Sunday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा DM ने सरकारी लोन योजनाओं की समीक्षा की-बैंकों की सुस्ती पर जताई नाराजगी

बांदा DM ने सरकारी लोन योजनाओं की समीक्षा की-बैंकों की सुस्ती पर जताई नाराजगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी जे.रीभा ने आज बैंकर्स और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैंकों में संचालित विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही सीएम युवा, सीसीएल खातों, एमवाईएसवाई, ओडीओपी और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। सुस्त रफ्तार पर जताई नाराजगी डीएम श्रीमति रीभा ने ऋण योजनाओं में प्रगति और लंबित प्रस्तावों पर नाराजगी जताई। प्रस्तावों को जल्द स्वीकरण करने के निर्देश दिए। बैंकों को सीडी अनुपात में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा गया। बैठक में सीडीओ अजय पांडे, लीड बैंक मैनेजर रविशंकर समेत बैंकों के प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: अध्यक्ष के घर में हार के बावजूद नहीं सुधरी नगर पालिका की कार्यशैली-जनता परेशान https://samarneetinews.com/bjps-defeat-in-ward-of-municipality-president-in-banda-not-without-reaso...
लखनऊ: ABVP कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका-मुर्दाबाद के लगाए नारे

लखनऊ: ABVP कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका-मुर्दाबाद के लगाए नारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मंत्री ओपी राजभर की विवादित टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला फूंका। पहले बुधवार रात में हजरतगंज में मंत्री आवास के सामने पुतला जलाया। वहीं आज गुरुवार को बीकेटी एयरफोर्स तिराहे पर मंत्री का पुतला आग के हवाले किए। बाराबंकी लाठीचार्ज पर राजभर ने की थी अमर्यादित टिप्पणी बताते चलें कि बाराबंकी में पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एलएलबी छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। गुंडा कहे जाने पर भड़का एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा मामले में मंत्री राजभर ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की थी। कहा था कि 'गुंडागर्दी करने वालों को उनकी बात का जवाब मिल गया..।' इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। छात्रों ने इसपर नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में इकट्ठ...
यूपी कांग्रेस: अजय राय ने दिए संकेत..वाराणसी में फूटेगा राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम!

यूपी कांग्रेस: अजय राय ने दिए संकेत..वाराणसी में फूटेगा राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम वाराणसी में फूट सकता है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने इशारा करते हुए कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट पर कथित वोट चोरी का खुलासा कर सकते हैं। बताते चलें कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। संवाददाताओं से बात कर रहे थे अजय राय मंगलवार को राय वाराणसी में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। अजय राय ने कहा है कि हमारे नेता (राहुल गांधी) ने कल कहा था कि बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर उनके 'एटम बम' खुलासे के बाद, अब वह 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने वाले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम होता है। इसलिए ऐसा बम सबसे ज्यादा प्रभावशाली जगह प...
बांदा में दर्दनाक घटनाएं: करंट से छात्र और घर में अकेली महिला की गई जान

बांदा में दर्दनाक घटनाएं: करंट से छात्र और घर में अकेली महिला की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जरा सी अनदेखी जानलेवा साबित हो जाती है। खासकर बरसात के दिनों में बिजली का काम करते समय ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। बांदा में हुईं दर्दनाक घटनाओं में एक छात्र समेत दो लोगों की बिजली के करंट से जान चली गई। छात्र पंडाल में काम कर रहा था। वहीं महिला घर में घटना के समय अकेली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गणेश पंडाल में काम कर रहे थे 10वीं के छात्र करन जानकारी के अनुसार, पहली घटना कमासिन थाना क्षेत्र के मुसिवा गांव की है। वहां रहने वाले छात्र करन गणेश पंडाल में काम कर रहे थे। वह 10वीं के छात्र थे। बताते हैं कि स्थानीय लोगों उन्हें स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में काम करते समय करंट की चपेट में आईं गीता मृतक के पिता बुद्धराज ने इसकी जानकारी दी। उधर, दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है। वह...
Lucknow: फर्जी IAS गिरफ्तार-6 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद, पढ़ें पूरी खबर..

