Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समाजवादी पार्टी

सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। आज दोनों दलों के नेताओं की ओर से प्रेसवार्ता करते हुए गठबंधन की औपचारिक घोषणा भी की गई। गठबंधन के अनुसार अब यूपी में कांग्रेस अमेठी, वाराणसी, अमरोहा, रायबरेली, सहारनपुर समेत 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी 63 सीटों पर सपा उम्मीदवारों का चयन करेगी। मध्य प्रदेश में सपा को मिली 1 सीट इंडिया गठबंधन में शामिल किसी दल को सीट देने की स्थिति आई तो वह सपा के कोटे से दी जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मदद करेगी। बुधवार को सपा और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...
UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद सपा में रार का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से भी इस्तीफा दे दिया। बोले, अखिलेश यादव भटक गए हैं रास्ता उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजेपत्र में कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा है कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह खुद अपनी पार्टी बनाएंगे। जल्द ही पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। कहा कि जैसे भी होगा, गठबंधन को मजबूत बनाने पर काम करूंगा। ये भी पढ़ें : UP Politics : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने सपा से दिया इस्तीफा ...
UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने भी पार्टी छोड़ दी है। बदायूं से सांसद रह चुके शेरवानी ने पार्टी छोड़ते समय आरोप भी लगाए हैं। दरअसल, राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं की नाराजगी इस तरह से सामने आ रही है। राज्यसभा का टिकट न मिलने से नाराज शेरवानी को लेकर चर्चा है कि राज्यसभा का टिकट न मिलने की वजह से वह नाराज थे। बताया जा रहा है कि अपने इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव को लिखे पत्र में शेरवानी ने मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही पीडीए की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। बताते चलें कि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्या भी पार्टी में इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी सपा पर पीडीए की उपेक्षा का आ...
अखिलेश यादव बोले, मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अपमानित किया..

अखिलेश यादव बोले, मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अपमानित किया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण कूरियर से भेजा गया है। यह भी कहा कि यह उनका अपमान है, जैसा पहले मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर किया गया था। बोले, न कार्यालय और न घर पहुंचा कूरियर अखिलेश यादव ने कहा कि अबतक उन्हें निमंत्रणपत्र वाला कूरियर प्राप्त नहीं हुआ है। कहा कि मीडिया के लोग ही कूरियर की रसीद उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों के जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। https://samarneetinews.com/up-weather-cold-will-continue-to-haunt-for-many-more-days-in-up/ अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह निमंत्रण की खबर चल रही हैं, उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर अपमानित न करें। हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। कह...
Lucknow : पहले दिन सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा नेता, यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र

Lucknow : पहले दिन सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा नेता, यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान मंडल का चार दिवसीय सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया। यह सत्र नई नियमावली के साथ शुरू हुआ। इसमें सदस्यों के मोबाइल फोन और बैनर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इस नई नियमावली का विरोध करते हुए सपा नेता आज पहले दिन काले कपड़ों में सदन में पहुंचे। सपा नेताओं का कहना है कि अब विरोध का यही एक तरीका बचा है। मुख्यमंत्री ने स्व. आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि जानकारी के अनुसार यूपी विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीनी सत्र आज मंगलवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत नेता आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि श्री टंडन के निधन से वे सभी दुखी हैं। https://samarneetinews.com/554th-prakash-parv-cm-yogi-said-sikhs-dominate-world-mughals-are-unknown/ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं...
Lucknow : सपा को झटका देकर बेटी संग कांग्रेस के हुए रवि वर्मा ने कही यह बड़ी बात..

Lucknow : सपा को झटका देकर बेटी संग कांग्रेस के हुए रवि वर्मा ने कही यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी को झटका देने वाले पार्टी महासचिव एवं पूर्व सांसद रवि वर्मा अपनी बेटी डा. पूर्वी वर्मा समेत कांग्रेस के हो गए। हालांकि, इसके क्यास पहले से ही लगाए जा रहे थे, लेकिन आज औपचारिक रूप से लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद वर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। एक दिन पहले की थी मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रवि वर्मा ने सपा पर हमला बोला। बड़ी बात कहते हुए कहा कि नेता जी के बाद अब सपा अब समाजवाद के https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ सिद्धांत से भटक गई है। वहां पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो चुकी है। हम सबने कठिन परिश्रम कर सपा को कोने-कोने में पहुंचाया। लेकिन अब सपा म...
UP Politics : सपा को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय महासिचव ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की चर्चा..

UP Politics : सपा को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय महासिचव ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की चर्चा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को तगड़ा झटका लगा है। लखीमपुर खीरी के कद्दावर नेता माने जाने वाले रवि प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का कारण आंतरिक गतिविधियों को बताया है। वहीं दूसरी ओर तेजी से चर्चा है कि रवि वर्मा कांग्रेस में जाएंगे। लखीमपुर खीरी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं रवि प्रकाश बताते चलें कि लखीमपुर खीरी के गोला के रहने वाले रवि प्रकाश वर्मा खीरी संसदीय सीट से दो बार सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। इस साल जनवरी में सपा के तीसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। फिर उनकी सपा से अनबन की खबरें आईं। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रवि वर्मा लोकसभा चुनाव से सपा छोड़ सकते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में भाजपा नेता व भाई पर गैंगरेप-हत्या का मुकदमा, अखिलेश याद...
UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : यूपी में लोकसभा-2024 से पहले रोज बदलते राजनीतिक समीकरणों के क्रम में आज कांग्रेस पार्टी की कोशिश 'मोहब्बत-ए-आजम' को तगड़ा झटका लगा। खुद सपा नेता आजम खान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से ही इंकार कर दिया। उन्हें जेल गेट से लौटना पड़ा। हालांकि, कांग्रेस ने इसका ठीकरा योगी सरकार पर फोड़ा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासन के इशारे पर मुलाकात नहीं कराई गई। आजम से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय दरअसल, आजम इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय आज उनसे फलों की टोकरी के साथ मिलने पहुंचे थे। उन्होंने आजम खान के हर दुख-दर्द में साथ होने की बात कही थी। बताते चलें कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आजकल सभी राजनीतिक दल रोज नई-नई रणनीति अपना रहे हैं। कुछ दल अपने कील-कांटों को दुरुस्त करन...
लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुधवार को नए तेवर देखने को मिले। दरअसल, जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश लखनऊ में जेपीएनआइसी पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। रोकने के लिए गेट पर ताला डाल दिया। अखिलेश गेट फांदकर भीतर घुसे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उसी तरह वापस लौटे। सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप दरअसल, एक दिन पहले ही गेट पर लोहे की चादर भी लगा दी थी। ताकि कोई गेट फांदकर भीतर न जा सके। आज वहां पहुंचे सपाइयों ने धरना शुरू कर दिया। कुछ देर में अखिलेश यादव भी पहुंच गए। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) बंद होने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गेट फांदकर भीतर पहुंचे। वह अपने रथ से वहां पहुंच थे। बताते हैं कि उनको मना करने के लिए जैसे ही ...
घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान में एनडीए बनाम इंडिया के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। आज कुल मतदान 51% दर्ज किया गया है। वोटरों का जोश भी सुबह से ही देखने को मिलता रहा। बताया जा रहा है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में अबकी बार भी मतदाताओं का रूझान पुराने जैसा है। बताया जा रहा है कि 2019 में घोसी में 51.93% वोटिंग हुई थी। वहीं 2017 में 58.89% और 2022 में 58.59% मतदान हुआ था। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड  ...