Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: व्यापारी

बांदा में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें

बांदा में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष है। कन्फरडेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर संशोधन से व्यापारियों को हो रही परेशानी बताई। व्यापारियों ने संकट के दौर में व्यापारियों की परेशानी का संज्ञान लेने और जीएसटी को सरल बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ये रहे मौजूद इस मौके पर कैट जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू के नेतृत्व में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज जैन, अरविंद बड़ौनिया, संतोष ओमर, गौरव अग्रवाल, नईम नेता, अमित गुप्ता मनीष, वीरेंद्र गोयल, अभिषेक, रामकिशोर शिवहरे, पन्नालाल धुरिया, अमित गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, राजू त्रिपाठी, राकेश रैकवार आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें : Update : बांदा क...
बांदा में सर्राफा व्यवसायी की हत्या-लूट ने पकड़ा तूल, फिर सड़क जाम-आश्वासन पर माने ग्रामीण

बांदा में सर्राफा व्यवसायी की हत्या-लूट ने पकड़ा तूल, फिर सड़क जाम-आश्वासन पर माने ग्रामीण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट का मामला बुधवार को भी गरम रहा। दरअसल, मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फतेहगंज के जबरापुर निवासी शिवचरण सोनी के बेटे 30 साल के सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश व्यवसायी से सोने-चांदी रखा बैग भी लूट ले गए थे। वारदात से इलाके समें सनसनी फैल गई थी। वहीं परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शव को उठने देने से मना कर दिया था। रात में भी लगाया था ग्रामीणों-परिजनों ने जाम इसके बाद परिवार के लोगों ने रात में ग्रामीणों के साथ शव मौके पर रखकर रात करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। आज बुधवार को भी यही हालात हुए। एएसपी महेंद्र चौहान ने बताया है कि लोगों को समझाकर और आश्वासन देकर शांत किया गया है। जल्द ही घ...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से छोटी बाजार में वृद्ध व्यापारी की मौत

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से छोटी बाजार में वृद्ध व्यापारी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुके कोरोना से एक 75 वर्षीय वृद्ध व्यापारी की मौत हो गई। वह छोटी बाजार के रहने वाले थे। कोरोना पाजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेशन में थे और उनका वहीं इलाज चल रहा था। इसकी पुष्टि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. मुकेश कुमार और सीएमओ डा. एनडी शर्मा की ओर से की गई है। बताते हैं कि देर शाम उनके शव का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जाता है कि मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य टीम ने घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को हरदौली घाट स्थित विद्युत शवगृह ले जाया गया। वहां प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। परिवार के एक-दो लोग ही इस मौके पर मौजूद रहे। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके को सेनेटाइज करने की तैयारी कर रही है। बताते चलें कि छोटी बाजार इलाके...
बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे

बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट से निपटने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़े प्रयास कर रही है। वहीं अन्य वर्ग के लोग भी लाॅकडाउन में किसी न किसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। शहर के व्यापारी विवेक अग्रवाल ने 41 हजार बिस्किट के पैकेट आज जिला प्रशासन को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि ये पैकेट गरीबों के बीच बांटने के लिए सौंपं गए हैं। प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। एडीएम ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे पूरा कराया जाएगा। बांदा में गरीबों को बांटे जाएंगे ये बिस्कुट यह भी कहा कि ये पैकेट पार्ले कंपनी की ओर से वितरण के लिए भेजे गए हैं। व्यापारी अग्रवाल ने अपर जिलाधिकारी को इस संबंध में बिस्किट पैकेट के साथ लिखित पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि ये बिस्कुट गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए हैं, ताकि गरीब बच्चों में किसी तरह से कुपोषण क...
बांदाः व्यापारी की नृशंस हत्या, आंख फोड़कर-जीभ काट ले गए बदमाश

