Friday, November 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा फेरबदल, 28 IPS के तबादले-मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर

यूपी में 28 आईपीएस के तबादले की खबर में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की तस्वीर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कई पुलिस उच्चाधिकारियों समेत 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को अब प्रयागराज की कमान सौंपी है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का पुलिस कमिश्नर बन गए हैं।

लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद स्थानांतरित

यूपी में 28 आईपीएस के तबादले की खबर में IPS कैप

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि लक्ष्मी सिंह बीते चार वर्षों से गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त थीं।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी

अब उन्हें नजदीकी गाजियाबाद जिले की कमान दी गई है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी बना दिया है। मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या स्थानांतरित किया है।

पूरी तबादला सूची नीचे पढ़ें

यूपी में 28 आईपीएस के तबादले की पहली सूची

यूपी में 28 आईपीएस के तबादले की दूसरी सूची

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक की सदस्यता रद्द