Lucknow: फर्जी IAS गिरफ्तार-6 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह वजीरगंज पुलिस ने इस फर्जी अधिकारी को वजीरगंज इलाके से कार में घूमते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से पांच लग्जरी गाड़ियां, लाल-नीली बत्ती, सचिवालय पास, फर्जी आईडी कार्ड और अन्य जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। 0 आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस मामले में इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी नोएडा सेक्टर 35 गरिमा विहार का निवासी सौरभ त्रिपाठी है। वह मूलरूप से मऊ के सराय लखंसी का है। इसका एक घर गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वनवर्ड में भी है। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि ठगी का यह बड़ा जाल हो सकता है। ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस  https://samarnee...
Banda: अपहरण कर बीजेपी का झंडा लगी कार से भाग रहे थे अपहरणकर्ता, 3 गिरफ्तार-युवक बरामद

Banda: अपहरण कर बीजेपी का झंडा लगी कार से भाग रहे थे अपहरणकर्ता, 3 गिरफ्तार-युवक बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कार से युवक का अपहरण कर भाग रहे 3 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों बीजेपी का झंडा लगी कार से अपहरण की इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। घटनाक्रम बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस तीनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। मेले में विवाद के पास उठा ले गए थे आरोपी जानकारी के अनुसार, थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरीकला के रहने वाले शिवशंकर पाल ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा गया था कि उनके 20 वर्षीय बेटे को गांव में आयोजित मेले में विवाद के बीच भानू यादव अपहरण कर ले गया है। साथ में उसके साथी भी थे। आरोपियों से उनके बेटे का गांव के मेले में विवाद ...
बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी-हालत बेहद गंभीर

बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी-हालत बेहद गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने खुद को गोली मार ली है। बताते हैं कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपने सरकारी आवास में खुद गोली मारी। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के समय उन्होंने खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। आज ही वह प्रयागराज से लौटे थे। दरवाजा तोड़कर पहुंचाया गया अस्पताल अंदेशा होने पर दरवाजा तोड़कर किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में नायब तहसीलदार को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। बिजनौर एसपी अभिषेक झा का कहना है कि घटना से कुछ समय पहले नायब तहसीलदार प्रयागराज से लौटे थे। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कोई सुसाइड नोट या कोई कारण अबतक सामने नहीं आया है। लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। ये भी पढ़ें: Kanpur...
Kanpur: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत-परिवार में कोहराम

Kanpur: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर रोज अलर्ट जारी हो रहे हैं। बारिश से यूपी ही नहीं, कई प्रदेशों में हालात बिगड़े हुए हैं। इसी बीच एक दुखद खबर आई है। आकाशीय बिजली गिरने से बाप-बेटे की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली घटना कानपुर में चौबेपुर के रघुनाथपुर पचोर गांव की है। वहां सुबह लगभग 6 बजे ओम प्रकाश कठेरिया (45) और उनका बेटा 14 वर्षीय अंश खेतों की ओर गए थे। वहां तेज धमाके के साथ दोनों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। परिवार के लोगों का हाल बेहाल घटना से दोनों अचेत हो गए। परिवार और गांव के लोगों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। ये भी पढ़ें: Lucknow: नदी में...
बांदा में गरजा बुल्डोजर, मासूम से रेप के आरोपी का ढहाया गया घर

बांदा में गरजा बुल्डोजर, मासूम से रेप के आरोपी का ढहाया गया घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले के घर पर बुल्डोजर चला है। पुलिस और प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बीती 3 जून को चिल्ला के एक गांव की मासूम बच्ची का अपहरण कर गांव के युवक ने बंधक बना लिया था। आरोपी ने कर दी थी दरिंदगी की हद पार बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया था। घटना के लगभग 90 दिन बाद उप जिला मजिस्ट्रेट पैलानी के आदेश पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी के घर को ढहा दिया गया। आरोपी का नाम सुनील निषाद है। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम  https://samarneetinews.com/mahoba-mahobas-excise-officer-suspended-video-went-viral/ https://samarneetinews.com/former-president-of-banda-bar-association-dies-in...
लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन, ये होंगे फायदे..

लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन, ये होंगे फायदे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: योगी सरकारी ने आज बड़ा फैसला किया है। आउटसोर्सिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इसमें कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी मिलना भी शामिल रहा। क्यों जरूरी था निगम का गठन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थाओं में लंबे समय से आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे हैं। मगर शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें सरकार द्वारा स्वीकृत मानदेय का पूरा भुगतान नहीं मिलता। साथ ही  ईपीएफ, ईएसआई जैसी अनिवार्य सुविधाएं का नियमित अंशदान...