Thursday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

Banda: इंदौर के 7 लोग घायल-3 रेफर-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरती कार खाई में पलटी

Banda: इंदौर के 7 लोग घायल-3 रेफर-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरती कार खाई में पलटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरते समय एक तेज रफ्तार कार खाई में जा पलटी। कार में इंदौर के रहने वाले सात लोग सवार थे। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल से 3 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। अयोध्या से बागेश्वरधाम जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, इंदौर के बक्तेश्वर बिहार निवासी कमल शर्मा अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन को गए थे। वहां से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी बीच बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के महोखर सर्विस लाइन से उतरते समय सामने से अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: बेशर्मी: हाइवे पर BJP नेता की महिला संग दर्टी पिक्चर-बेहद अश्लील Video Viral...
चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत-छह लोग घायल

चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत-छह लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर भखरवार मोड़ की बांधी के पास रविवार को भीषण हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा उस समय हुआ जब डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा गांव देवनाथ का कहना है कि उनके चाचा संतराम रैदास (41), गांव के ही बच्चा (45), भइयन (38), रैपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी के शांतिभान और दूधनाथ, बल्हौरा निवासी रामू साहू, कोनैन अली, हीरो अली और शिवरतन का डेरा के दुर्गा के साथ बल्हौरा से बारात में बैंड बजाने जा रहे थे। ये लोग पिकअप से बांदा जिले के कालिंजर गांव जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग के रैपुरा के भखरवार मोड़ पर हादसा चित्रकूट में झांस...
बांदा में मंत्री संजय निषाद बोले-बुंदेलखंड के मछुआ समाज को उनका हक दिलाना ही मेरा लक्ष्य

बांदा में मंत्री संजय निषाद बोले-बुंदेलखंड के मछुआ समाज को उनका हक दिलाना ही मेरा लक्ष्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में मंडल के मत्स्यपालकों को संबोधित किया। कहा कि मछुआ समाज का समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है। कहा-मछुआ समाज को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं इस अवसर पर मंत्री निषाद ने विभागीय योजनाओं तथा अनुदानित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मत्स्य पालकों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही अपने हक की लड़ाई में संगठित होकर आगे आएं। डॉ. निषाद ने कहा कि निषाद मल्लाह, बिंद, कश्यप जैसे जलाशयों पर आश्रित समाज को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों क...
अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..

अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में बने भगवान प्रभु श्रीराम के मंदिर को लगातार भव्यता दी जा रही है। मंदिर का शिखर स्वर्ण जड़ित बन रहा है। यह शिखर दूर से ही अपनी भव्यता की चमक बिखेरता दिखाई देगा। श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर काफी उत्सुकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को मंदिर के स्वर्ण जड़ित भव्य-चमकदार शिखर की फोटोज जारी की हैं। बताते हैं कि इस शिखर की मंदिर में 5 जून तक स्थापना की जाएगी। इसके लिए 3 जून से अनुष्ठान शुरू होगा। बताते हैं कि जल्द ही मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो रहा है। इसके साथ ही करोड़ों रामभक्तों का संकल्प पूरा होगा। मंदिर में राम दरबार में स्थापना के लिए मूर्तियां भी आ गई हैं। राम मंदिर परिसर में कई मंदिरों का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर के शिखर और उस पर लगे कलश ट्रस्ट की ओर से फोटो जारी की गई है। ये भी पढ़ें: अयोध्या...
अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट रिक्त घोषित-छुट्टी के दिन खुला सचिवालय 

अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट रिक्त घोषित-छुट्टी के दिन खुला सचिवालय 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा पाने वाले मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मऊ सदर की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खुला। सीट रिक्त घोषित होने के बाद इसकी सूचना तुरंत ही चुनाव आयोग को भेज दी गई। अब इस सीट पर होने वाले उप चुनाव पर सभी दलों की नजर आकर ठहर गई है। संबंधित खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला.. https://samarneetinews.com/in-mainpuri-130-pornographic-videos-of-bjp-woman-leaders-promiscuous-son-goviral/ https://samarneetinews.com/who-is-sharmisthapanoli-whose-arrest-has-led-to-criticism-of-mamatagovernment/...
कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Who Is Sharmishta Panoli: कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 22 साल की इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को गिरफ्तार किया है। पूरे देश में ममता बनर्जी सरकारी की इसे लेकर आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो में बॉलीवुड के अभिनेताओं पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चुप रहने पर शर्मिष्ठा ने टिप्पणी की थी। शर्मिष्ठा ने की थी आपरेशन सिंदूर पर चुप बॉलीवुड हस्तियों की आलोचना यह टिप्पणी एक पाकिस्तानी यूजर्स की पोस्ट के जवाब में की गई थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा पुणे के एक लॉ विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। वीडियो डिलीट-माफी मांगी, फिर भी गिरफ्तारी-ममता सरकार की आलोचना शर्मिष्ठा ने वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की घोर आलोचना की थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा की टिप्पणी में कुछ शब्द विवादित भी  थे। मीडि...
यूपी के नए डीजीपी बने IPS राजीव कृष्ण, कार्यभार संभाला 

यूपी के नए डीजीपी बने IPS राजीव कृष्ण, कार्यभार संभाला 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश पुलिस के नए मुखिया (DGP) के तौर पर वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव कृष्णा को नया डीजीपी बनाया गया है। अबतक वह उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रात 9 बजे संभाला कार्यभार बताते हैं कि राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने के कारण देर शाम उनको डीजीपी बनाने की घोषणा हुई। उन्होंने रात लगभग 9 बजे प्रदेश पुलिस मुखिया के पद का कार्यभार संभाला। ये भी पढ़ें: IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले ये भी पढ़ें: UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला.. https://samarneetinews.com/in-mainpuri-130-...
अहिल्याबाई जयंती: बांदा में कांग्रेसियों ने महिलाओं को किया सम्मानित

अहिल्याबाई जयंती: बांदा में कांग्रेसियों ने महिलाओं को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी पेस्टा गांव में वरिष्ठ नेता रामकृपाल पाल के साथ एकत्रित हुए। माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उनके चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर नमन किया। जयंती पर जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान ने महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित भी किया। महिलाओं और बच्चियों को दिए कपड़े बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि "अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को और निधन 13 अगस्त 1795 को इंदौर में हुआ। वह मराठा साम्राज्य की एक महान महारानी थीं। उनका शासनकाल 1767 से 1795 तक महेश्वर और इंदौर में रहा। इस मौके पर लगभग सभी स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में कूदा युवक-मौत से कोहर...
बांदा में आज भाजपाइयों ने मनाई माता अहिलयाबाई होल्कर की जयंती

बांदा में आज भाजपाइयों ने मनाई माता अहिलयाबाई होल्कर की जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुण्यश्लोक माता अहिलयाबाई होल्कर की जयंती आज बांदा में भाजपा नेताओं ने पाल समाज के साथ मिलकर मनाई। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने माता अहिल्याबाई के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनको नमन किया। कार्यक्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत व अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: कानपुर में पीएम मोदी, 47,573 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास ये भी पढ़ें: यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली https://samarneetinews.com/pmmodi-in-kanpur-inaugurated-laid-foundationstone-of-projects-worth-rs-47573-crore/...
UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला..

UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अदालत ने बीते विधानसभा चुनाव में मऊ से विधायक अब्बास अंसारी द्वारा नफरती भाषण (हेट स्पीच) और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में अपना फैसला सुनाया। मऊ एमपी-एमएलए कोर्ट के सीजेएम डा. केपी सिंह ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया। दो साल की सजा सुनाते हुए 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनावों में दिया था नफरती भाषण बताते हैं कि यह पूरा मामला मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा हुआ था। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी और अन्य लोगों पर हेट स्पीच और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप थे। भरे मंच से कही थी अधिकारियों को सबक सिखाने की बात घटनाक्रम 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था। सुभासपा से चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने हेट स्पीच दी थी। बताते हैं कि नगर के पह...