
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बिजनौर जिले के भाजपा विधायक ओम कुमार की सदस्यता हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का दोषी पाया है। बसपा से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले ओम कुमार तीन बार विधायक रहे। वह बिजनौर जिले की नहटौर सीट से 2022 में तीसरी बार विधायक चुने गए थे।
जानकारी छिपाने पर हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
जानकारी के अनुसार, 2022 के विधानसभा चुनावों में सिर्फ 258 वोटों से मिली हार के बाद रालोद प्रत्याशी मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप था कि ओम कुमार ने चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में जानकारी छिपाई थीं। उन्होंने चुनाव की वैधता को चुनौती दी थी।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
इस मामले में हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक को दोषी ठहराते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी। बिजनौर के गांव माहेश्वरी जट के रहने वाले ओम कुमार पुत्र कल्लू सिंह ने वर्ष 2009 में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 2012 में नहटौर (सुरक्षित) सीट से चुनाव जीते। विधायक का कार्यकाल पूरा होते-होते 2016 में उन्होंने बसपा छोड़कर पाला बदल लिया।
सिर्फ 258 वोटों से जीतकर बने थे विधायक
इसके बाद भाजपा का दामन थामा और चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक बने। फिर 2022 में भी भाजपा के ही टिकट पर सिर्फ 258 वोटों से रालोद के मुंशीपाल को हराकर विधायक बने। हालांकि, वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें नगीना लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाते हुए चुनाव लड़ाया। मगर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद से बड़े अंतर से चुनाव हार गए।
ये भी पढ़ें: यूपी: 11वीं के छात्र पर आया शिक्षिका का दिल, साथ लेकर फरार-मुकदमा दर्ज
लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
