Wednesday, May 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में PAC जवानों ने मानवता का दूसरा चेहरा दिखाया, गरीबों को बांटे लंच पैकेट

बांदा में PAC जवानों ने मानवता का दूसरा चेहरा दिखाया, गरीबों को बांटे लंच पैकेट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अक्सर दंगों को काबू में करने के दौरान पीएसी के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाते हैं। आज बांदा में इन जवानों ने मानवता का दूसरा चेहरा दिखाया। कोरोना संकट के बीच जिले में गरीब-जरुरतमंदों को लंच पैकेट बांटे। जवानों की यह दरियादिली देखकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की। जवानों लंच पैकेट के साथ ही सब्जी, अचार, पैठा जैसी दूसरी खाने की चीजें भी बांटी। बताते हैं कि शनिवार को फतेहपुर पीएसी 12वीं बटालियन के सेनानायक एपी सिंह के निर्देशन में प्लाटून कमांडर प्रभारी कंपनी (बांदा) ने पीजी कालेज में गरीबों को लंच वितरण किया। फतेहपुर की 12वीं बटालियन का नेक काम लाॅकडाउन के इन हालात में लंच पैकेट पाकर गरीबों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। बता दें कि शहर के जेएनपीजी कालेज में पीएसी की बटालियन व्यवस्थापित है। प्लाटून कमांडर सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी जवानों के सहयोग से ला...
बड़ी खबरः बांदा में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

बड़ी खबरः बांदा में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आया है। यह भी जमाती बताया जा रहा है। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा मुकेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है। यह मरीज इस वक्त मेडिकल कालेज में आइसोलेटेड है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा यादव ने बताया है कि आज कुल 9 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 8 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सीएमओ डा संतोष कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। शाम को आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा उन्होंने बताया कि दूसरा मरीज बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव का रहने वाला है। उसका नाम अनवर अली है। बताया कि देर शाम केजीएमसी से आई रिपोर्ट में पता चला है कि नौ में 1 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, ज...
बांदा में गुलरनाका इलाका सेनेटाइज करने में जुटा प्रशासन, पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद सतर्कता

बांदा में गुलरनाका इलाका सेनेटाइज करने में जुटा प्रशासन, पहला कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद सतर्कता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना वायरस का पहला पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने तेजी से अपना काम शुरू कर दिया है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन पाॅजिटिव केस मिलने वाले इलाके शहर के गुलरनाका को सेनेटाइज करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने इस दिशा में जरूरी निर्देश दिए हैं। पूरे इलाके को किया जा रहा सेनेटाइज इस इलाके को चारों ओर से बंद करते हुए पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है, ताकि इस तरह के वायरस के फैलने की आशंका न रहे। इतना ही नहीं उन लोगों का पूरा चार्ट तैयार किया जा रहा है जिनसे दिल्ली मरकज से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने मुलाकात की थी। प्रशासन ने अपनी तैयारियों के मद्देनजर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के रहने वाले इलाके में फायर बिग्रेड और नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सेनेटाइज कराने का काम किया। शनिवार को सुबह से ही यह काम चालू रहा। ह...
बड़ी खबरः बांदा में पहला कोरोना पाॅजीटिव केस मिला, दिल्ली मरकज से लौटा था शहर

बड़ी खबरः बांदा में पहला कोरोना पाॅजीटिव केस मिला, दिल्ली मरकज से लौटा था शहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा में पहला कोरोना पाॅजीटिव केस सामने आ गया है। यह कोरोना पाॅजिटिव केस वाला युवक मुस्लिम है और करीब 20 दिन पहले  दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था। करीब 20 दिन से वह बांदा में खुला घूम रहा था। इतना कुछ होने के बाद भी उसने खुद प्रशासन के सामने आकर यह बताने की कोशिश नहीं की, कि वह भी जमात में शामिल रहा है। एक दिन पहले हथौ़ड़ा मदरसे पर छापे के बाद वहां के छात्रों के साथ ही उसे भी प्रशासन ने पकड़कर भर्ती कराया था। दिल्ली जमात से लौटा था 20 दिन पहले मामले में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया है कि साजिद अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी गुलरनाका की जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। बताते हैं कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था। वहां ...
बांदा में क्वारंटाइन सेंटर से भागे युवक के पिता का लेखपाल पर हमला, बाल-बाल बची जान

बांदा में क्वारंटाइन सेंटर से भागे युवक के पिता का लेखपाल पर हमला, बाल-बाल बची जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिल्ली से लौटे एक युवक को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया गया था। बीती रात युवक वहां से भाग निकला। लोगों को इसका तब पता चला कि जब वह गांव में खुलेआम घूम रहा था। इसपर ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और इसकी जानकारी तत्काल इलाके के लेखपाल को दी। मामला बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि तहसील के लेखपाल रामकिशोर वर्मा को गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी, कि एक युवक क्वारंटाइन सेंटर से भागकर आ गया है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर युवक पंकज पुत्र राजाबाबू से बात की। साथ ही उससे क्वारंटाइन सेंटर जाने को कहा। पुलिस ने पिता के खिलाफ लिखा मुकदमा आरोप है कि इसपर युवक के पिता ने लेखपाल वर्मा से गालीगलौज शुरू कर दी। कुल्हाड़ी लेकर लेखपाल को मारने को दौड़ा। लेखपाल ने भागकर जान बचाई। इसकी सूचना एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव और गिरवां थाना पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः ब्रैकिंग न्यूजः बांद...
बांदा में हैदराबाद से लौटा छात्र, मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उठाया, पहुंचाया अस्पताल

