चित्रकूट में महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शंकर बाजार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। उसकी मौत किन हालात में हुई, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतक महिला का नाम सुधा बताया जा रहा है। महिला के मायके वालों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करके शव को लटका दिया है। मृतका के भाई दीपक कुमार का कहना है कि उनकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे। मृतक महिला अपने पीछे 7 साल का मासूम बेटा छोड़ गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...





