Thursday, December 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंगनाऊ

संत प्रेमानंद ने लौटाया मानद उपाधि का प्रस्ताव, कही यह बात..

संत प्रेमानंद ने लौटाया मानद उपाधि का प्रस्ताव, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सरसौल स्थित अखरी गांव में जन्मे भक्त संत प्रेमानंद ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की मानद उपाधि का प्रस्ताव लौटा दिया है। बताते हैं कि उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल यादव को शुभकामनाओं के साथ उपाधि का प्रस्ताव लौटाया है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो संत प्रेमानंद ने कहा है कि उनके पास भगवान के भक्त की जो उपाधि है उससे बड़ी कोई उपाधि नहीं है। संत प्रेमानंद ने कहा है कि राधारानी के भक्त की उपाधि के सामने सभी उपाधियां बहुत ही छोटी हैं। (पढ़ना जारी रखें..)   ये भी पढ़ें : Kanpur : 9वें दिन गंगा में बरामद हुआ डॉ. आदित्यवर्धन का शव, पिता-भाई ने पहचाना   कहा कि सबसे बड़ी उपाधि सेवक की है। जो संसार में भगवान के दास के रूप में है। बाहरी उपाधि से हमारा उपहास होगा। सोशल मीडिया पर इससे...
बांदा में मासूम ने पिता को बचाने को लगाई जान की बाजी, मगर अफसोस..

बांदा में मासूम ने पिता को बचाने को लगाई जान की बाजी, मगर अफसोस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक 8 साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। तबतक कोशिश करता रहा, जबतक खुद भी झुलस नहीं गया। बाद में पिता की जान तो नहीं बच सकी, लेकिन मासूम किसी तरह बच गया। हालांकि, वह भी करंट से झुलस गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू के मुरवल गांव की घटना जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के जगदीश (45) घर में पंखा चलाकर उसे सीधा करने का प्रयास कर रहे थे। बताते हैं कि पंखे में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आकर जगदीश पंखे से ही चिपके रह गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे 8 साल के मासूम विष्णु ने जब पिता को करंट से चिपका देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की। https://samarneetinews.com/banda-saying-we-are-police-miscreants-ranaway-with-gold-ring-and-chain-from-retired-sell-tax-officer/ उसे भी करंट लगा औ...
हाथरस हादसा : 17 हुई मृतकों की संख्या, परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू

हाथरस हादसा : 17 हुई मृतकों की संख्या, परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। रात में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया है। उधर, एक के बाद मृतकों के शव पहुंचने से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। इनमें 16 मृतक आगरा के गांव सैमरा के थे। रोडवेज और पिकअप की टक्कर से हुआ था हादसा बताते चलें कि शुक्रवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत और करीब 16 के घायल होने की खबर थी। बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार हादसा उस समय हुआ था जब रोडवेज की जनरथ बस और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई थी। मौके पर हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल ने घायलों ...
कांग्रेस ने विनेश फोगाट को बनाया प्रत्याशी, हरियाणा चुनाव में चला बड़ा दांव

कांग्रेस ने विनेश फोगाट को बनाया प्रत्याशी, हरियाणा चुनाव में चला बड़ा दांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : बीते दिनों ओलंपिक में अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहीं हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। आज ही कांग्रेस ने ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना (हरियाणा) से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। 31 उम्मीदवारों में सबसे चर्चित नाम दरअसल, कांग्रेस ने कुल 31 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम विनेश फोगाट का है। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने मौजूदा सभी 28 विधायकों में से 27 पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार बताते हैं कि शुक्रवार रात कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह सूची जारी हुई। तुरंत ही सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट ट्रेंड करने लगा। https://samarnee...
यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर

यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के पास आज एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत और करीब 16 के घायल होने की खबर है। हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज की जनरथ बस ने एक मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। मरने वालों में 4 महिलाएं, 4 बच्चे और 7 पुरुष बताए जा रहे मैक्स और बस में सवार 15 लोगों की जान चली गई। वहीं महिलाओं और बच्चों सहित 16 से अधिक घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मौके पर हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल बचाव कार्य करा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : Lucknow : इंस्टा वाले दोस्त से मिलने लखनऊ पहुंची कानपुर की छात्रा, होटल में गैंगरेप, दो गिरफ्तार    ...
‘वन नाइड स्टैंड से शुरू हुई मेरी Love Story’- 49 साल की हुईं Actress कश्मीरा शाह बिंदास बोलीं..