बांदा में हैदराबाद से लौटा छात्र, मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उठाया, पहुंचाया अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना वायरस को लेकर भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों से बार-बार सचेत रहने की अपील कर रहे हों, लेकिन बहुत से लोग आज भी इस जानलेवा वायरस को लेकर सुधरने को तैयार नहीं है। खुद की लापरवाही से अपनी जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं, साथ में दूसरों के लिए भी मुश्किलें खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बांदा में हैदराबाद से लौटे ऐसे ही एक छात्र का पता लगा है। मुहल्ले के लोगों ने जागरुकता दिखाई और पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। बताते हैं कि छात्र बिना प्रशासन को सूचना दिए, बिना स्क्रीनिंग कराए घर में रह रहा था। स्क्रीनिंग को तैयार नहीं था छात्र मामला शहर के बिजलीखेड़ा मुहल्ले का है। वहां रहने वाला युवक वीरेंद्र (19) हैदराबांद में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बताते हैं कि वह श...
बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी

बांदा में ट्रेन से उतरा एक यात्री, एक्शन में जीआरपी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 21 दिन के लाकडाउन के बीच निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर अपने निर्धारित स्टेशन लौट रही ट्रेन बांदा स्टेशन से गुजरी। यहां रुकी भी। इसी दौरान ट्रेन से एक यात्री नीचे उतरा। उसे देखते ही स्टेशन स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्टेशन के स्टाफ के साथ ही जीआरपी बांदा के जवान भी सक्रिय हो गए। सोमेश जायसवाल नाम के इस यात्री को जीआरपी ने पूछताछ के लिए रोक लिया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ। जीआरपी ने कराया मेडिकल चेकअप बांदा जीआरपी प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि महाकौशल एक्सप्रेस से एक यात्री गुरुवार रात को उतरे थे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम सोमेश जायसवाल पुत्र सूरजन प्रसाद बताया। वह मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह कोच वेंडर हैं और इस ट्रेन में मथुरा स्टेशन से सवार हुए थे। इसके बाद घर लौटने के लिए जा रहे थे...
बांदा में खराब गुझिया बेचने पर स्वीट्स हाउस संचालक के खिलाफ FIR

बांदा में खराब गुझिया बेचने पर स्वीट्स हाउस संचालक के खिलाफ FIR

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक मिठाई की दुकान संचालक के खिलाफ खराब गुझिया बेचने का मामला दर्ज किया गया है। बताते हैं कि इस स्वीट्स हाउस से खरीदी हुई गुझिया खाने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनको दवाई लेनी पड़ी। यह मुकदमा कोतवाली नगर में जिला न्यायालय के केंद्रीय नाजिर चिंतामणि अवस्थी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुकान रोडवेज बस स्टैंड रोड पर बताई जा रही है। जिला न्यायालय के नाजिर ने दर्ज कराया मुकदमा बताया जाता है कि श्री अवस्थी विभागीय कर्मचारी रोआब आलम के साथ 16 मार्च को स्वीट्स हाउस गए थे। वहां उन्होंने 45 गुझिया खरीदीं। घर पहुंचकर देखा तो गुझिया कागज में लिपटी थीं। जैसे ही उन्होंने गुझिया खाई तो उन्हें उल्टी होने लगीं। बाद में पता चला कि गुझिया खराब थीं। पुलिस ने स्वीट्स हाउस के संचालक के खिलाफ धारा 273 के तहत मुकदमा दर्ज क...
बांदा में एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी ने मास्क बांटे

बांदा में एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी ने मास्क बांटे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील रंग ला रही है। लोग न सिर्फ खुद जागरुक हो रहे हैं, बल्कि दूसरों की भी कोरोना से लड़ाई में मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में एपीजे अब्दुल कलाम एकेडमिक सोसायटी द्वारा गत दिवस गरीबों को मास्क वितरण किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अकील अहमद व उनकी पत्नी डा सबीहा रहमानी द्वारा गत दिवस लोगों को मास्क वितरित किए गए। उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। मास्कर वितरण के साथ ही सभी को कोरोना से बचाव की सलाह देते हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया। लोगों से घरों में रहने की अपील इन लोगों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह घरों से न निकलें, बल्कि घरों में रहकर ही कोरोना को भगाने का काम करें। डा सबीहा ने कहा कि कोरोना वायरस से तभी बचा जा सकता है। बताते चलें कि सरकार ने 15 अप्रैल तक लाकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में...
बांदा में लाॅकडाउनः एमपी बार्डर सील-पुलिस तैनात

बांदा में लाॅकडाउनः एमपी बार्डर सील-पुलिस तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना को लेकर देशभर में लाकडाउन की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन काफी एक्टिव नजर आया। खासकर पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार व एसपी एसएस मीणा खुद स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं गिरवां इंस्पेक्टर शशि पांडे ने पुलिस बल के साथ तत्काल ही सीमा पर बैरिकेटिंग लगाई। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोका गया। इसी तरह मटौंध और दूसरे थाना क्षेत्रों में भी बार्डर सील किए गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस लौटाया कुछ वाहन चालक वहां रोज की तरह पहुंचे तो उनको कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए सरकार की एडवाइजरी के बारे में बताया गया। इसके बाद उनको समझाया गया कि रास्ता सील है, इसलिए वे लोग वहां से आगे नहीं जा सकते हैं। पुलिस की बात लोगों की समझ ...