Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अयोध्या

कैबिनेट बैठकः ‘सांड की आंख’ टैक्स फ्री, अयोध्या दीपोत्सव मेले को राज्य मेला का दर्जा

कैबिनेट बैठकः ‘सांड की आंख’ टैक्स फ्री, अयोध्या दीपोत्सव मेले को राज्य मेला का दर्जा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 13 निर्णयों पर मुहर लग गई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसले अयोध्या में दीपोत्सव मेले को राज्य मेला का दर्जा दिए जाने के साथ फिल्म 'सांड की आंख' को टैक्स फ्री करना शामिल माना जा रहा है। दरअसल, सीएम योगी की व्यस्तता के चलते यह बैठक दो हफ्ते से टल रही थी। बताते चलें कि आयोध्या दीपोत्सव मेले को राज्य मेला का दर्जा मिलने के बाद अब इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। रायबरेली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मंजूर इसके लिए बजट में अलग से व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि इससे पहले सीतापुर जिले के नैमिषारण्य का मां ललिता देवी मंदिर मेला व मीरजापुर जिले के विंध्याचल शक्ति पीठ के मेले तथा देवीपाटन के पाटेश्वरी शक्ति पीठ मेले को भी राज्य मेले का दर्जा दिया जा चुका है। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ...
लाखों का वारा-न्यारा करने वाले CMO डाक्टर से 20 हजार रिश्वत लेते  गिरफ्तार

लाखों का वारा-न्यारा करने वाले CMO डाक्टर से 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अयोध्या से एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में सीएमओ डा हरिओम श्रीवास्तव को लखनऊ से आई विजलेंस टीम ने शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि लाखों का वारा-न्यारा करने वाले सीएमओ अपने ही एक डाक्टर से तबादले के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। सीएमओ को गिरफ्तार करने के बाद विजीलेंस टीम उनको लेकर शहर कोतवाली पहुंची और वहां मुकदमा दर्ज करा रही है। मामले की जानकारी से पूरे जिले में खलबली मच गई। खासकर सरकारी महकमों में इसे लेकर कानाफूसी होती रही। लखनऊ से गई विजीलेंस टीम ने पकड़ा  बताया जाता है कि सीएमओ डा हरिओम श्रीवास्तव के खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं और विभाग की भी उनपर नजर थी। बताते हैं कि जिले में तैनात डाक्टर विजय प्रताप सरोज ने सीएमओ द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद डाक्टर की शिकायत पर...
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अयोध्या में गैरविवादित स्थल पर पूजा नहीं, लगाई फटकार भी..

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अयोध्या में गैरविवादित स्थल पर पूजा नहीं, लगाई फटकार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े एक मामले पर सुप्रीम कोर्ट मेें शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अयोध्या में गैरविवादित स्थल पर पूजा करने की इजाजत देने वाली अपील को खारिज कर दिया और साथ ही फटकार भी लगाई।मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि लगता है कि 'आप देश में शांति नहीं रहने देना चाहते हैं, कोई न कोई हमेशा फच्चर फंसाने में लगा रहता है। पंडित अमरनाथ मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की थी। इसी की अदालत में आज सुनवाई हो रही थी। पंडित अमरनाथ मिश्रा ने दायर की थी याचिका  इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस याचिका को नकारते हुए पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को रद्द करने से मना कर दिया है और जुर्माना बरकरार रखा है। गौरतलब है कि अयोध्या विवाद पिछले कई वर्षों से ...
अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादेश लाकर बनाए मंदिर

अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादेश लाकर बनाए मंदिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: आयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर भाजपा मानती है कि रामंदिर मामला कोर्ट में है तो फिर चुनावों में राममंदिर का नाम भी भाजपा न ले। नहीं तो लोकसभा में अध्यादेश लाकर बिना देरी किए मंदिर बनाए। आज रामलला के दर्शन के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे यहां होटल पंचवटी में आज एक प्रेसकांफ्रेंस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुंबई लौटने से पहले उन्होंने यहां प्रेसकांफ्रेंस की। बिना नाम लिए पीएम मोदी और सरकार को घेरा  उद्धव ने कहा है कि अब सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर बने। कहा कि अयोध्या आने का उनका कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। वह सिर्फ मंदिर निर्माण पर सरकारी रूपी सोए हुए कुंभकर्ण को जगाने आए हैं। शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि उनका आयोध्या आने का कोई छिपा एजेंडा या योजना नहीं है। साथ ही कहा कि हिंदुत्व अब शांत नहीं रहेगा और ना ही...
हाथों में मेहंदी और हरी साड़ी, ऐसे भारतीय संस्कृति में रंगी नजर आईं कोरिया की महारानी

हाथों में मेहंदी और हरी साड़ी, ऐसे भारतीय संस्कृति में रंगी नजर आईं कोरिया की महारानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसमें शामिल दक्षित कोरिया की महारानी किम जोंग सूक का रामकथा पार्क पहुंची। वहां स्टेज पर खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कोरियाई महारानी भारतीय संस्कृति के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आईं। हाथों में मेहंदी भी लगाई और बेहद खुश नजर आईं   उन्होंने हाथों में मेहंदी भी लगाई। साथ ही हरी साड़ी पहनी। उन्होंने मौजूद लोगों को अपने हाथों में लगी मेंहदी इशारा करके दिखाई भी। वे बेहद खुश नजर आ रही थीं। ये भी पढ़ेंः सरयू किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपक जला सीएम योगी ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज बताते चलें कि कोरिया और अयोध्या का रिश्ता दो हजार साल पुराना बताया जाता है। ऐसे में कोरिया की महारानी का अयोध्या पहुंचना खुद अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, कोरिया की महारानी दीपोत्सव क...
सरयू किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपक जला सीएम योगी ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज

सरयू किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपक जला सीएम योगी ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः मंगलवार का दिन अयोध्या के लिए बेहद खास रहा। देशभर के लोगों की नजर अयोध्या में हुए आयोजन पर रही। दरअसल, राम नगरी अयोध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जुंग सुक मौजूद रहीं। 3 लाख से ज्यादा दीपों की रोशनी से जगमगाहट उठी राजा राम की नगरी  दोनों की मौजूदगी में 3 लाख से ज्यादा दीपों की जगमगाहट से पूरी रामनगरी जगमगा उठी। सरयू नदी के किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपकों जलाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया है। ये भी पढ़ेंः अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा दोपीत्सव मनाए जाने से पहले शाम करीब 6 बजे सरयू तट पर सीएम और साउथ कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सूक ने आरती की। इस दौरान सुरक्षा के भी बेहद तगड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल त...
अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा  

अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः दिपावली के मौके पर योगी सरकार ने यूपी को एक और चौंकाने वाली खबर दी है। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। योगी ने कहा कि फैजाबाद को अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा मुख्यमंत्री योगी ने तीर्थनगरी में कहा कि  'अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान’ का प्रतीक है।' राजा दशरथ के नाम पर बनेगा मेडिकल कालेज  कहा कि 'कोई भी अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता।'  योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव के मौके पर कहा कि अयोध्या की पहचान ही भगवान राम से है। ये भी पढ़ेंः मैच से पहले इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर हुआ अटल बिहारी बाजपेई स्टेडियम इस मौके पर सीएम ने घोषणा की है कि अयोध्या जिले में भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज की जल्द ही स्थापना होगी।सीएम ने कहा है कि' अयोध्या के स...