Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समाजवादी पार्टी

काउंटिंग से पहले अखिलेश यादव की यह अपील, मतदान से मतगणना तक रहें बेहद सतर्क

काउंटिंग से पहले अखिलेश यादव की यह अपील, मतदान से मतगणना तक रहें बेहद सतर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 7 जून को सातवें चरण का मतदान है और 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना। इससे ठीक पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने X एकाउंट से पार्टी कार्यकर्ताओं से खास अपील की है। अखिलेश ने कहा है कि 'मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग रहें।  सतर्क, सचेत और सावधान रहिए। किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।' अखिलेश यादव ने अपने X एकाउंट पर लिखी ये बातें.. बात यहीं खत्म नहीं हुई अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 'भाजपावालों ने यह योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि ...
सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज सपा के लिए एक खबर परेशान करने वाली रही, तो दूसरी राहत भरी। कानून की आंख में लगातार धूल झोंकने का काम कर रहे मेरठ के सपा विधायक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट से गैरजमानती वारंट के मामले में मेरठ सदर से सपा विधायक रफीक अंसारी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अंसारी को सोमवार को पुलिस ने बाराबंकी के जैदपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। जेल में बंद हैं आजम, पत्नी और उनका बेटा उधर, सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को राहत मिली है। तीनों को जमानत मिल गई है। आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी डा. तंजीन फात्मा रामपुर और बेटा अब्दुल्ला हरदोई जेल में बंद है। 101 वारंट पर भी कोर्ट नहीं पहुंचे सपा MLA पहले घटनाक्रम में मेरठ के नौचंदी थाने की पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी के जैदपुर से गिर...
यूपी की 14 सीटों पर कुल मतदान 57.98%, बाराबंकी में सबसे ज्यादा

यूपी की 14 सीटों पर कुल मतदान 57.98%, बाराबंकी में सबसे ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आज पांचवें चरण का मतदान हुआ। इन सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 57.98% वोटिंग हुई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 66.89% तथा गोंडा में सबसे कम 50.88% वोट डाले गए। लखनऊ में भी घरों से कम निकले लोग वहीं राजधानी लखनऊ में 52.23% मतदान रहा। लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में 62.72%, रायबरेली में 58.04%, अमेठी में 54.40%, जालौन में 56.15% मतदान हुआ। बांदा में 59.68% व हमीरपुर में 60.56% इसी तरह झांसी में 63.70%, हमीरपुर में 60.56%, बांदा में 59.68%, फतेहपुर में 57.5%, कौशांबी में 52.79% मतदान हुआ। वहीं फैजाबाद में 59.10%, कैसरगंज में 55.68% और गोंडा में 51.64% वोट डाले गए। वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 52.45% वोट पड़े हैं। ये भी पढ़ें : Banda Election 2024 : सुबह 11 बजे तक 29% वोटिंग, वहीं जिले में इतने प्रतिशत पड़े वोट.. https://...
लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी

लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा के चुनावी चौपाल में चर्चा है कि सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पार्टी को भारी पड़ सकती है। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि स्थिति असहज करने वाली है। प्रत्याशी करीबी लोग प्रचार-प्रसार को रफ्तार नहीं दे रहे हैं। काफी हाथ खींचकर चल रहे हैं। खुद पार्टी के लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि ऐसे में चुनाव प्रचार-प्रसार में लगीं गाड़ियों का खर्चा और कार्यकर्ताओं को लंच वगैरह की व्यवस्था मुश्किल हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दो दिन पहले बांदा आए थे। उनकी जनसभा के दिन भी स्थिति थोड़ी असहज करने वाली थी। काफी पहले फाइनल हो चुका टिकट, फिर भी प्रचार में सुस्त पार्टी के एक युवा नेता ने यह बात कही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा प्रत्याशी मौजूदा राजनीतिक हालात को समझ नहीं पा रहे हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बस्ते लगाने के लिए ...
अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर

अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। यहां भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही बसपा को भी निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के हुए चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो चुकी है। बीजेपी बुरी तरह से रो रही है। उसके आंसुओं की नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बोले, भाजपा-बसपा में समझौता हो चुका पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन से आज लोगों की जान को खतरा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की सरकार से बाबा साहेब के अंबेडकर के संविधान को खतरा है। इसलिए भाजपा के बी टीम बसपा को कतई वोट न दें। ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज.. अखिलेश ने कहा कि भाजपा और बसपा में भीतर ही भीतर समझौता हो चुका है। इसलिए बसपा को वोट देकर दलित समाज वोट खराब न करे। कहा कि ...
बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा लोकसभा सीट लगातार चर्चा में है। मायावती के बाद आज बांदा के अतर्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12:40 बजे अतर्रा पहुंच रहे हैं। वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी अतर्रा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। आज सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज.. ये भी पढ़ें : Welcome in Banda : फल-फ्रूट की टोकरी से पैरामिलिट्री फोर्स-पंजाब पुलिस का स्वागत   ...
बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..

बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा के अतर्रा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी अपने संबोधन में विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। खासकर सपा उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए थे और हमने टैबलेट दिए। ताकि प्रदेश का युवा अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के अलावा, मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। CMYogi बोले बुंदेलखंड की खास सीट है बांदा सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट खास अहमियत रखती है। इस सीट को सभी राजनीतिक दल जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज कराई थी। साथ ही यहां विकास के नए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे देकर इस पूरे क्षेत्र को विका...
सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी ने शिवशंकर पटेल का टिकट बदल दिया है। सपा ने बांदा से शिवशंकर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कृष्णा पटेल ने पूरी तैयारी के साथ गुरुवार को अपना नामांकन कराया है। पति की जगह पत्नी लड़ेंगी चुनाव बताते चलें कि शिव शंकर पटेल को लगभग 1 माह पहले सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उधर, सपा प्रत्याशी ने हाई कमान के इस फैसले का स्वागत किया है। जीआईसी मैदान में आज बड़ी जनसभा की गई। इसमें इंडी गठबंधन के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी की दो हॉट सीटों पर भाजपा ने खोले पत्ते, कैसरगंज-रायबरेली से इन्हें टिकट..  ...
Loksabha2024 : कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप को टिकट

Loksabha2024 : कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप को टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने कन्नौज सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। सपा ने इस सीट पर तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, अबतक यही कयास लगाए जा रहे थे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। बलिया से सनातन पांडे को टिकट आज यह स्पष्ट हो गया कि अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सपा ने बलिया सीट पर भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। बलिया से सनातन पांडेय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को बताते चलें कि अब लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरे चरण होना है। दूसरे चरण में यूपी की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में 26 अप्रलै को मतदान होगा। ये भी पढ़ें : UP : मंत्री संजय निषाद पर हमला-घायल, प्रधान समेत 8 के खिलाफ मुकदमा  ...
लोकसभा2024 : सपा ने 7 और प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट..

लोकसभा2024 : सपा ने 7 और प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सपा ने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा से निकाले गए सांसद राम शिरोमणि वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्य, डुमरियागंज से भीष्म शंकर कुशल तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट वहीं संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट दिया है। सलेमपुर से रामशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि सपा ने जातिय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। https://samarneetinews.com/eunuch-mahamandaleshwar-himangi-sakhi-says-modi-is-son-of-ganga-so-i-am-shikhandi/ ये भी पढ़ें : ‘मोदी गंगा पुत्र, तो मैं शिखंडी’, काशी से चुन...