‘वन नाइड स्टैंड से शुरू हुई मेरी Love Story’- 49 साल की हुईं Actress कश्मीरा शाह बिंदास बोलीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति, मनोजरंजन डेस्क : Bollywood : बाॅलीवुड में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) की लवस्टोरी (Love Story) काफी सुर्खियों में है। वजह एक्ट्रेस कश्मीरा 49 साल की हो गई हैं और सोशल मीडिया पर उनको याद किया जा रहा है। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक है कश्मीरा और उनसे उम्र में 10 साल छोटे अभिनेता कृष्णा (Krishna) की लव स्टोरी का भी है। 49वें जन्मदिन पर चर्चा में आईं एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अभिषेक बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) के भांजे हैं। वह खुद भी बाॅलीवुड (Bollywood) की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। शादीशुदा कश्मीरा 2005 में कृष्णा को दिल दे बैठी थीं। बिंदास बोली- वो सिर्फ 22 का था और मैं 32 की खुद कश्मीरा बिंदास कहती हैं कि जब उन्होंने डेट करना शुरू किया तो कृष्णा सिर्फ 22 साल के थे और मैं खुद 32 साल की। सबको लगा कि मै...
कन्नौज रेप केस : नवाब सिंह यादव के भाई नीलू ने कोर्ट में किया सरेंडर

कन्नौज रेप केस : नवाब सिंह यादव के भाई नीलू ने कोर्ट में किया सरेंडर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कन्नौज के चर्चित नवाब सिंह यादव रेप केस में साक्ष्यों से छेड़ाछाड़ के आरोपी नीलू यादव ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। नीलू पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। बीते 12 दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज पुलिस को चकमा देते हुए उसने न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया। वह नवाब सिंह यादव का भाई है। आरोपी नवाब और बुआ को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस जानकारी के अनुसार दुष्कर्म कांड में आरोपी नवाब सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद 21 अगस्त को सह आरोपी पीड़िता की बुआ भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। बताते हैं कि सह आरोपी बुआ ने पुलिस को बताया था कि नीलू ने उसे 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। कहा था कि किशोरी को मेडिकल न कराने के लिए मना ले। साथ ही घटना को साजिश बताते हुए कुछ लोगों के नाम भी ले। पुलिस को बुआ ने बताया था कि इसी वजह से वह मीडिया के सामने बय...
Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। भतीजा बाइक से उछलकर दूर गिरा। जबकि चाचा पहिये के नीचे आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। भतीजा चला रहा था बाइक जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के कुंज बिहारी (58) अपने भतीजे विवेक (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक भतीजा चला रहा था। https://samarneetinews.com/banda-forest-department-budget-worth-crores-and-plantation-on-paper/ देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। विवेक बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं कुंज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि दोनों बाइक से बा...
UP : नवाब सिंह यादव और पीड़िता के DNA सैंपल का मैच हुआ, दुष्कर्म की पुष्टि

UP : नवाब सिंह यादव और पीड़िता के DNA सैंपल का मैच हुआ, दुष्कर्म की पुष्टि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव मामले में बड़ी खबर है। नवाब सिंह के डीएनए का किशोरी के सैंपल से मैच हो गया है। इससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि नवाब सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की जानकारी दी है। 12 अगस्त को पुलिस ने किया था गिरफ्तार बताते चलें कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में बीती 12 अगस्त पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित लड़की, उसकी बुआ और आरोपी नवाब अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में मौजूद था। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/shameful-two-accused-of-gangrape-of-bhu-girl-student-get-bail-from-alahabad-highcourt/ पुलिस ने विद्यालय के कमरे से ही तीनों की गिरफ्तारी का दावा किया...
UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..

UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक भाजपा विधायक को बेटे समेत जान से मारने की धमकी मिली है। इससे विधायक का परिवार दहशत में है। बताते हैं कि मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक को किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बीते दिनों दिया था विवादित बयान दरअसल, भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने हाल ही में एक निजी टीवी चैनल को एक राजनीतिक पार्टी की प्रमुख के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। विधायक का कहना है कि इसके बाद से अज्ञात लोगों द्वारा फोन करके धमकियां दी जा रही हैं। ये भी पढ़ें : मथुरा : शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी, कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार विधायक का कहना है कि सोशल मीडिया एक्स पर लिखा जा रहा है कि जो भी विधायक की जीभ काटकर देगा तो उ...