समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीते सोमवार से दिल्ली के उप राज्यपाल के दफ्तर राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय का धरना जारी रहा। इसी बीच देर रात मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां उनको गुलोकोज वगैरह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनको थोड़े दिन अस्पतला में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्विट करके सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी है।
देर रात बिगड़ी तबियत, सांस लेने में दिक्कत की थी शिकायत
बता दें कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की मांग है कि उप राज्यपाल दिल्ली में बीते लगभग 3 माह से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को समाप्त कराएं। ताकि जनहित के ...
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे।
कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा
वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे। रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए।
ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित
इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी ब्लाक की परसौड़ा ग्राम पंचायत में एक दलित महिला रूकमनी के घर में आग लग गई। इससे उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि उसके घर में रखा उज्जवला योजना का सिलेंडर आग की चपेट में आने के बाद भी फटा नहीं और बड़ी अनहोनी होने से बच गई। वरना गांव के आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेता।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने के बाद वह थोड़ा उपर को उछला था जिसे देखकर सबकी सांसें रूक गई थीं। लोगों को लगा कि सिलेंडर फटने वाला है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिलेंडर की आग बाद में बुझ गई। काफी देर बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आग से पीड़िता रूकमणि बुरी तरह से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान रामकरण यादव ने बताया कि महिला को 15 दिन का राशन और 5 हजार रूपए मदद दी गई है। साथ ही सरकारी मदद दिलाने का भी प्रया...
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूप नगर में महिला मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान दे दी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिकतौर पर घटना का कारण महिला का काफी दिनों से बीमार रहना बताया जा रहा है। वह बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी।
समरनीति न्यूज, सीतापुरः रामकोट थाना क्षेत्र के इमलिया नहर कोठी गांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इमलिया नहर कोठी निवासी कौशल सिंह व रामबक्श सिंह के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग शुरू हो गयी।
इससे कौशल सिंह पक्ष से गजेंद्र प्रताप सिह , शिवेंद्र प्रताप सिंह , शैलेंद्र प्रताप सिंह गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल भेजा। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रंजिश में दोनों पक्षों के बीच गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। गाँव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।...
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः श्रद्धालुओ से भरी बुलेरो अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराई। तेज रफ्तार होने की वजह से बुलेरो सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि महोबा जिले के बांधी गांव के श्रद्धालु इलाहाबाद जा रहे थे।
इसी दौरान रैपुरा थाना क्षेत्र में भौंरी गांव के समीप गाड़ी का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई और दूर तक रगड़ती चली गई। उसमें बैठे लोगों को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची रैपुरा पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल चित्रकूट भिजवाया। वहां चारों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
...
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र में महोलिया शिवपार में एक भक्त ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में गर्दन काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पतला में गंभीर हालत में इलाज चल रहा।