Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Banda: 21 साल की गुड़िया की मौत से उठे सवाल, हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला

Banda: 21 साल की गुड़िया की मौत से उठे सवाल, हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 21 साल की नवविवाहित गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता मिला है। गुड़िया की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं। मामला हत्या और आत्महत्या में उलझ गया है। ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या तो मायके पक्ष वाले गुड़िया की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट से असलियत सामने आने की उम्मीद है। भाई के आरोपों से उलझा मामला जानकारी के अनुसार, बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवा गांव के वीरेंद्र की पत्नी गुड़िया (21) गुरुवा को घर में अकेली थीं। उनकी सास काम से बाहर गई थीं। पति और ससुर दिल्ली में रहकर प्राइवेट जाब करते हैं। दोनों वहीं रहते हैं। घर में छोटा देवर सुरेंद्र है। कहा जा रहा है कि घटना के समय वह स्कूल गया था। मृतका के जेठ गोरेलाल का कहना है कि सास जब घर लौटीं तो...
दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक के बेटे का स्कूल में हार्ट अटैक से निधन

दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक के बेटे का स्कूल में हार्ट अटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के शिक्षक जगत से दुखद खबर सामने आई है। बेटे से मिलने उसके स्कूल गए प्रधानाचार्य का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटनाक्रम से स्कूल में खलबली मच गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। दुरैड़ी के नवोदय स्कूल गए थे बेटे से मिलने जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना के बानबाबा पुरवा के रहने वाले सुरेश (48) सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। वह कमासिन ब्लाक के जाखी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। बताते हैं कि उनके बेटे अनूप दुरेड़ी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते हैं। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद नीचे गिरे आज शुक्रवार सुबह वह अपने बड़े बेटे आदित्य के साथ छोटे बेटे से मिलने नवोदय विद्यालय गए थे। वहां कागजों पर हस्ताक्षर क...
सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे पटरी पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई। हालांकि, महिला रेलवे पटरी पर कैसे पहुंची। किन हालात में उसकी मौत हुई। पुलिस इन बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। छानबीन में जुटी पुलिस आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह शव पड़ा होने की जानकारी हुई। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान शहर के कंचन पुरवा के रहने वाले सुनील वर्मा की पत्नी मीना के रूप में हुई है। सीओ सिटी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए हैवान बना युवक-85 साल की वृद्धा को मार डाला  https://samarneetinews.com/in-banda-youngman-turned-monster-to-avenge-hi...
UP: अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत LDA के 5 तत्कालीन कर्मचारियों पर मुकदमा

UP: अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत LDA के 5 तत्कालीन कर्मचारियों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा नेता अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट के खिलाफ जमीन घोटाले मामले में मुकदमा हुआ है। राजधानी लखनऊ में अंबी विष्ट व एलडीए के पूर्व पांच कर्मियों के खिलाफ विजिलेंस ने भूखंड आवंटन घोटाले में मुकदमा कराया है। बताते हैं कि यह कार्रवाई विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में की है। घोटाले के समय एलडीए में बड़े पद पर थीं अंबी बिष्ट जानकारी के अनुसार, विजिलेंस को जानकीपुरम जमीन घोटाले को अंजाम देने में अंबी बिष्ट की भूमिका के प्रमाण मिले हैं। इसके बाद शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि अंबी बिष्ट जमीन घोटाले के समय एलडीए में बड़े पद पर तैनात थीं। वह मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा की मां हैं। कई साल तक बिना पद भाजपा में काम करने वाली अपर्णा इस समय महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। ये भी पढ़ें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी मे...
यूपी की ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल बदलाव, मुख्य सचिव के सभी विभाग हटे-14 IAS के विभाग बदले

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में टॉप लेवल बदलाव, मुख्य सचिव के सभी विभाग हटे-14 IAS के विभाग बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में टाॅप लेवल पर बदलाव हुआ है। मुख्य सचिव के पास से सभी विभागों को हटा दिया गया है। आईडीसी का महत्वपूर्ण पद भी हट गया है। 14 अन्य बड़े आईएएस अफसरों के विभागों को बदला गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को आईडीसी का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। साथ ही सीईओ यूपीडा, नागरिक उड्डयन समन्वय विभाग व परियोजना निदेशक यूपीडॉप पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पार्थ सारथी सेन प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा बनाए गए हैं। बरेली के आयु्क्त बने भूपेंद्र एस चौधरी अमृत अभिजात प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति धर्मार्थ कार्य होंगे। नगर विकास के प्रमुख सचिव के पद पी गुरु प्रसाद को नियुक्त किया गया है। संजय प्रसाद के पास से नागरिक उड्डयन का विभाग हट गया है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे। वहीं अनामिका सिंह आयुक्त खाद एवं रसद बनाई गई हैं। भूपेंद्र एस चौधरी क...
बांदा: प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए हैवान बना युवक-85 साल की वृद्धा को मार डाला

बांदा: प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए हैवान बना युवक-85 साल की वृद्धा को मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, वृद्धा की हत्या के तार उसके परिवार की एक युवती की सुसाइड से जुड़े मिले। कुछ दिन पहले परिवार की एक युवती ने सुसाइड कर ली थी। युवती के प्रेमी ने वृद्धा को इस बात के लिए दोषी माना और उसे मार डाला। हालांकि, पुलिस जांच के बाद पकड़ा गया। यह है पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव में बीती 15/16 सितंबर की रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई थी। मृतका के बेटे तुलसीराम ने गांव के ही संजय कुशवाहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। पैलानी पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसकी निशादेही पर पुलिस ने घटना के समय पहने खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। अभियुक...
UP: हाईकोर्ट से आजम खां को राहत-जमानत मंजूर

UP: हाईकोर्ट से आजम खां को राहत-जमानत मंजूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खां को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने आजम खां की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। बताते हैं कि यह मुकदमा 2021 में राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया था। आजम इस समय जेल में बंद हैं। ये भी पढ़ें: 16 IPS अफसरों के तबादले, इन जिलों के SP बदले…पढ़ें पूरी लिस्ट   ये भी पढ़ें: Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर https://samarneetinews.com/up-16-ips-officers-transferred-sps-of-these-districts-changed-read-full-list/  ...
प्रयागराज: भीषण हादसे में चार दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई..

प्रयागराज: भीषण हादसे में चार दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रयागराज शहर में शिवकुटी इलाके में देर रात मजार तिराहे पर भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों वाराणसी से शोभा यात्रा देखकर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चारों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। चारों एक ही बाइक पर थे सवार जानकारी के अनुसार, कटरा रामलीला की प्रसिद्ध रावण शोभायात्रा देखकर एक ही बाइक से चार दोस्त घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे केंद्रीय विद्यालय तेलियरगंज के पास बाइक खंभे से जा टकराई। बताते हैं कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर गिरने के बाद अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। ये भी पढ़ें: Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर 3 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक की अस्पताल में मौत हो गई। चारों के नाम मऊआइमा थाना क्ष...
बांदा: पीएम मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को रहा समर्पित-प्रभारी मंत्री नंदी

बांदा: पीएम मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को रहा समर्पित-प्रभारी मंत्री नंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में आज प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बांदा पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री नंदी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इससे पहले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंत्री का बाइपास पर स्वागत भी किया। कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री नंदी इस शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। स्वच्छता अभियान में भी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। इससे प्रेरणा और प्रोत्साहन पाकर पूरे देश में उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौ...
बांदा क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने की तैयारी-दिग्गजों ने की चर्चा-परिचर्चा

बांदा क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने की तैयारी-दिग्गजों ने की चर्चा-परिचर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 'क्रिकेट चर्चा परिचर्चा' का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य बांदा में क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देना है। साथ ही डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने तथा बीपीएल, हॉलिडे क्लब लीग का आयोजन कराने पर भी सहमति बनी है। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव तिंदवारी रोड स्थिति एक रेंस्टोरेंट में हुई खेल चर्चा परिचर्चा में बांदा के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों ने अपने विचार रखे। सुझाव देते हुए अपने अनुभव साझा किए। बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में और भी बैठकें की जाएंगी। यह सिलसिला क्रिकेट को बेहतर बनाने की दिशा में चलता रहेगा। ये भी पढ़ें: बांदा: प्रशासन-न्यायपालिका में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, यह टीम जीती.. कार्यक्रम में अनु अवस्थी, वासिफ जमा खान, समरनीति न्यूज के ...