

समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में पं जेएन कॉलेज मैदान में गुरुवार से पांच दिवसीय श्री भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ से कथा का रसपान कराते हुए इंद्रेश महाराज ने प्रथम दिन हरिवल्लभ भक्तों की महिमा का बखान किया। साथ ही चित्रकूट की पावन भूमि की निकटता का स्मरण करते हुए माता शबरी की कथा भी सुनाई। इससे पहले पंडाल में विधायक प्रकाश द्विवेदी व उनकी पत्नी श्रीमती सरिता द्विवेदी ने विधिवत व्यासपीठ पूजन, तुलसी पूजन कर स्वागत किया।
सदर विधायक ने पत्नी संग किया इंद्रेश महाराज का स्वागत

कथा का निर्धारित समय दोपहर 3 बजे था लेकिन वृंदावन से कथावाचक इंद्रेश महाराज शाम 4 बजे पहुंच सके। थोड़े विलंब के साथ कथा शुरू हुई। श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा।
कथा सुनने पहुंचे बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप

इसी बीच बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी पंडाल में पहुंचकर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। साथ ही कथा भी सुनी।

कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल में देखी गई। बताया जाता है कि शुक्रवार से कथा दोपहर 3 बजे शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। कथा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीभक्त चरित्र कथा का शंखनाद
बांदा: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीभक्त चरित्र कथा का शंखनाद
