Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग

UP : अमरोहा में कांवड़ियों का रास्ता रोकने पर हंगामा-जाम, तीन हिरासत में..

UP : अमरोहा में कांवड़ियों का रास्ता रोकने पर हंगामा-जाम, तीन हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सावन के अंतिम सोमवार पर जल लेकर जा रहे शिव भक्तों का कुछ शरारती तत्वों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। शिवभक्तों ने हसनपुर-अतरासी मार्ग पर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिव भक्तों को समझाकर शांत किया। वहीं रास्ता रोकने की कोशिश के आरोप में 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी के राजकुमार चौहान, अमरपाल, सचिन, अनुज, अंकित, मोहित समेत 30-40 शिव भक्तों का जत्था आज सुबह करीब 7 बजे जल लेकर डाक कांवड़ अपने गांव जा रहा था। ये लोग हरिद्वार से जल लेकर आए थे। ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं बताते हैं कि गांव बामनखेड़ी में चार युवकों ने शिव भक्तों को यह कहते हुए रोकने का प्रयास किया कि इध...
देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी

देखें फोटो : बांदा जेल में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, बंदियों के बीच ध्वजारोहण-मिठाई वितरण भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मंडल कारागार में इस बार आजादी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मना। मुख्य गेट से लेकर भीतर सर्किल में बंदियों की बीच ध्वजारोहण हुआ। देशभक्ति के नारे लगे और हंसी-खुशी यह पर्व मनाया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व का संपूर्ण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य गेट के बाद बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण सबसे पहले सुबह 8 बजे जेल के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जेल के बाकी अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद जेल के अंदर बने सर्किल में बंदियों के बीच भी ध्वजारोहण किया गया। अपराध समिति ने जेल में कराया फल वितरण इस अवसर पर अधिकारियों ने बंदियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व की विशेषताएं बताईं। बंदियों को तिरंगा भी दिया गया। देशभक्ति के गीत गाए गए। मिष्ठान के रूप में लड्डूओं...
दर्दनाक : बांदा में ई-रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत

दर्दनाक : बांदा में ई-रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ई-रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बद्री कंपोटर का पुरवा के रहने वाले प्रेमप्रकाश की 1 वर्षीय बेटी अंजना घर के सामने ई-रिक्शा के पीछे खड़ी थी। दूसरे बच्चे के गलती से रिक्शा बैक करने से हादसा इसी बीच रिक्शा पर बैठे एक बालक ने उसे बैक कर दिया। चपेट में आकर बच्ची दब गई। परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की बड़ी मां राजकुमारी का कहना है कि ई-रिक्शा वाला कबाड़ लेने आया था। बच्ची का पिता लोहा तौलवा रहा था। तभी हादसा हो गया। ये भी पढ़ें : बांदा में घर में लटका था छात्रा का शव, सीढ़ी लगाकर पहुंचे पड़ोसी तब चला पता  ...
UP : महिला इंस्पेक्टर प्रेमी संग सरकारी आवास में पकड़ी गईं, परिजनों ने दोनों को पीटा, हंगामा

UP : महिला इंस्पेक्टर प्रेमी संग सरकारी आवास में पकड़ी गईं, परिजनों ने दोनों को पीटा, हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आगरा में महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी संग सरकारी आवास में समय बीता रही थीं। तभी प्रेमी की पत्नी अपने परिजनों और बच्चों के साथ वहां पहुंच गई। फिर दोनों की पिटाई की। फजीते हुए और घरों की इज्जत की धज्जियां खूब उड़ीं। खास बात यह है कि प्रेमी भी पुलिस में इंस्पेक्टर है। प्रेमी इंस्पेक्टर की तैनाती मुजफ्फरनगर में बताई जा रही है। घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के आगरा का है। रकाबगंज थाने का मामला, जमकर हुआ हंगामा जानकारी के अनुसार मामला रकाबगंज थाने का है। वहां तैनात एक महिला इंस्पेक्टर का थाना परिसर में ही आवास भी है। वह अकेले रहती हैं। शनिवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे दो महिलाएं और कुछ युवक उनके आवास पहुंचे। गाली-लौज करते हुए सभी सीधा आवास के भीतर घुस गए। ये भी पढ़ें : सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर  बताते हैं कि वहां दोन...
यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने यूपी में मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है।' उन्होंने यूपी में सीएम बदलने की चर्चाओं को गलत ठहराया। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने जयपुर में पत्रकारवार्ता में यह बात कही। कहा, लोकतंत्र में जय-पराजय दोनों.. उन्होंने कहा कि पार्टी के विषय विचाराधीन होते हैं। यूपी में होने वाले उपचुनाव में पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने वाली है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने नकारात्मक एजेंडा सेट किया है। इससे वह लोगों को गुमराह कर रही है। चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबका विश्वास है। भाजपा आस्था और परंपराओं लेकर बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में यूपी में हार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्...
भाजपा ने दो प्रदेश अध्यक्ष बदले, बिहार-राजस्थान में नए हाथों में कमान, कई प्रभारी भी..

