Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज़

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: IGRS शिकायतों के निस्तारण में बांदा जिला प्रशासन की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर लुढ़क कर 44वें नंबर पर आ गई है। यह जुलाई माह की स्थिति है। इससे पहले जून माह में जिले की रैंकिंग 40वीं थी। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने 11 अधिकारियों का वेतन रोका है। इससे पहले सुस्त कार्यशैली के चलते इन अधिकारियों से जवाब तलब किया था। स्पष्टीकरण भी मांगा था। डीएम अमित आसेरी हुए सख्त इसके बावजूद अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि जुलाई में रैंक और लुढ़क गई। अब जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 11 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। ये भी पढ़ें: कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात बताया जाता है कि जुलाई माह में बांदा जिले की आईजीआरएस शिकायतों के...
बांदा: अपर परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में ‘मिशन आरोही’, कई जिलों में एक्शन

बांदा: अपर परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में ‘मिशन आरोही’, कई जिलों में एक्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन के निर्देशों पर विशेष प्रवर्तन अभियान मिशन आरोही चल रहा है। इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर बनाए गए हैं। 5 से 8 अगस्त तक चलेगा अभियान अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि मिशन आरोही बकाया वसूली, ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान है। यह अभियान 5 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा। ये भी पढ़ें: बांदा में बिना अनुमति बढ़ाया बिजली लोड, CM Yogi को भेजा ज्ञापन बताया जाता है कि अभियान के पहले दो दिनों में ही कुल 2035 वाहनों के चालान किए गए। 468 वाहन निरुद्ध किए गए। ये भी पढ़ें: बांदा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या-घटनास्थल पर नशेबाजी के मिले सबूत अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई से लगभग 193.28 लाख के राजस्व की प्राप्ति हुई। बताया कि यह अभियान 8 अगस्त तक निरंतर चलेगा। https://samarneeti...
संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर

संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मौसम विभाग ने बांदा-बुंदेलखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा डीएम अमित आसेरी ने एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बारिश लगातार जारी है। इसलिए आज 6 अगस्त को ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने स्वयं बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को बुंदेलखंड के जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। झांसी, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ के प्रधानाचार्य राजकिशोरी द्विवेदी ने कहा कि बारिश को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की गई है। वहीं इंदिरानगर स्थित रामा देवी स्कूल के प्राधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि बारिश लगातार हो रही है। इसलिए आज स्कूल में बच्चों की छुट्टी की गई है। ये भी पढ़ें: ...
बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख की ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगे गए 3 लाख रुपए और नकली सिक्के बरामद किए हैं। बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक ने मामले की जानकारी दी। मेविस टाक ने कहा कि ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जान-पहचान में लगाया लाखों का चूना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के राठ के राम सिंह ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई। रिपोर्ट में कहा गया कि उनके साले की जान-पहचान आरोपी कमलेश से थी। आरोपी कमलेश ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवई बाईपास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया ठग बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान कमलेश पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है। उसके पास से 3 लाख नकद और 5 नक...
Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..

Banda: मोबाइल में व्यस्त महिला की सांप के काटने से मौत-चार बच्चे..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रगौला गांव में मोबाइल देखने में व्यस्त महिला को सांप ने काट लिया। सांप को देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई। बच्चे भी रोने-चिल्लाने लगे। परिवार के लोग महिला को मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। पति की पहले हो चुकी मौत, चार बच्चों का पालन-पोषण.. जानकारी के अनुसार, रगौला गांव की शोभा (35) अपनी बेटी दीपिका (15), मांडवी (13), बेटे सतीश (10) और बेटे मनीष (8) के साथ रहती थीं। उनके पति लक्ष्मी की लगभग 5 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश दोपहर में घर के आंगन में बैठी मोबाइल देख रही थीं। तभी सांप ने उन्हें काट लिया। बताते हैं कि महिला के निधन से उनके चार बच्चों के पालन-प...
बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 का खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका विवादों से घिर गया है। 'पांडेय समूह' के नाम हुआ यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ है, जो बीते वर्ष की अपेक्षा दो गुने से ज्यादा है। 30 अप्रैल 2026 को ई-नीलामी के जरिए हुए इस ठेके के बाद जिले में तहबाजारी के नाम पर सीधे गुंडा टैक्स वसूली शुरू हो गई। नियम-कानून ताक पर रख सड़कों पर वसूली होने लगी। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने आयुक्त से शिकायत की है। एएमए ने शिकायतों की बात स्वीकार की है। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अवैध वसूली जारी है। महोबा के पांडे ग्रुप ने लिया है तहबाजारी ठेका दरअसल, यह ठेका पूरी तरह से विवादों से घिर गया है। 9 करोड़ के ठेके को पांडे ग्रुप ने सीधे 19 करोड़ में लिया। चर्चा है कि इस ठेके को बढ़ी कीमतों पर लेने का लेने के पीछे सड़कों पर अवैध वसूली की योजना थी। जो अब खुल...
बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत

बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत मामले में आयुक्त अजित कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल के पति एवं पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल की बात भी सामने आ गई है। सांसद पति श्री पटेल ने कहा है कि उनकी बेटी समय पर ड्यूटी जा रही है। उन्होंने बेटी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया। यह है पूरा मामला बताते चलें कि, जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल व रवींद्र नाथ गुप्ता ने बांदा आयुक्त अजित कुमार और डीएम आसेरी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल की बेटी जिला अस्पताल में स्टाॅफ नर्स हैं। वह करीब दो साल से ड्यूटी पर नहीं जा रही हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल.. वह अपनी मां के सांसद होने के प्रभाव का दुरुपयोग कर रही हैं।...
बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू

बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ ने उत्खनन के खिलाफ की मांगों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, बांदा अधिवक्ता संघ आज बांदा-बुंदेलखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे उत्खनन को लेकर आयुक्त अजीत कुमार से मिला। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि उत्खनन से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। तापमान अप्रैल में ही 47 डिग्री के पार जा चुका है। अधिवक्ता संघ ने कहा कि जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान की बात कही यह बेहद चिंता की बात है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पहाड़ों को मिटाया जा रहा है। इससे बुंदेलखंड का भौगोलिक स्वरूप बदलता जा रहा है। साथ ही मांग उठाई कि बांदा व बुंदेलखंड में उत्खनन पर रोक लगाई जानी चाहिए। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप कहा कि बांदा के साथ ही महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में...
यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल

यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के ठेके की आड़ में हाइवे पर 'गुंडाटैक्स' वसूली जारी है। सवाल उठ रहे हैं कि यह 19 करोड़ का ठेका है या रंगदारी रैकेट? अब इसे लेकर जिला पंचायत पर भी सवाल उठ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पड़ोसी जनपद महोबा में आयुक्त अजीत कुमार की सख्ती के बाद ऐसे ही रंगदारी रैकेट पर एक्शन हुआ है। लेकिन बांदा में जिला पंचायत ठेके की आड़ में 'गुंडाटैक्स' वसूली जारी है। ऐसा लग रहाहै कि जिला पंचायत ठेके की आड़ में रंगदारी रैकेट काम कर रहा है। आयुक्त की कार्रवाई महोबा में असरदार, लेकिन बांदा में बेअसर हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि आयुक्त की महोबा में सख्ती के बाद स्थिति नहीं बदली है। सूत्रों का कहना है कि वसूली के अवैध अड्डों से जिपं के बोर्ड हटा दिए गए हैं। थोड़ा छिपकर वसूली हो रही है। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध मे...
मंत्री गडकरी से मिले बांदा विधायक, सतना-कालिंजर-बांदा-चौडगरा फोरलेन का रखा प्रस्ताव..

मंत्री गडकरी से मिले बांदा विधायक, सतना-कालिंजर-बांदा-चौडगरा फोरलेन का रखा प्रस्ताव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात में विधायक श्री द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह कर एमपी से सतना-कालिंजर-नरैनी और ललौली सै चौडगरा तक फोरलेन हाइवे का प्रस्ताव रखा। बांदा विधायक का कहना है कि इस पर गंभीरता से विचार हुआ है। यह फोरलेन बना तो क्षेत्रीय लोगों के लिए होगा वरदान दरअसल, सतना से बांदा होते हुए चौडगरा तक यह फोरलेन मार्ग बनता है तो यह वास्तव में क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इससे एमपी और यूपी की कनेक्टिविटी कही बेहतर हो जाएगी। बांदा से कानपुर का मार्ग भी बेहद आसान हो जाएगा। कानपुर के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त है यह मार्ग खास बात यह है कि बांदा से कानपुर जाने के लिए सबसे उपयुक्त यही मार्ग है, जो दुर्भाग्यवश इस समय पूरी तरह बदहाल है। बांदा से चिल्ला होते...