Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Varanasi

Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ..

Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा ही अजीब घटनाक्रम हुआ। जिसने वहां के एसएसपी और पूरे पुलिस महकमे को चौंका दिया और अब हर किसी की जुबान पर है। दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक (SSP Amit Pathak) पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। गतरात्रि लगभग 2 बजे का समय था। फोर्स के साथ खुद एसएसपी भी मौजूद थे। पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ घटनाक्रम इसी बीच बिजली विभाग का कर्मचारी संजय सिंह बाइक से निकला तो पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। विद्युत कर्मचारी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह बिजली विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने उनसे परिचय पत्र मांगा तो वह नहीं दे सके। आई कार्ड था नहीं, ऐसे दिया परिचय बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि बहस होने लगी। बिजलीकर्मी ने कहा कि वह अभी अपनी पहचान साबित कर सकता है। तबत...
यूपीः 4 IPS के तबादले, STF से भी गए अनंतदेव, 2 महानगरों के SSP भी बदले गए

यूपीः 4 IPS के तबादले, STF से भी गए अनंतदेव, 2 महानगरों के SSP भी बदले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के के मामले में मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से कथित संबंधों की आंच कानपुर के पूर्व एसएसपी/डीआईजी अनंतदेव तिवारी पर पड़ ही गई। उनको कानपुर से हटाकर एसटीएफ में भेजा गया था। अब उनको एसटीएफ से भी हटा दिया गया है। अनंत देव को मंगलवार शाम डीआईजी एसटीएफ के पद से हटाकर मुरादाबाद पीएसी में डीआईजी पद पर तैनाती दी गई है। इसके साथ ही वाराणसी और मुरादाबाद के एसएसपी को बदलते हुए लखनऊ में एसटीएफ के एसएसपी पद पर नई तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर अशोक दुबे से कथित संबंधों को लेकर डीआईजी अनंत देव पर यह गाज गिरी है। अमित पाठक वाराणसी के एसएसपी नियुक्त लखऩऊ में एसटीएफ के एसएसपी पद पर आईपीएस सुधीर कुमार सिंह की तैनाती की गई है। वह अबतक 15वीं वाहिनी आगरा में सेन...
यूपी ATS का खुलासा, कराची में खाला के घर से आतंकवादी बनकर लौटा राशिद, पोस्टर चिपकाने की आड़ में जासूसी

यूपी ATS का खुलासा, कराची में खाला के घर से आतंकवादी बनकर लौटा राशिद, पोस्टर चिपकाने की आड़ में जासूसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी एटीएस ने सेना इंटेलिजेंस के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से एक शातिर किस्म के आईएसआई (ISI) एजेंट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि आतंकी का नाम राशिद अहमद है और वह मूल रूप से चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहाट पड़ाव का रहने वाला है। वह आईएसआई (ISI) के लिए काम कर रहा था और वाराणसी में स्थित सीआरपीएफ और सेना के ठिकानों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेज रहा था। इंपुट मिलने के बाद सेना इंटेलीजेंस और एटीएस उसकी गिरफ्तारी के लिए एक्टिव हो गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आतंकी राशिद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहा पकड़ा गया आतंकवादी चौंकाने वाला तथ्य यह है कि राशिद पोस्टर चिपकाने का काम करता है और इसलिए उसपर किसी को शक नहीं होता था, लेकिन सेना इंटेलिजेंस को उसक...
काशी में नई पहल, देवी मंदिर में बलात्कारियों के प्रवेश पर रोक

काशी में नई पहल, देवी मंदिर में बलात्कारियों के प्रवेश पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/वाराणसीः धर्म की नगरी काशी में एक सामाजिक संस्था ने नई पहल की है। अब बलात्कारियों के लिए देवी मंदिरों के द्वार बंद कर दिए गए हैं। इसके लिए वाकयदा पोस्टर लगाकर बलात्कारियों को सचेत किया गया है। बुधवार को वाराणसी में कालिका गली में कालरात्रि मंदिर में यह नई पहल शुरू की गई है। खास बात यह है कि दुष्कर्मियों के साथ ही बहू-बेटियों का सम्मान न करने वाले और बेटियों के जन्म पर दुखी होने वाले लोगों का भी प्रवेश मंदिर में निषेध यानि प्रतिबंधित किया गया है। इस पहल की लोगों से खूब सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से लोगों की मानसिकता बदलेगी। पोस्टर लगाकर किया सचेत मंदिर के मुख्य द्वार पर बाकयदा प्रवेश निषेध वाले पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। मुख्य द्वार समेत गर्भगृह में भी यह पोस्टर चिपकाए गए हैं। बताया जाता है कि मंदिर में पोस्टरों में साफ लिखा है कि बेटियों का स...
देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, टॅार्च की रोशनी में निरीक्षण

देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, टॅार्च की रोशनी में निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार की देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने आधी रात को काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अचानक चौक थाने का निरीक्षण करने गए। आधी रात को अचानक सीएम को देख थाने के प्रभारी से लेकर संतरी तक सभी हैरान दिखे। वहां सीएम योगी ने थाने की बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों के साथ काशी विश्वनाथ कारिडोर का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान सीएम ने टार्च की रोशनी में कारिडोर को देखा। सीएम ने चौक थाने के भवन में कमियों को दूर करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह को निर्देश भी दिए। थाना बिल्डिंग के कायाकल्प के निर्देश सीएम ने निर्मल मठ भी देखा। वहां से सीएम योगी आगे बढ़ते हुए गोयनका लाइब्रेरी के पास पहुंचे। मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि कारिडोर निरीक्षण के साथ 1904 में बनी थाने क...
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने शटरिंग गिरने से अफरा-तफरी, एक गंभीर

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने शटरिंग गिरने से अफरा-तफरी, एक गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः स्थानीय कैंट रेलवे स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग शुक्रवार को गिर पड़ी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों में डर के मारे भगदड़ मच गई। कुछ लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि बूीती 16 मई 2018 को इसी फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोग मारे गए थे। निर्माण से ही दिक्कतें हालांकि इस फ्लाई ओवर के बनने के समय से ही इसमें कुछ न कुछ दिक्कतें आ रही हैं। हादसे के तुरंत बाद दो घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि 16 मई 2018 को इसी फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिरने से हुए हादसे में 15 लोग मारे गए थे जबकि कई लोग घायल भी हो गए थे। इसके बाद से इसके निर्माण की रफ्तार बेहद सुस्त होती चली गई। आज भी इसका निर्माण एक तरह से अधर में लटका हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए यह...
प्रियंका गांधी ने बताई वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की यह वजह..

प्रियंका गांधी ने बताई वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बनारस से मोदी के खिलाफ चुनाव क्यों नहीं लड़ा इसको लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल प्रियंका गांधी ने खुद इस मामले में बात की और वजह बताई है। प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर वह वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो वह सिर्फ वाराणसी तक ही सीमित रह जातीं, जबकि उनका काम पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश का है। प्रियंका ने कांगेेस की रणनीति से लेकर बनारस से चुनाव न लडऩे की वजह पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि  'देखिए चुनाव में बहुत काम है। कहा, बीजेपी को यूपी में हराना ही मेरी प्राथमिकता  अगर मैं वाराणसी से लड़ती तो वाराणसी तक सीमित रहती, जबकि मेरा काम पूर्वी यूपी में उससे कहीं ज्यादा है। हर उम्मीदवार चाहते हैं कि मैं उनके लिए जाकर प्रचार करूं, मैं उन्हें निराश भी नहीं करना चाहती। मैंने शुरू से कहा था कि जो पार्...
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः बनारस की गंगा यात्रा पर निकली प्रियंका गांधी ने सफर के दूसरे पड़ाव सिरसा घाट पर लोगों को संबोधित करते हुए मोदी पर तंज कसा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिरसा घाट पर अपनी क्रूज बोट को छोड़ा और गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं। पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर तगड़ा वार  पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (पीएम मोदी) मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे तो एक किसान ने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में इतने कम रोजगार नहीं हुए जितने बीते 5 सालों मे...
पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल..

पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः आखिरकार प्रियंका गांधी ने अपने पुरखों की जमीन से लोकसभा चुनाव-2019 का प्रचार अभियान शुरु कर ही दिया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी है। फिलहाल आज प्रियंका के चुनावी बिगुल फूंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है। प्रयागराज में पूजा अर्चना के बाद स्टीमर से प्रियंका बनारस के लिए रवाना हो गई। स्वराजभवन में किया रात्रि विश्राम  कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट गई। वहां से वह स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की। उसके बाद वह बोट ये बनारस के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका का यह दौरा काफी अहम है। गंगा यात्रा रखा कार्यक्रम का ...
अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री

अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः आज के इस दौरान क्रिकेट एक ऐसा खेल बन चुका है जिसे देखकर और सुनकर लोगों की भीड़ जहां की तहां दिल थामकर खड़ी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको अनोखा क्रिकेट देखने को मिल जाए तो उसका आनंद ही कई गुना बढ़ जाएगा। हम एक ऐसे ही क्रिकेट मैच की बात कर रहे हैं जो सामान्य क्रिकेट से एकदम जुदा है। इस क्रिकेट मैच में खिलाड़ी क्रिकेट की पारंपरिक वेशभूषा सफेद लोवर-टी-शर्ट की बजाय धोती-कुर्ता पहनकर चौके-छक्के लगाते नजर आए। इतना ही नहीं, एक दिलचस्प बात यह भी है कि मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में हुई। अब इतना कुछ होने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल कितना मनोरंजक होगा। संस्कृत में कमेंट्री सुनकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध  दरअसल, हम बात कर रहे हैं वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हुए एक बेहद अनोखे क्रिकेट मैच की। इस मैच में खिलाड़ी क्रिकेट की पारंपरिक ड्रेस छोड़कर...