Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: होटल

दिल्ली में फाइव स्टार गुंडई – लड़की और उसके साथी पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडे की जमानत खारिज

दिल्ली में फाइव स्टार गुंडई – लड़की और उसके साथी पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडे की जमानत खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के होटल हयात में एक लड़की व उसके साथी पर पिस्टल तानकर उनको धमकी देने वाले नेता पुत्र आशीष पांडे की जमानत खारिज हो गई है। इस मामले में आरोपी एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत से आरोपी की कस्टडी मांगी। लेकिन अदालत ने रिमांड बढ़ाने से मना कर दिया है। आज अदलात में पेश हुआ आशीष  साथ ही अदालत ने आरोपी आशीष की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उसे सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब आरोपी आशीष सोमवार तक जेल में रहेगा। बताते चलें कि आरोपी आशीष के खिलाफ पटियाला कोर्ट ने बुधवार को गैरजमानती वारंट जारी किया था। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के फाइव स्टार होटल में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले रईसजादे आशीष पांडे का कोर्ट में सरेंडर  वारंट जारी हो...
लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक

लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राजधानी में बन रहे होटल पर मुश्किलों की तलवार लटकने लगी है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का होटल हेरिटेज राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर बनाया जा रहा है। राजधानी में विक्रमादित्य मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में बन रहा है पूर्व सीएम अखिलेश यादव का होटल   हाईकोर्ट ने होटल निर्माण पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से भी मामले में जवाब मांगा है। इस मामले में अखिलेश यादव और डिंपल यादव को भी पक्षकार बनाया गया है। इस मामले में पीआईएल दाखिल हुई थी जिसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है। ये भी पढ़ेंः ..अटल जी के अंत्येष्ठी स्थल पर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे भाजपा के यह पूर्व विधायक, सोशलमीडिया पर घिरे.. हाई...
बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा :  बांदा में गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लाखों की नगदी बरामद की है। भाजपा नेता के होटल से जुआरियों के पकड़े जाने से लोग सकते में आ गए हैं। छाबनी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता के होटल पर पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने भाजपा नेता से पुलिस रेड के बारे में पूछने का प्रयास किया। वह कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। पुलिस सभी जुआरियों को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को शिकायत मिली थी कि भाजपा नेता के होटल में बड़ा जुआ होता है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। सूत्र बताते हैं कि आज पुलिस ने सटीक जानकारी पर रे...
लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं पांच लोग गंभीरू रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण होटल के बेसमेंट में शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरी बात निकलकर सामने आएगी। इस घटना में एक महिला, एक बच्ची समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां महिला और बच्ची समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।     बताते हैं कि सुबह करीब सवा पांच बजे के आसपास होटल से लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। इसकी जानकारी होने पर होटल प्रबंधन और कर्मचारियों ने जाकर देखा तो आग भयंकर रूप से फैल च...