Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: झारखंड

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। वह किडनी संबंधित बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। वह बीते लगभग 1 महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। गुरु जी के बेटे हेमंत ने कहा, 'आज मैं शून्य हो गया' शिबू सोरेन के निधन पर उनके बेटे हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं। बताते चलें कि शिबू सोरेन झारखंड के बड़े राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक थे। 38 साल तक रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रमुख वह लगभग 38 साल तक पार्टी प्रमुख रहे। झारखंड की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ रही। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को बिहार और अब झारखंड के हजारीबाग में हुआ था। उन्हें जनता के बीच दिशोम गुरु और गुरुजी ...
UP : बरेली के संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

UP : बरेली के संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली के बडे़ नेता संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल बना दिए गए हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व मंत्री भी हैं। वह बरेली से 8 बार सांसद रहे हैं। बताया जाता है कि वह बरेली शहर से राज्यपाल नियुक्त होने वाले पहले नेता बन गए हैं। दरअसल, वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक वह लगातार सांसद रहे। इस बार कट गया था सांसद का टिकट सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस से हार गए। 2014 व 2019 में वह फिर सांसद चुन लिए गए। केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी और मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। हालांकि, टिकट कटने की वजह उनकी आयु का 75 वर्ष होना बताया गया था। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान ...
पढ़िए ! कौन हैं ऋत्विका पांडे, जिनका नाम पूरे देश में छाया..

पढ़िए ! कौन हैं ऋत्विका पांडे, जिनका नाम पूरे देश में छाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : UPSC IFS 2023 Topper : संघ लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इस परीक्षा में आईएफएस टापर झारखंड की बेटी ऋत्विका पांडेय बनी हैं। आईएफएस (IFS) में देश में पहली रैंक लाकर ऋत्विका ने सफलता का इतिहास रच दिया है। पूरे देश में उनकी सफलता के चर्चे हैं। दिल्ली से शिक्षा, बड़े भाई पुलिस सेवा में.. दरअसल, ऋत्विका पांडेय झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव के रहने वाले विजय पांडेय की बेटी हैं। उनका चयन यूपीएससी परीक्षा 2023 के तहत भारतीय वन सेवा में हुआ है। उनकी सफलता का सफर बड़ा ही शानदार है। ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर.. बताते हैं कि ऋत्विका संयुक्त बिहार में प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू प्रमंडल के चर्चित नेता रहे स्वर्गीय विक्रमा पांडेय की पोती हैं। उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है। उ...
‘जेल में CM केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं वो लोग’, रांची में सुनीता केजरीवाल के आरोप

‘जेल में CM केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं वो लोग’, रांची में सुनीता केजरीवाल के आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : "वो लोग सीएम केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं। उनके खाने पर नगर रखने के लिए कैमरे लगवाए हैं, एक-एक निवाले पर नजर रख रहे हैं।" ये आरोप आज झारखंड की राजधानी में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लगाए। उन्होंने सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं। https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1782034664909074676 रैली को संबोधित करते हुए सुनीता ने कहा कि उनके पति अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालच नहीं था। वह सिर्फ देश सेवा के लिए राजनीति में आए। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके पति के हर निवाले पर नजर रखी जा रही है। वह एक शुगर के मरीज हैं और वह पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Hemant Soren Arrested : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने करीब 8 घंट की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की पूछताछ के बाद राजभवन जाकर हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। हेमंत सोरेन की यह गिरफ्तारी जमीन घोटाले में हुई है। जमीन घोटाले में ईडी ने की गिरफ्तारी जमीन घोटाला प्रकरण में हेमंत 15वें आरोपी हैं। इससे पहले ईडी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, अब चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। https://samarneetinews.com/big-news-in-gyanvapi-case-hindu-side-found-puja-officer-in-vyasji-basement/ चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसी बीच आदिवासी संघों ने गुरुवार 1 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। ये भी पढ़ें...
एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रीय सचिव पी.के. बाजपेयी और झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया का होटल साऊथ पार्क में स्वागत किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता नवनियुक्त कोल्हान उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने दोनों राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी का स्वागत करते हुए एसोसिएशन के क्रियाकलापों की भी सराहना की। इसके साथ प्रदेश महासचिव श्रीनिवास सुमन ने पुराने पदाधिकारियों की प्रोन्नति देते हुए उनको प्रमाणपत्र सौंपा है। इस दौरान गौतम ओझा को कोल्हान प्रभारी, चरणजीत सिहं को कोल्हान अध्यक्ष, नागेन्द्र शर्मा, अमित मिश्रा और कालीचरण को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बिजेन्द्र कुमार को पू. सिंहभूम (शहरी) का जिलाध्यक्ष और मनोज कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है। शंकर गुप्ता को पू. सिहभूम(ग्रामीण) का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी प्री...
झारखंड से आ रहे युवकों को नशीला ड्रिंक पिलाकर उड़ाई नगदी और मोबाइल

झारखंड से आ रहे युवकों को नशीला ड्रिंक पिलाकर उड़ाई नगदी और मोबाइल

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः झारखंड से नौकरी कर लौट रहे मिश्रित इलाके के दो युवकों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने ट्रेन में अपना शिकार बना डाला। जहरखुरानों ने दोनों युवकों को पेय पदार्थ में विषाक्त खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल व करीब 40 हजार की नकदी लेकर भाग निकले। एंबुलेंस के जरिए दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के इनायत नगर निवासी सुभाष पुत्र रामनरेश पड़ोस के ही अपने एक अन्य साथी के साथ करीब 4 माह पूर्व झारखंड नौकरी करने गए थे। वहां से यह दोनों युवक ट्रेन के जरिए सीतापुर आ रहे थे। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने इन दोनों को पेय पदार्थ में विषाक्त पदार्थ पिला दिया। जिसे पीने से दोनों युवक बेहोश हो गए। जानकारी होने पर इनको रेलवे स्टेशन सीतापुर में उतारा गया। स्टेशन से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...