Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा बीजेपी

बांदा बीजेपी जिलाध्यक्ष बने कल्लू सिंह राजपूत

बांदा बीजेपी जिलाध्यक्ष बने कल्लू सिंह राजपूत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लंबे इतंजार के बाद आखिरकार जिलाध्यक्षों की सूची आ गई है। बुंदेलखंड के चार जिलों में जहां नए जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा को होल्ड कर दिया गया है। वहीं बांदा जिले से कल्लू सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चार जिलों की सूची स्थगति पार्टी ने बैकवर्ड कार्ड खेला है। इसे 2027 की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर और उरई-जालौन के नए जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा को रोक दिया गया है। वहीं बाकी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। ये भी पढ़ें: UP BJP: बुंदेलखंड के इन 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा स्थगित https://samarneetinews.com/upbjp-announcement-of-bjp-adhyakch-postponed-in-these-4-districts-of-bundelkhand/    ...
Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता

Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बीजेपी का जिलाध्यक्ष कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब को लेकर ज्यादातर स्थानीय भाजपा नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। पार्टी कार्यर्ताओं से लेकर पूर्व पदाधिकारी और पुराने वरिष्ठ नेता इसे लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इसकी वजह यह है कि कोई भी भाजपा नेता यह नहीं चाहता है कि बांदा में किसी बड़े नेता की जेब से निकला व्यक्ति पार्टी का जिलाध्यक्ष बन जाए। मनमानी-उपेक्षा से आहत कार्यकर्ता दरअसल, बात यह है कि जेब का अध्यक्ष बनाकर बड़े नेता पार्टी के फैसलों पर असर डालते हैं। अपने हिसाब से फैसले कराते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है और चमचे मलाई खाते हैं। हालांकि, बांदा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में यह बात भाजपा हाई कमान भी कहीं न कहीं स्वीकार चुका है कि लोकसभा चुनाव में हार का एक बहुत बड़ा कारण कार्यकर्ताओं की उपेक्षा रहा है। यहां लोकसभा से लेकर सभ...
BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..

BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। यूपी में कम से कम 40 फीसदी जिलाध्यक्षों को बदले जाने की तैयारियां हैं। ऐसे में बुंदेलखंड में सभी की नजर बांदा जिले पर है। चर्चा है कि संगठनात्मक हित और दूसरे कारणों से बांदा जिलाध्यक्ष का बदला जाना भी तय है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि संगठन का दायित्व किसी कर्मठ असल कार्यकर्ता को दिया जाएगा या फिर कोई रबड़ स्टांप बाजी मार ले जाएगा। हालांकि, कुछ अच्छे और कर्मठ नेताओं के भी नाम चल रहे हैं, जिन्होंने वास्तव में पार्टी की लंबे समय तक सेवा की है। इसलिए बांदा को लेकर इतनी ज्यादा चर्चा दरअसल, यह चर्चा इसलिए है क्योंकि फिलहाल जिले में कुछ संस्थाओं में बैठे जिम्मेदार रबड़ स्टांप की तरह काम कर रहे हैं। यह बात पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकारते...