Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

बांदा में बढ़ता MP के खनन माफियाओं का दखल

बांदा में बढ़ता MP के खनन माफियाओं का दखल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में मध्य प्रदेश के खनन माफियाओं का दखल तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के माफियाओं के गुर्गे जिले में गहरी पैठ बनाए हैं। ऐसे में अवैध खनन को रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि बांदा के खनन विभाग, आरटीओ विभाग पर इन माफियाओं की गहरी पकड़ है। पूर्व में इन विभागों पर शासन ने एक्शन भी लिया। लेकिन माफिया की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस के एक पूर्व एएसपी एमपी के खनन माफियाओं से मिलीभगत के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। गिरवां के एक तत्कालीन कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत समेत तीन पुलिस कर्मियों पर मुकदमा हो चुका है। इसके बावजूद माफियाओं की जड़े कमजोर नहीं हुईं। ये भी पढ़ें : UP : दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से दो की मौत-1 महीने पहले हुई थी शादी..   ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला युवक का ...
BreakingNews : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, भाई ने कही यह बात..

BreakingNews : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, भाई ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के असदेव गांव के आनंद (21) पुत्र कुबेर दो दिन पहले अपने फूफा के घर गए थे। बदौसा के तुर्रा गांव के पास का मामला वहां से देर शाम लौटे। इसके बाद उनका क्षत-विक्षत शव बदौसा के तुर्रा गांव स्थित रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। https://samarneetinews.com/female-cisf-jawan-slaps-actress-kangana-ranaut-at-chandigarh-airport/ मृतक के बड़े भाई रामफल वर्मा का कहना है कि बुधवार दोपहर उनकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने जल्द आने की बात कही थी। इसके बाद उनका शव मिलने की जानकारी...
UP : दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से दो की मौत-1 महीने पहले हुई थी शादी..

UP : दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से दो की मौत-1 महीने पहले हुई थी शादी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुई एक दर्दनाक घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र भभुवा गांव के रामकरन (25) पुत्र रामकिशोर बुधवार को पड़ोसी राजेश पटेल (35) के साथ बबेरू सामान लेने गए थे। लौटते समय हुई घटना वहां से शाम को दोनों घर लौट रहे थे। अरथरा मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। https://samarneetinews.com/bjps-shameful-defeat-in-banda-sps-krishnadevipatel-won/ राहगीरों ने दोनों को उठाकर सीएचसी बबेरू पहुंचाया। वहां डाक्टर ने एक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को मेडिकल...
कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..

कंगना रनौत को मारा थप्पड़, CISF महिला जवान ने चंड़ीगढ़ एयपोर्ट पर की घटना, पढ़ें वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी से सांसद चुनी गईं अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई है। कंगना दिल्ली के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बोर्डिंग कर रही थीं। बताते हैं कि कंगना के किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर महिला जवान नाराज थी। इसलिए उसने ऐसा किया। उधर, सीआईएएस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जवान के सस्पेंड होने की खबरें आ रही हैं। हिमाचल से दिल्ली जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटना जानकारी के अनुसार मंडी से जीतकर सांसद बनी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारा गया है। थप्पड़ सीआईएएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा। ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के.. बताते हैं...
दर्दनाक : बांदा में दूध गरम करते समय गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत

दर्दनाक : बांदा में दूध गरम करते समय गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। घर का काम कर रहीं एक बुजुर्ग महिला की गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई। बता रहे हैं गैस लीक होने से यह हादसा हुआ। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से वृद्ध की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। तेज धमाके की आवाज से पूरा गांव गूंजा जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव की दुर्गावती (75) पत्नी देवीदयाल आज बुधवार सुबह घर में गैस पर दूध गरम कर रही थीं। इसी बीच गैस लीक होने से आग लग गई। ये भी पढ़ें : बांदा में बीजेपी की शर्मनाक हार, सपा ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इससे बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भे...
UP : डाॅक्टर के घर में घुसा चोर, AC की ठंडी हवा में सोया और फिर जब खुली तो..जेल

