
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हादसे भी लगातार हो रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ जिलों में ज्यादा ठंड का अनुमान जताया है।
मंगलवार को छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कानपुर, उन्नाव, आगरा, प्रयागराज और अयोध्या में सुबह दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कोहरे की यही स्थिति रहेगी।
घने कोहरे में यात्रा से बचने की सलाह
लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, कौशांबी और गौतमबुद्ध नगर व आसपास सुबह 4 बजे से 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा।
इन 10 जिलों में शीतदिवस का अलर्ट
इस दौरान यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने सुल्तानपुर, वाराणसी, भदोही समेत 10 जिलों में तापमान में भारी गिरावट का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत
‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत
मौसम अलर्ट! यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी..
UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस

