Sunday, June 30सही समय पर सच्ची खबर...

क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

UP Politics : Is something big going to happen in UP..?

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP Politics : यूपी में सियासी हलचल जारी है। भाजपा को मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनैतिक उलटफेर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी यूपी में मिली बड़ी हार के कारणों का व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है। पार्टी संगठन लगातार हार की वजह तलाश रहा है। आज राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गलियारों में एक खबर बड़ी चर्चा में है। चर्चा यह है कि क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है?

CM Yogi की बैठक में दोनों डिप्टी CM नहीं

दरअसल, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में उलटफेर को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं।

भाजपा की UP में हार के बाद बदलाव की चर्चाएं

आपको बता दें कि कल दिल्ली में भाजपा-एनडीए नेताओं की बैठक थी। वहां दोनों डिप्टी सीएम का बुलावा था। बैठक के बाद दोनों डिप्टी सीएम

बिना नीतीश-चंद्रबाबू के मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री, BJP बहुमत से दूर

अभी वापस नहीं लौटे हैं। दोनों दिल्ली में ही डेरा जमाए हैं। चर्चा तो यह भी है कि दोनों नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। और फिर इसके बाद वापस लौटेंगे। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद उत्तर प्रदेश में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..