेकर डाक्टर को शक हो चुका था। हत्यारोपी ने ये बातें पूछताछ में पुलिस को बताई हैं।

पुलिस ने बताई हत्याकांड की यह वजह

राज खुलने के डर से पत्नी और उनके दोस्त ने यह वारदात कर डाली। उधर, डाक्टर की पत्नी का कहना है कि आरोपी को उनके पति ने 50 लाख रुपए कर्ज में दिए थे। पैसे चुकाने न पड़े, इसलिए उसने हत्या कर दी। बताते चलें कि डॉ. गौरव के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में भी आरोपी मुदित पर प्रॉपर्टी, कार और रुपए हड़पने का आरोप है।

in Kanpur Former minister's doctor's son's wife got friend killed, illegal love affair became reason

पत्नी को मायके छोड़ने के बाद से गायब थे डाक्टर गौरव

पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सार्जेंट मुदित को जेल भेजा है। दरअसल, आवास विकास उन्नाव के रहने वाले डॉ. गौरव प्रताप सिंह 13 मार्च को गंगा मेले पर अपनी पत्नी प्रियंका सिंह को लेकर उनके मायके राजीव विहार नौबस्ता पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी को मायके में छोड़ा था।

14 मार्च को पत्नी ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की FIR

पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि वहां से उसी दिन शाम करीब 6 बजे पत्नी से संपत्ति देखने और दोस्त मुदित के पास जाने की बात कहकर निकले। रात में उनका फोन स्विच आफ हो गया, फिर उनका कुछ पता नहीं चला। 14 मार्च को पत्नी ने चकेरी में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें : Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड  

पुलिस ने जब सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। फिर मुदित की ही निशानदेही पर पुलिस ने डाक्टर का शव कुलगांव फ्लाईओवर महाराजपुर के नीचे जंगल से बरामद किया। आरोपी मुदित ने पुलिस को बताया कि डाक्टर की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसीलिए डाक्टर की हत्या की।

in Kanpur Former minister's doctor's son's wife got friend killed, illegal love affair became reason

उन्नाव का ही रहने वाला है आरोपी मुदित भी

एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव का कहना है कि आरोपी मुदित के डॉ. गौरव की पत्नी प्रियंका से अवैध प्रेम संबंध थे। उन्होंने कहा कि इस बात का डॉक्टर को शक हो गया था। इसलिए दोनों ने डाक्टर की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया। हालांकि, हालांकि, पुलिस के पास दोनों के प्रेम संबंधों का सबूत नहीं है। न ही डाक्टर की पत्नी एफआईआर में नामजद हैं। मुदित और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

6 महीने पहले डा गौरव की मां का हुआ था निधन

बताते हैं कि डाक्टर गौरव के पिता डॉ. प्रबल प्रताप सिंह बीएचएमएस के पद से सेवानिवृत हुए थे। वहीं उनकी मां डॉ. कुसुमा उर्फ आशा उन्नाव की हड़हा सीट से कई बार विधायक और राज्यमंत्री रहे डॉ. गंगा बख्श सिंह की बेटी थीं। उनका छह माह पहले ही निधन हुआ था। डाक्टर की यह दूसरी शादी थी। चार साल पहले डॉ. गौरव ने प्रियंका से दूसरी शादी की थी। इससे पहले डाक्टर रुचि से उनकी शादी हुई थी। उनकी एक तीन साल की बेटी भी है। फिर किन्हीं कारणों से दोनों में तलाक हो गया था।

CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि

ये भी पढ़ें : CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि