Tuesday, June 23सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा में महाशिवरात्रि पर हादसा, ठेकेदार की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

बांदा में महाशिवरात्रि पर हादसा, ठेकेदार की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महाशिवरात्रि पर बाइक से जलाभिषेक करने जा रहे बाइक सवार ठेकेदार की बांदा में हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठीं दो बहनें घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। राजस्थान के रहने वाले थे मृतक राजबीर जानकारी के अनुसार राजस्थान के भौसाना धौलपुर के रहने वाले राजबीर सिंह (30) बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इन दिनों चिल्ला और कुकुवाखास में लाइन डलवाने का काम करते थे। राजबीर पैलानी के अमानडेरा के मलखान के घर बीते करीब 8 महीने से रह रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश बताते हैं कि आज शुक्रवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर मलखान की दो बेटियों साधना (22) और रोशनी (20)...
UP : धू-धूकर जला ट्रक का खलासी-पारिवारिक कलह में पति ने की सुसाइड

UP : धू-धूकर जला ट्रक का खलासी-पारिवारिक कलह में पति ने की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह में पत्नी से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, एक ट्रक खलासी की हाईटेंशन विद्युत तार उपर गिरने से मौत हो गई। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव के रामहित (35) ग्वालियर में रहकर मजदूरी करते थे। बताते हैं कि वह सोमवार को घर लौटे थे। इसके बाद लगातार पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रात भी दोनों में विवाद हुआ। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम बताते हैं कि झगड़े के बाद पत्नी ने खाना नहीं बनाया और खेतों पर चली गई। पत्नी छोटी की हरकतों से तंग आकर उन्होंने फांसी लगा ली। शाम को खेतों से लौटी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में पहले शादी की मेंहदी...
दर्दनाक : पहले शादी की मेंहदी रचाई, फिर लगा ली फांसी

दर्दनाक : पहले शादी की मेंहदी रचाई, फिर लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटी की शादी की खुशियों में डूबे परिवार में कोहराम मच गया। होने वाली दुल्हन ने शादी की मेहंदी लगवाी। फिर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ में सो रही बहन ने सुबह देखा तो उसकी चीख निकल गई। अब शादी के घर में मातम छाया हुआ है। युवती की आत्महत्या को लेकर चर्चाएं हैं। हालांकि, सही वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। साथ सो रही छोटी बहन सुबह जागी तो देखा.. जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव की युवती सुमन (19) ने गुरुवार रात बहन के दुपट्टे से फांसी लगा ली। साथ में सो रही छोटी बहन रीता ने सुबह जागने पर बहन का शव लटकता देखा। उसने चीखते हुए परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में बहाने से घर में घुसे युवक, रिटायर नर्स की चेन झपटकर फरार   मृतका के मामा देवराज का कहना है कि सुमन की शादी गांव के ही पुष्पेंद्र नाम के युवक से तय हो गई थी। के...
UPNews : बहाने से घर में घुसे युवक, रिटायर नर्स की चेन झपटकर फरार

UPNews : बहाने से घर में घुसे युवक, रिटायर नर्स की चेन झपटकर फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में क्लीनिंग पाउडर देने के बहाने दो युवक एक रिटायर्ड नर्स के घर में घुसे। इसके बाद उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। नर्स ने शोर मचाया। लेकिन जबतक आसपास के लोग वहां पहुंचे। दोनों बदमाश युवक फरार हो चुके थे। घटना जिला अस्पताल कैंपस की है। जिला अस्पताल कैंपस में घटना जिला अस्पताल कैंपस में रहने वाली सेवानिवृत नर्स मिथला यादव दोहपर करीब साढे 11 बजे अपने घर पर मौजूद थीं। सूना मौका देखकर दो युवक उनके घर पहुंचे और क्लीनिंग पाउडर का पैकेट देकर बातों में उलझा लिया। ये भी पढ़ें : बांदा के सारंग होटल पर छापा, लाखों की टैक्स चौरी और अनियमितता पकड़ी महिला उनकी बात सुन ही रही थीं कि तभी एक युवक ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपटकर तोड़ ली। इसके बाद दोनों चेन बाइक से फरार हो गए। बताते हैं कि दोनों बदमाश युवकों का एक साथी बाइक स्टार्ड कर खड़ा ह...
UPDATE : बांदा में मां और 3 बच्चों की हादसे में मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक

UPDATE : बांदा में मां और 3 बच्चों की हादसे में मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बांदा में 35.7 किमी के पास आज एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो सगे भाइयों, उनकी बहन और मां की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाइयों को डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं मां और बेटी की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सांसें थम गईं। मायके से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार चारों लोगों को बेहद गंभीर चोटें आईं। ये भी पढ़ें : IAS Transfer : अलीगढ़-झांसी के आयुक्त समेत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले  बताते हैं कि बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के लाला भइया अपनी पत्नी सीमा (40), दो बेटों रवि (20) और बाबू (8) व बेटी आरती (10) के साथ पत्नी के मायके लामा गांव ग...
बस में गूंजी किलकारियां, जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची रोडवेज

