Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: किसान

सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों का फूटा गुस्सा

सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों का फूटा गुस्सा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। अंधाधुंध कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान बांदा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को किसानों ने सिंचाई को बिजली न मिलने पर जमकर गुस्सा निकाला। बांदा-सिंहपुर गांव के ग्रामीणों बिजली विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। किसानों ने सुबह लगभग साढ़े 9 बजे जाम लगा दिया। बांदा-सिंहपुर मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, पुलिस और एसडीओ के आश्वासन पर माने  देखते ही देखते बसों और ट्रकों की लाइन लग गई। जानकारी होने पर पुलिस भी सकते में आ गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ को भी मौके पर बुलाया गया। ये भी पढ़ेंः यूपी के किसानों के दिल में जगह बनाने को भाजपा चल रही...
 हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम

 हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में कर्ज में डूबे एक किसान की सदमे से मौत हो गई। उसके परिजनों का कहना है कि बरसात से तिल की बर्बाद फसल देखने से किसान की सदमे से मौत हुई है। किसान के ऊपर केनरा बैंक से 95 हजार रुपये का कर्ज था। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजना गांव की बताई जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। ...
बदहाल बुंदेलखंडः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन…।”, अगर यह बुंदेली कहावत सच है तो..

बदहाल बुंदेलखंडः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन…।”, अगर यह बुंदेली कहावत सच है तो..

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में एक पुरानी कहावत है कि ''जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन सावन धूल उड़ाई,'' अगर यह कहावत सच है तो बुंदेलखंड में 98 फीसद मानसून के तमाम सरकारी अनुमान और दावे झूठे साबित हुए हैं और आगे भी इनके सच होने की उम्मीद संभावना नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि एक बार फिर बुंदेलखंड का किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है और सूखे की आहट सुनाई पड़ने लगी है। खरीफ की फसल बर्बाद होना लगभग तय माना जा रहा है और किसानों की उम्मीदें भी अब दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी अभी यह मानने को तैयार नहीं कि खरीफ की फसल पर सूखे की मार पड़ सकती है। मात्र 5 फीसद हुई है खेतों में धान की बुआई, बारिश के बिना बेड़न जरियाई, किसानों की चिंता बढ़ी  दरअसल, प्रशासनिक दावे थे कि बुंदेलखंड में 98 फीसद मानसून होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और...
किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः केन्द्र सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा न लें। वरना किसान का सब्र टूट गया तो सरकार को सीधा संसद से बाहर जाना पड़ेगा।ये बातें पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने सफीपुर व बांगरमऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने को पहुंचे। इनमें महिलाओं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व सांसद से शिकायत की, कि उनको पेंशन नहीं मिल रही है। वहीं किसानों ने उनसे कहा कि आवारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। इसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अन्नू टंडन ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है जिसके बगैर कुछ नहीं हो सकता। इस सरकार में बैठे लोग यह भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का...
बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांदा में करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला में नया डेरा के किसान रामकुमार निषाद (50) की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि रामकुमार निजी नलकूप के पास बने खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक खंभे में कंरट आ गया। करंट लगने से किसान खंभे से दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। उसकी मौत हो गई। मामले में एसडीएम सुरेंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद नियमानुसार पीड़ित की मदद की जाएगी।...
हमीरपुर के इचौली क्षेत्र में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत

हमीरपुर के इचौली क्षेत्र में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि ग्राम नायकपुरवा निवासी अंगद पुत्र बद्री प्रजापति आज सुबह पंखे के आगे बैठा था। इसी दौरान पंखे का तार टूटकर उसके उपर गिर गया और करंट ने उसे चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों ने देखने के बाद उन्हें किसी तरह तार हटाकर बचाया। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान के परिवार में मात छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखीमपुरः बुंदेलखंड में सूखे से किसानों की बर्बादी की दास्तान किसी से छिपी नहीं है। किसान हर साल मेहनत करता है और अपनी सबकुछ दांव पर लगा देता है। इस उम्मीद में कि एक दिन उसकी लहलहाती फसल उसकी गरीबी, तंगहाली और लाचारी को दूर करेगी। लेकिन सूखा जैसी प्राकृतिक आपदा उसकी उम्मीदों को तार-तार कर देती हैं। बीते कई सालों से किसान इसी सबमें फंसकर रह गया है। सरकार के सिंचाई मंत्री का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। अगर बारिश ने साथ नहीं दिया तो योगी सरकार सूखे बुंदेलखंड में कृतिम वर्षा कराएगी। इसके लिए सरकार तैयारियां करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी किसानों की समस्या् को लेकर गंभीर हैं और लगातार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में कृतिम वर्षा को लेकर सरकार कदम उठा सकती है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि ...
किसानों ने पाठशाला में ली बेहतर खेती की जानकारी

किसानों ने पाठशाला में ली बेहतर खेती की जानकारी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः विकासखंड तिन्दवारी के ग्राम पंचायत गरौती में तीन दिवसीय किसान उन्नत खेती पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। विकासखंड तिन्दवारी के तकनीकी सहायक कृषि गोतेन्द्र कुमार मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय (गरौती) में आयोजित किसान पाठशाला में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खरीफ में बीज उपचारित कर बोयें। कृषि सहायक ने किसानों को बताए बेहतर किसानी के उपाय   सभी सरकारी बीज भंडारों में 80 फ़ीसदी छूट के साथ बीज उपलब्ध है। उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सब्सिडी किसान ले सकते हैं। मृदा परीक्षण, कृषि मशीनरी, बुवाई यंत्रों में छूट, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई,  योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। किसानों ने अन्ना प्रथा रोके जाने और बीज मिनी किट वितरण कराने की मांग की। गांव में सिंचाई के संसाधनों को बढ़ाने की भी मांग की। किसान पाठशा...
बांदा में भाई की शादी में गए किसान की असामायिक मौत, बेहाल परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट

बांदा में भाई की शादी में गए किसान की असामायिक मौत, बेहाल परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट

बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना के गांव बंबिया निवासी एक 50 वर्षीय किसान शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां बनाए गए जनवासे में सोते वक्त उनको एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी शिवलाल खेंगर पुत्र सीताराम बीते दिवस बांदा के ही फतेहगंज के भुसासी गांव से अपने बड़े दादा के लड़के रघुराज पवन की शादी में शामिल होने के लिए बरात में गए थे। वहां शादी समारोह की रस्म पूरी होने के बाद वह भी बाकी लोगों के साथ सोने के लिए बनाए गए जनवासे में पहुंचे। थोड़ी बातचीत के बाद सभी लोग सो गए। बताते हैं कि सोते समय किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदार उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उनको कानपुर रिफर कर दिया गया। रास्ते में शिवलाल ने दम तोड़...

बांदा में किसान ने खेत पर जहर खाकर दी जान, परिवार के लोगों ने वजह अज्ञात बताई 

Breaking News
समरनीति न्यूज, बांदाः  जहर खाकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योंड़ी बाबा निवासी राम प्रताप (55) पुत्र छोटा निषाद केन नदी से बालू ढोकर बेचता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को दोपहर वह बालू डालने के बाद घर लौटा। घर पर नहाने के बाद वह नदी की तलहटी पर स्थित सब्जी की बारी (खेत) चला गया। खेत में जहर खाकर घर लौट आया। उल्टियां शुरू होने पर घर वालों को उसके जहर खाने की बात पता चली। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीटे पत्नी समेत पांच पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र भइयाराम आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सका।...