Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, बस चालक गिरफ्तार

बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, बस चालक गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी के जेठ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे दंपति को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे महिला की बस से कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव के मजरा भुराने पुरवा निवासी माया देवी (46) पत्नी शिवचरन की बेटी की ससुराल सुखारी पुरवा (अतर्रा) में है। वहां उसके जेठ का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होकर पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे। मरौली गांव के पास रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। महिला बस के आगे गिर गईं। इससे उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। औरन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी...
बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा मलेहरा गांव में गुरुवार देर शाम युवती ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना इतनी संदिग्ध हालात में हुई कि उसकी हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। विवाहिता के पिता ने बेटी को मारपीटकर जलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार   मलेहरा निवादा गांव निवासी विमला (24) पत्नी प्रेमबाबू ने गुरुवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने खुद ही आग लगाकर जान दी है। वहीं विवाहिता के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता गनेशा वर्मा बांदा के ही तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम खौंड़ा के रहने वाले हैं...
तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, हरदोईः रामचरित मानस पाठ के आयोजन में शामिल होने जा रहे मामा और भांजे की बाइक में तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे मामा की मौके पर हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भांजे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनार थाना क्षेत्र के समधरिया गांव निवासी शिवशरण (40) अपने भांजे रवि सिंह (22) निवासी दाऊदपुर शहरामऊ (शाहजहांपुर) को बाइक पर बैठाकर अपने साथी संतोष के घर फर्रुखाबाद जा रहे थे। रामचरित मानस के पाठ में शामिल होने जा रहे थे दोनों  वहां बताते हैं कि रामचरित मानस पाठ का आयोजन हो रहा था। बताते हैं कि मामा-भांजे पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर और हुल्लापुर के बीच पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि टेंपो पलट गया। दुर्घटना म...
बांदा-तिंदवारी रोड पर ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

बांदा-तिंदवारी रोड पर ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक खलासी का शव मूंगुस गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तलाशी के दौरान मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भाई ने दुर्घटना की आशंका जताई है जबकि जिस ट्रक में वह खलासी के तौर पर काम करता था, वह ट्रक और चालक दोनों गायब हैं। ट्रक चालक का नहीं लग रहा फोन  रायबरेली के सिंकदरामऊ निवासी गोवर्धन (28) पुत्र भगवती ट्रक में खलासी के तौर पर चलता था। बुधवार सुबह वह चालक एवं ट्रक मालिक राजेंद्र के साथ गिट्टी लोड कराने के लिए कबरई (महोबा) गया था। गिट्टी लोड कराने के बाद ट्रक रायबरेली जाने के लिए रवाना हुआ। इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं है। गुरुवार सुबह गोवर्धन का शव मूंगुस गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके श...
हरदोई में नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

हरदोई में नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में आज एक ह्रदय विदारक घटना हो गई। वहां दो मासूम बच्चों की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। डूबने वाले बच्चों के नाम अमित (9) पुत्र अवधेश तथा राबिन (10) पुत्र सुनील कुमार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान...
कानपुर में भीषण हादसाः उन्नाव के दो लोगों की मौके पर मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

कानपुर में भीषण हादसाः उन्नाव के दो लोगों की मौके पर मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल चौकी के करीब शिव शंभू गेस्ट हाउस के सामने बुधवार को भीषण हादसा हुआ। दरअसल, ट्रैक्टर ट्राली से कुछ श्रद्धालु कन्नौज के तिर्वा से देवी मां अन्नपूर्णा के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरौल के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली का टायर सड़क से उतरने से हादसा, चालक वाहन लेकर भागा  इससे ट्राली पर सवार बाबू (55) तथा राम जी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल लोगों को इलाज के लिए बिल्हौर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी श्रद्धालु उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के पछियाना के रहने वाले बताए जाते हैं। बताते हैं कि हादसे ट्...
बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी दिनेश (35) और उसका भतीजा मणि कुमार (32) मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल से महोबा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवीन मंडी स्थल के पास सामने से आ रही एक टवेरा गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन लेकर भाग निकले कार सवार कार सवार हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकले। बीती देर रात हुआ था हादसा  वहीं राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दोनों के हादसे में घायल होने की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि कानपुर ले जाते समय युवक मणि क...
बांदा में बाइक फिसलकर गिरी, एक युवक की मौत-दूसरा घायल

बांदा में बाइक फिसलकर गिरी, एक युवक की मौत-दूसरा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में दो युवक बाइक फिसलने के कारण गिर पड़े। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि बबेरू के देवरथा गांव के शैलेंद्र (17) पुत्र रामप्रसाद अपने चचेरे भाई बिमलेश (24) पुत्र शिव प्रसाद के साथ बाइक से बीती रात महेदु गांव से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा  रास्ते में बहिंगा गांव के पास इनकी बाइक फिसलकर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ेंः बांदा...
बांदा में दो सगेे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांदा में दो सगेे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यमुना नदी में नहाने गएदो सगे नाबालिग भाईयों की डूबकर मौत हो गई। घर में दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली से शादी में आया था परिवार  बताया जाता है कि गांव लखनपुर निवासी मोहम्मद अली उर्फ कल्लू बीते 20 साल से दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। करीब 1 माह पहले वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। आज सुबह उसका बड़ा बेटा यासीन (14) तथा आसिफ (13) यमुना नहाने गए थे। बताते हैं कि नहाते वक्त पैर फिसलने से छोटा भाई डूबने लगा, उसे बचाने के लिए बड़ा भाई आगे बढ़ा। देखते ही देखते दोनों भाई गहरे प...
बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में चारपाई पर सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोते वक्त सांप ने काटा   बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के पाठक का पुरवा निवासी किसान मैकूराम (50) को सोते वक्त सांप ने काट लिया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है और वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। इसी से परिवार का पालन-पो...