बस में गूंजी किलकारियां, जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची रोडवेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला मजदूर ने रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया। रोडवेज चालक-परिचालक की समझदारी से महिला और उसके बच्चे का जीवन सुरक्षित है। बस चालक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नो इंट्री तोड़कर बस से पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया। जच्चा-बच्चा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस चालक-परिचालक ने दिखाई समझदारी जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौधा गांव के रहने वाले राजकुमार की पत्नी मीरा (28) पति के साथ फसल काटने गई थीं। वह कटाई करने हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली गांव गई थीं। ये भी पढ़ें : बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र बताते हैं कि वह गर्भवती थीं। मंगलवार शाम वह मटौध से रोडबेज बस से वापस गांव जा रही थीं। भूरागढ के पास उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। चालक संतोष बस लेकर जिला अस्पताल जा...
बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेरोकटोक ट्रकों की अवैध एंट्री

बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेरोकटोक ट्रकों की अवैध एंट्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एडीजी जोन की सख्ती के बावजूद बांदा के रास्ते यूपी में एमपी के बालू खनन के ट्रकों की अवैध रूप से एंट्री जारी है। मटौंध, गिरवां और कालिंजर के रास्ते यह सिलसिला चल रहा है। मीडिया में मामले के उछलने के बाद सख्ती हुई तो मध्य प्रदेश के बालू सिंडीकेट ने नया पैंतरा अपनाया है। सिंडीकेट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बालू सिंडीकेट ने पुरानी मैनेजमेंट टीम को हटाकर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले गुर्गे बंसल के साथ नई टीम को मैदान में उतार दिया है। खुद को तत्कालीन डीएम का बताता था रिश्तेदार सूत्र बताते हैं कि खुद को बांदा के एक पूर्व डीएम का रिश्तेदार बताकर रौब गांठने वाला बंसल पहले भी जिले में पैलानी क्षेत्र में खदान का संचालन कर चुका है। अब मध्य प्रदेश के बालू सिंडीकेट के ट्रकों की बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री कराने का काम कर रहा है। जानकार बताते हैं कि पूरे बुंदेलख...
Breaking : बांदा के इंदिरानगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, छानबीन..

Breaking : बांदा के इंदिरानगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, छानबीन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सुबह शहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बांदा शहर के इंदिरा नगर में सड़क किनारे रामा देवी स्कूल के सामने नाली में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ गवेंद्र पाल का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 साल के आसपास है। पुलिस मान रही किसी नशेबाज का शव वह पेंट-शर्ट और जैकेट पहने हुए था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को सुरक्षित रखवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में गिरने से हुई मौत का लग रहा है। खंगाले जा रहे इलाके के CCTV फुटैज उधर, शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हालांकि, कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट के कारण युवक की मौत हुई होगी। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फु...
घपला : बालिका श्री योजना के बॉन्ड गायब-दो का भुगतान भी, DM ने जांच के दिए आदेश

घपला : बालिका श्री योजना के बॉन्ड गायब-दो का भुगतान भी, DM ने जांच के दिए आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित सरकार की बालिका श्री योजना में बड़ा घपला सामने आया है। बालिकाओं के कुछ 397 NSC बॉन्ड बांदा में सरकारी कार्यालय से गायब हैं। कहा जा रहा है कि दो बॉन्ड का डाक विभाग से भुगतान भी कर लिया गया है। प्रकरण के सामने आने के बाद बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पूरे प्रकरण की जांच को एक कमेटी गठित की है। 2005 सरकारी की बालिका श्री योजना से बने थे बॉन्ड जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में सरकार की बालिका श्री योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत निर्धन परिवारों में जन्मी बेटियों के नाम 800 रुपए की एफडी हुई थी। बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर यह रुपए उन्हें आगे की शिक्षा को दिए जाते। बताते हैं कि बांदा जिले में लगभग 2 हजार से ज्यादा बच्चियों के नाम एफडी हुई थी। ये भी पढ़ें : UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद मह...
Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसे, होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत

Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसे, होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते पिछले कुछ घंटों में हुए अलग-अलग हादसों में एक होमगार्ड समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार दो सगे भाई भी हुए। इनमें से एक भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव के रामकरन (30) सोमवार दोहपर अपने छोटे भाई राजकरन (25) के साथ बाइक से बांदा इलाज कराने आ रहे थे। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंफर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को कब्जे में ले लिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा बताते हैं कि बाइक रामकरन चला रहे थे। तभी मवई गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक गिरने से उसपर सवार रामकरन डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को स...