Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हैरान करने वाली खबर

बांदा में दर्दनाक घटना, मासूम बच्ची की जलकर मौत, बचाने की कोशिश में भाई भी झुलसा

बांदा में दर्दनाक घटना, मासूम बच्ची की जलकर मौत, बचाने की कोशिश में भाई भी झुलसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। पुआल की आग से मासूम की जलकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने में उसका बड़ा भाई भी झुलस गया। बड़े भाई को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम भाई भी अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर अंश पहौर गांव के महेश की बेटी अंशिका (4), उसका बड़ा भाई 6 साल का मोहित अपने पिता और चाचा के साथ खेत गए थे। बताते हैं कि पिता और चाचा सुरेंद्र खेत https://samarneetinews.com/up-love-sex-and-betrayal-heartbroken-girl-commits-suicide/ की सिंचाई में लगे थे। मोहित और अंशिका खेत में खेल रहे थे। तभी अंशिका बकरी के बच्चे को खिलाने लगी। और बाद में खेलते समय खेत में रखे पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग से पुआल धू-धूकर जलने ...
OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकुर’ और शीशे पर ‘पुलिस’, अब चला कार्रवाई का डंडा

OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकुर’ और शीशे पर ‘पुलिस’, अब चला कार्रवाई का डंडा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपनी रंगबाजी के चक्कर में यातायात नियमों को धज्जियां उड़ाने के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है। एक फार्च्यूनर की नंबर प्लेट पर ठाकुर और शीशे पर पुलिस लिखवा कर रिटायर दरोगा का बेटा रौब गांठ रहा था। एसयूवी गाड़ी पर यह रंगबाजी देखकर लोगों ने भी दांतों तले ऊंगली दबा ली। हालांकि, वाहन चालक को यह टशन दिखाना भारी पड़ा। पुलिस ने एक्शन लिया और उसे पकड़ लिया। वाराणसी के अर्दली बाजार से जुड़ा मामला पुलिस की नजर पड़ी तो वाराणसी के अर्दली बाजार पुलिस चौकी के सामने खड़ी इस एसयूवी का कैंट थाना पुलिस ने 28 हजार का चालान काटा। साथ ही गाड़ी चालक को वार्निंग भी दी, कि दोबारा ऐसा किया तो और सख्त कार्रवाई होगी। बताते हैं कि युवक ने इसके लिए माफी भी मांगी। तब पुलिस ने उसे जाने दिया। दरअसल, यह गाड़ी अर्दली बाजार चौकी के सामने देर शाम आकर खड़ी हुई। फोटो ...
प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबाद : कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसी कहावत को सच साबित करते हुए एक 22 साल की लड़की 14 साल के लड़के को साथ ले भागी। यह लड़की अपने से 8 साल छोटे किशोर उम्र लड़के से जबरन रिश्ता रखना चाहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबकी बार यह तीसरी बार लड़के को लेकर भागी है। इससे पहले भी दो बार लड़के को लेकर भाग चुकी है। लड़के के पिता ने लड़की पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पहले भी दो बार लेकर भाग चुकी, अब तीसरी बार.. पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम से एक 14 साल का किशोर उम्र लड़का लापता है। लड़के के पिता का आरोप है कि घर के पास में रहने वाली 22 साल की युवती उनके बेटे से प्यार करती है। इतना ही नहीं 22 साल की वह लड़की उनके 14 साल के बेटे से शादी करना चा...
OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : खबर हैरान करने वाली है, लेकिन सौ फीसद सच है। पश्चिमी यूपी के मेरठ में 26 जनवरी को सोने की पतंग आसमान में उड़ेगी। जी हां, क्रांति की नगरी मेरठ में इस बार गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, मेरठ में 21 लाख की एक खास पतंग उड़ाई जाएगी। यह पतंग सोने से बनी है और इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर उड़ाकर देशभक्ति का पर्व मनाने की तैयारी है। 21 लाख में सर्राफा व्यापारी ने कराई है तैयार दरअसल, मेरठ के सर्राफा व्यापारी ने 21 लाख रुपए की पतंग तैयार की है। सर्राफा व्यापारी अंकुर का कहना है कि रिपब्लिकडे के लिए इस पतंग को तैयार किया गया है। पतंग को बनाने के लिए 7 कारीगरों ने 16 दिन तक काम किया है। पतंग की खासियत यह है कि इसपर सोने की परत चढ़ी हुई है। खास बात यह है कि इस बार 26 जनवरी को ही बसंत पंचमी भी है। यही वजह है कि यह त्यौहार और भी खास हो गया है। ...