
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कासगंज में मंगेतर के सामने युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। मामला काफी तूल पकड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचीं। अधिकारियों ने पीड़िता को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का चेक भी सौंपा। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने 8 दरिंदों को पकड़ा है। इनमें एक स्थानीय बीजेपी नेता भी शामिल हैं।
पुलिस ने पीड़ित परिवार को दी सुरक्षा
बताते चलें कि बीती 10 अप्रैल को किशोरी अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। एसपी अंकिता शर्मा ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिजन को पुलिस सुरक्षा दी है। ताकि कोई उन्हें भयभीत न कर सके। पीड़िता के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं।
यह था पूरा मामला
बताया जाता है कि एक युवक और युवती की शादी तय हुई थी। दो दिन पहले दोनों घूमने निकले थे। क्षेत्र की हजारा नहर पर मंगेतर के साथ घूमने पहुंची इस युवती को तीन युवकों ने पकड़कर झाड़ियों में खींच लिया। उसके मंगेतर को भी बंधक बना लिया।
ये भी पढ़ें: Lucknow: शासन की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर CMO समेत 4 डाॅक्टरों पर गाज-रामपुर-सिद्धार्थनगर के BSA बदले
तीनों आरोपियों ने अपने साथियों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद मंगेतर के सामने ही युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। मंगेतर से 50 हजार रुपए कि डिमांड की।
आरोपियों में BJP नेता भी
5 हजार रुपए आन लाइन ट्रांसफर कराने के बाद छोड़ा। बाद में ट्रांजेक्शन के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बताते हैं कि दो दिन तक युवती चुप रही। फिर उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसने परिजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
इनमें एक स्थानीय बीजेपी नेता शामिल है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ गब्बर (स्थानीय भाजपा नेता), अमित कुमार, सत्यपाल, अजय कुमार, रिंकू, सौरभ, बृजेश कुमार, सोनू कुमार बताए जा रहे हैं। वहीं दो अन्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP: ड्यूटी जा रही नर्स से गैंगरेप-मारपीट और लूटपाट भी, दो महिलाओं समेत 4 पर आरोप
UP: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से बैड टच करने वाले क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ मुकदमा