Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: किसान

घिनौनापनः बैंक मैनेजर ने किसान की पत्नी से लोन के बदले मांगा शारीरिक सुख

घिनौनापनः बैंक मैनेजर ने किसान की पत्नी से लोन के बदले मांगा शारीरिक सुख

Today's Top four News, खेत किसान, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश में किसानों की दुर्दशा और दर्द किसी से छिपा नहीं है। खासकर बात जब महाराष्ट्र और यूपी के बुंदेलखंड के किसानों की हो। किसानों का बैंकर्स द्वारा शोषण और इसकी शिकायतें भी कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार महाराष्ट्र में एक बैंक मैनेजर ने घिनौनेपन की सारी हदें ही पार कर दीं। एक किसान की पत्नी से बैंक मैनेजर ने पहले तो फोन करके अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। बाद में लोन देने के बदले उससे शारीरिक सुख की मांग करने लगा। किसान की पत्नी ने बैंक मैनेजर की सारी बातें मोबाइल पर रिकार्ड कर लीं। बाद में पति के साथ थाने जाकर बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लोन लेने पत्नी के साथ बैंक गया था किसान, मोबाइल नंबर मांगने पर दिया था पत्नी का नंबर  मामला महाराष्ट्र के बुल्डाना जिले से जुड़ा है। वहां के दताला गांव में रहने वाला एक किसान मानसून क...
सीतापुर में हाईटेंशन की चपेट में आकर जिंदा जला बालक, किसान की भी मौत

सीतापुर में हाईटेंशन की चपेट में आकर जिंदा जला बालक, किसान की भी मौत

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : रामपुर कला थाना क्षेत्र के घैला गांव के बाहर 11000 बिजली हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर विनय कुमार (12) पुत्र संतोष कुमार जिंदा जल गया। उसकी मौत इतने भयानक ढंग से हुई कि लोग बचाने की कोशिश करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते बालक जिंदा जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हाइटेंशन लाइन के तार से छूते ही शरीर से उठने लगी आग की लपटें बताया जाता है कि विनय शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। इसी दौरान गांव के बाहर खेत की ओर टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे पहले कि वह संभल पाता। हाईटेंशन लाइन से लपटे निकलने लगीं और उसका शरीर आग के गोले की तरह जलने लगा। वहां का दृश्य देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में बिजली विभाग के लोगों को सूचना देने के बाद बालक के शव को वहां से हटाया ज...
रूपये कार्ड से केसीसी का पैसा भी निकाल सकेंगे किसान

रूपये कार्ड से केसीसी का पैसा भी निकाल सकेंगे किसान

बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  जिले के इचौली गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अधिकारियों ने ग्राम नायकपुरवा में केसीसी, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान रूपये कार्ड के नवीनीकरण का कैंप आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने कैंप में पहुंचकर लाभ उठाया। शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि किसान केसीसी का पैसा रूपये कार्ड से किसी भी एटीएम से निकाल सकते हैं। इस मौके पर फील्ड आफिसर जिंद्र सैनी, सहायक प्रबंधक अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।...
सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश

सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जवाहरपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई सत्र के अंतिम दिन एक किसान से गन्ना नहीं खरीदा गया। इससे आहत किसान घर चला गया। किसान के परिजनों का आरोप है कि इसी सदमे में किसान की मौत हो गई है। किसान संगठन आक्रोशित हो गए। इसको लेकर किसानों ने सोमवार को मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि किसान परिवार को मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिजन बोले, गन्ना मील में नहीं खरीदा गया गन्ना, सदमें में था किसान  बताया जाता है कि ग्राम मढ़िया मजरा किनहौटी निवासी किसान बृजपाल पुत्र रामलाल अपना गन्ना लेकर 8 जून की रात जवाहरपुर चीनी मिल गेट पर तौल कराने गए थे। बताया जाता है कि मिल अधिकारियों ने बृजपाल का गन्ना नहीं तोला। इससे आहत होकर बृजपाल अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव वापस आ गया। परिजनों का कहना है कि इसी सदमे से किसान की शनिवार सुबह 7:00 बजे म...
बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और बकरियों की मौत

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और बकरियों की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नीति न्यूज, बांदाः जिले में देर शाम आई आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनकी दो बकरियां भी मर गईं। यह ह्रदय विदारक घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुई। पैलानी की ग्राम पंचायत खैरेई में आकाशीय बिजली गिरने से अतबल (60) पुत्र परसदवा की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय अतबल खेत में जानवर चराने गए थे। बताते हैं कि इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह प्रयास कर ही रहे थे कि तभी आकाशीय बिजली उनके उपर गिर पड़ी। उसकी दो बकरियां भी इसकी चपेट में आ गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो दौड़कर वहां पहुंचे और शव को लेकर घर आए। परिजनों का कहना है कि हल्के के लेखपाल और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। बताया जाता है कि उनके दो बेटे हैं और पांच बीघा जमीन थी। घर की हालत बहु...