UP : डाॅक्टर के घर में घुसा चोर, AC की ठंडी हवा में सोया और फिर जब खुली तो..जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक अजीबो-गरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक चोर नशे में चोरी के इरादे से डाॅक्टर के बंद घर में घुस गया। उसने चोरी के लिए घर का सामान बटोरा और फिर वहीं एसी की ठंडी हवा में आराम करने लगा। इसके बाद उसकी आंख लग गई। फिर जब नींद से आंख खुली तो सामने पुलिस को खड़ा पाया। अब पुलिस इस चोर कपिल को गिरफ्तार कर ले गई है। उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। पहले से चोरी के कई मुकदमें दरअसल, लखनऊ के इंदिरा नगर में डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है। डॉ पांडेय इस समय उस मकान में नहीं रहते हैं, इसलिए वह बंद रहता है। बताते हैं कि शनिवार आधी रात कपिल नाम का चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गया। https://samarneetinews.com/actress-soumya-shetty-arrested-for-gold-theft/ उसने घर में रखा कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद एसी चलाकर आराम करने लगा। ...
बांदा शहर में गोली चली, घायल युवक कानपुर रेफर, पढ़ें पूरा मामला..

बांदा शहर में गोली चली, घायल युवक कानपुर रेफर, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज रविवार शाम एक गोली मारे जाने की घटना से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि युवक को कुछ लोगों ने समझौते के विवाद में गोली मारी है। उसे गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। गोली मारने का आरोप युवक की पत्नी के पूर्व पति व साथियों पर है। गोली उसके सीने के नीचे लगी है। उधर, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की सूचना पर छानबीन शुरू कर दी है। पत्नी के पहले पति पर आरोप जानकारी के अनुसार शहर के मर्दननाका में रहने वाले सरताजुददीन उर्फ आदिल (24) को आज शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी पत्नी के पहले पति ने यह घटना की है। वह समझौता करने को कह रहा था। मना करने पर यह कदम उठाया है। https://samarneetinews.com/breaking-news-fire-broke-out-in-sbi-in-banda/ घाय...
Breaking : बांदा में कुछ देर पहले SBI में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड और भीड़

Breaking : बांदा में कुछ देर पहले SBI में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड और भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहें... समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज एक बड़ी घटना हो गई। स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सिद्दीकी कांप्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर स्थित इस शाखा की खिड़की से लपटें उठती दिखाई दीं। तब सड़क से गुजर रहे और आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच गए।फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बिजली सप्लाई कट कराने के साथ पानी से आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। बांदा के अग्निशमन अधिकारी को जानकारी के लिए काल की गई। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उधर, स्टेट बैंक के अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो सका है। हालांकि, मौके पर मौजूद फायर कर्मियों ने बताया कि आज संडे की वजह से बैंक की शाखा बंद थी। इस...
बांदा : इकलौता बेटा 17 साल का अमन अपने ननिहाल में फांसी पर झूला

बांदा : इकलौता बेटा 17 साल का अमन अपने ननिहाल में फांसी पर झूला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में किराय के मकान पर रहने वाली महिला कौशल्या देवी के बेटे 17 साल के अमन ने फांसी लगा ली। किशोर ने अपनी ननिहाल नरैनी के हजारीपुरवा में यह जानलेवा कदम उठाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक की मां कौशिल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/bjp-leader-met-md-vidyut-on-power-cuts-in-banda/ बताते हैं कि उनके पति हजारी प्रसाद भी कुछ साल पहले घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद से उनका भी कुछ पता नहीं है। ऐसे में परिवार का इकलौते बेटे की मौत ने परिवार पर वज्रपात का काम किया है। ...
Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर अंधाधुंध बिजली कटौती। बांदा में आम जनमानस इस दोहरी समस्या से जूझ रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर से मुलाकात की। दरअसल, प्रबंध निदेशक बांदा आए थे। बढ़ती गर्मी में दर्द बढ़ा रही बिजली कटौती इस दौरान बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। उन्हें लोकल फाल्ट के नाम पर होने वाली अंधाधुंध कटौती की जानकारी दी। https://samarneetinews.com/heatwave-havoc-in-up-47deaths-in-kanpur-bundelkhand/ उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भले ही मंडल मुख्यालय समेत जिले में 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन हकीकत अलग है। लोकल फाल्ट व ओवरलोड के नाम पर 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। विद्युत अधिकारियों ने बैठक में दिए...