बांदाः व्यापारी की नृशंस हत्या, आंख फोड़कर-जीभ काट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सीमावर्ती छतरपुर जिले के सरबई कस्बे में ट्रेडर्स व्यापारी की बेरहमी पूर्वक धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। निर्दयी हत्यारों ने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए उसकी आंखें फोड़ दीं और जुबान काट ले गए। मंगलवार तड़के उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर कोहराम मच गया। परिजन उनको लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मामले की जांच मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस कर रही है। बांदा से सटे एमपी के छतरपुर जिले में वारदात हत्या की यह नृशंस वारदात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई गांव की है। बताते हैं कि बीती रात वहां रहने वाले कामता गुप्ता उर्फ लाला (56) पुत्र भूरालाल गुप्ता अपनी दुकान के छप्पर के नीचे सो रहे थे। आज ...
बांदा में हैदराबाद की डाक्टर बेटी को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी

बांदा में हैदराबाद की डाक्टर बेटी को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उनकी जलाकर हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर कोई स्तब्ध है और इन दरिंदों के लिए कडी़ से कड़ी सजा मांग रहा है। बांदा भी हैदराबाद की इस बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध से आहत है। यहां आज सोमवार को व्यापारियों ने हैदराबाद की इस डाक्टर बेटी को श्रद्धांजलि दी। वहीं शाम होते-होते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कैंडल लाइट जुलूस निकाला। दरिंदों के लिए मौत की सजा के लिए आवाज उठाई, नारे लगाते हुए मार्च किया। सभी ने एक स्वर में मांगी दरिंदों के लिए फांसी इससे पहले आज दोपहर बाद बांदा शहर में माहेश्वरी देवी चौराहा पर सभी व्यापारी नेता एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर में हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घोर निंदा की। साथ ही दरिंदों के लिए फांसी की सजा की मा...
डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए छह लाख से ज्यादा के ईनामी डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया देवी अपना नया जीवनसाथी चुना है। किसी तरह मजदूरी करके जीवनयापन कर रही गुड़िया के लिए अब जिंदगी आसान हो सकेगी। बताते हैं कि गुड़िया ने हालात से समझौता करते हुए रींवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले एक 59 साल के व्यापारी से मंदिर में शादी की है। गुड़िया की उम्र लगभग 33 साल है। दोनों ही अपने इस रिश्ते से खुश हैं। शादी के दौरान वर पक्ष के लोग ज्यादा संख्या में रहे। गुपचुप ढंग से पूरी हुईं शादी की सभी रश्में हालांकि, जानकार बताते हैं कि शादी का प्रोग्राम गुपचुप ढंग से किया गया है। इसमें कम ही लोगों को बुलाया गया। बस दोनों पक्ष के बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे। इसमें वर पक्ष के ही ज्यादातर परिवार के लोग थे। उधर, मामले में पुलिस भी जानकारी करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दोनों ब...
बांदा में व्यापारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें रुला गईं..

बांदा में व्यापारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें रुला गईं..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को मृतक व्यापारी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। बताते हैं कि शहर के खुटला निवासी चुन्नीलाल गुप्ता (62) पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता का शव शुक्रवार को सुबह क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी के किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में रख छोड़ा सुसाइड नोट   उनके बेटे विनय गुप्ता ने बताया है कि उनके पिता गुरुवार रात अयोध्यावासी वैश्य मंदिर में श्रीकृष्ण छठी कार्यक्रम देखने गए थे। इसके बाद रात करीब 1 बजे फोन करके उन्होंने पत्नी रानी देवी से कहा कि वह देर से घर पहुंचेंगे। इसके बाद अगले दिन उनका शव मिला। परिवार के लोगों ने ...
कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तड़के सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। इससे कार में बैठे कानपुर के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार  के सदस्य हैं। केदारनाथ से लौट रहा था कानपुर का परिवार   बताया जाता है कि कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले छेदालाल गुप्ता बैट्री कारोबारी हैं और वह परिवार को लेकर उत्तराखंड केदारनाथ धाम यात्रा पर गए हुए थे। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि रविवार को श्री गुप्ता अपने परिवार के साथ कार वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नसीरपुर इलाके में एक्सप्रेस-वे में इनकी कार पलटा खा गई। रविवार को ये लोग कार से वापस आ रहे थे। शिकोहाबाद के ...