Wednesday, April 15सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: सपा विधायक का निधन, मंत्री को हराकर जीता था चुनाव

up-ghosi-sp-mla-sudhakar-singh-passes-away

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मऊ की चर्चित विधानसभा सीट घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का आज लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है।

काफी चर्चित रहा था घोसी का चुनाव

जानकारी के अनुसार, सुधाकर सिंह 67 साल के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 17 नवंबर को दिल्ली से आने के बाद से उनकी तबीयत खराब थी। मंगलवार को इलाज के लिए उन्हें लखनऊ लाया गया था। वहां मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें: घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

उनके बेटे का कहना है कि पिता की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आ गई थी। उनका मेदांता लखनऊ में इलाज चल रहा था।

बताते चलें कि घोसी के चर्चित चुनाव में बीजेपी के मंत्री दारा सिंह चौहान को हराकर सुधाकर सिंह विधायक बने थे। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पार्टी नेताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें: फिर जेल गए आजम खान और बेटा, रामपुर जेल में बैरक नंबर-1 बना ठिकाना

फिर जेल गए आजम खान और बेटा, रामपुर जेल में बैरक नंबर-1 बना ठिकाना