भाजपा ने दो प्रदेश अध्यक्ष बदले, बिहार-राजस्थान में नए हाथों में कमान, कई प्रभारी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा ने बीती देर रात दो प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। इनमें बिहार और राजस्थान शामिल हैं। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। अब तक बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मदन राठौर और सम्राट चौधरी को कमान इसी तरह राजस्थान से राज्यसभा सांसद मदन राठौर को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले सांसद सीपी जोशी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष थे। बीती 24 जुलाई को उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात भी की थी। फिर इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों को भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नामों की घोषणा अपने X एकाउंट पर की हैं। हरीश द्विवेदी भाजपा के असम के प्रभारी बनाए गए हैं। अतुल गर्ग को चंडीगढ़ का प्रभारी ब...
बांदा पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा..

बांदा पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी से हालचाल लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पौध वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल बताते चलें कि शनिवार 20 जुलाई को वृक्षारोपण जन अभियान के अवसर पर बांदा में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत अन्य को पौध वितरण होगा। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?  https://samarneetinews.com/will-rss-find-way-out-of-bjps-turmoil-up/   &nb...
BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यसमिति की इस पहली बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए संबोधन शुरु किया। कहा, बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं। कहा कि कभी-कभी वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास कि हम तो जीत ही रहे हैं। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है। ये भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली मारी गई, मारा गया हमलावर  सीएम योगी ने कहा कि हम 2027 में दोबारा और मजबूती से वापस आ रहे हैं। कहा कि बीजेपी 2027 में और बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि पहल...
बांदा : दो बहनों में झगड़ा-एक ने खाया जहर, परिवार में कोहराम..

बांदा : दो बहनों में झगड़ा-एक ने खाया जहर, परिवार में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घरेलू किसी बात को लेकर दो बहनों में झगड़ा हो गया। बड़ी बहन को छोटी की बात इतना आहत कर गई कि उसने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली के मवई की घटना शहर कोतवाली के मवई गांव निवासी सुतकीरत (45) पत्नी श्याम चरण का घरेलू बात को लेकर छोटी बहन रेखा से विवाद हो गया। नाराज होकर सुतकीरत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कालेज में इलाज के ये भी पढ़ें : ध्यान दें ! बांदा-कानपुर रूट की सभी ट्रेनें 4 दिन के लिए रद्द, पढ़ें वजह.. दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चचेरे जेठ महेश यादव का कहना है कि झगड़ा करने वाले दोनों बहनों की शादी एक ही घर में छोटे और बड़े भाइयों से हुई है। दोनों देवरानी और जेठानी भी थीं। मृतका के पति किसानी करते हैं। उनके चार बेटी और दो बेटे ह...
Breaking : बांदा में एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, मौत

Breaking : बांदा में एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क पार कर रही एक एंबुलेंस ने महिला को रौंद दिया। इसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ लिखा-पड़ी की कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को मरीज के साथ रवाना कर दिया। चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव में घटना जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव के ननकू की पत्नी रज्जी (50) शनिवार सुबह गोबर डालने जा रही थीं। सड़क पार करते समय बांदा से कानपुर मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से ये भी पढ़ें : बांदा SP हुए सख्त, कालिंजर-जसपुरा समेत कई थाना प्रभारियों के तबादले..   घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे अमित ने घटना की जानकारी दी। कहा कि मां घटना के...