Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Banda : बरिच्छा से पहले बेटी ने दी जान, परिवार में कोहराम

Banda : बरिच्छा से पहले बेटी ने दी जान, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को जिस बेटी की बरिच्छा की परिवार तैयारी कर रहा था, उसने रात को घर से निकल फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पिता ने बताई यह बात जानकारी के अनुसार कालिजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतका के पिता का कहना है कि सोमवार को वे लोग बेटी की https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo बरिच्छा करने की तैयारी में थे। इसी बीच घटना हो गई। उधर, थानाध्यक्ष कालिजर जीतेद्र सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया सामने आया है कि लड़की की मां ने घरेलू कामकाज को लेकर उसे डाट दिया था। आहत होकर बेटी ने फांसी लगा ली। जांच के बाद आगे की कार्रवा...
UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक कोचिंग छात्रा से दो शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि एक शिक्षक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई महीने तक ब्लैकमेल करते हुए लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक अन्य शिक्षक से भी दुष्कर्म कराया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसे कभी जबरन शराब पिलाता था, कभी गांजा पिलाता तो कभी सिगरेट पिलाता था। अन्य छात्रा से अश्लीलता करते आरोपी का Video हुआ था Viral चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म करने वाले दो शिक्षकों में एक शिक्षक वही साहिल है जिसका एक अन्य छात्रा के साथ अश्लीलता वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसे निर्दोष मानते हुए तब इसके समर्थन में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, अब उसका काला चिट्ठा खुला तो घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छात्रा...
कानपुर-बुंदेलखंड : भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा, दो बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

कानपुर-बुंदेलखंड : भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा, दो बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : औरैया में एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ है। मामला दो महिलाओं (बहनों) के लगाए गए आरोपों का है। एक बहन ने दुष्कर्म के प्रयास का और दूसरी बहन ने पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म करने का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने दोनों बहनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार औरैया के अजीतमल के गांव की महिला शहर में एक मुहल्ले में स्थित मकान में वर्ष 2021 से किराए पर रहती है। साथ में उसकी बहन और बच्चे भी रहते हैं। आरोप है कि 7 नवंबर की सुबह वह कमरे में सो रही थी। छोटी बहन बाहर काम कर रही थी। आरोप है कि तभी भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी बुरी नियत से उसकी बहन को पकड़कर कमरे में खींचने लगा। ये लगाए हैं गंभीर आरोप फिर दुष्कर्म के प्रयास में जमी...
बड़ी खबर : बांदा जिला पंचायत की टेंडर प्रक्रियाएं निरस्त, BJP सदस्यों की शिकायत पर जांच, आयुक्त का एक्शन

बड़ी खबर : बांदा जिला पंचायत की टेंडर प्रक्रियाएं निरस्त, BJP सदस्यों की शिकायत पर जांच, आयुक्त का एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह, बांदा : बांदा जिला पंचायत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी सदस्यों द्वारा की गई गड़बड़ी की शिकायत पर जिला पंचायत की निविदाओं को आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने जांच कराने के बाद निरस्त कर दिया। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की बात सही पाई गई। यह कार्रवाई दो सदस्यीय अधिकारियों की कमेटी की जांच के बाद की गई है। BJP सदस्यों ने की थी गड़बड़ी की शिकायत जानकारी के अनुसार जिला पंचायत में भाजपा सदस्य सुजाता देवी, अरुण सिंह पटेल, मीरा देवी, सदाशिव अनुरागी, रामकेश राजपूत और संगीता देवी ने आयुक्त से जिपं से हुईं निविदाओं में गड़बड़़ी की शिकायतें की थी। आयुक्त ने गठित की थी जांच समिति आयुक्त ने मामले की जांच के लिए अपर आयुक्त (प्रशासन) और सीडीओ की दो सदस्यी जांच कमेटी गठित की थी। जांच में पाया गया कि 19 जुलाई को जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक हुई थी। 1/3 निविदाएं मिलीं शासनादेश के विर...
बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और यूपी की सरकार का बुंदेलखंड के विकास पर खास फोकस है। कई विकास योजनाओं की नींव सरकार ने डाली है। इसके बावजूद पार्टी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव, एक के बाद एक पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा है। मीडिया को नहीं दी जा रही पार्टी कार्यक्रमों तक की सूचना भले ही सरकार ने बांदा को मंत्री का ताज दे दिया हो, लेकिन बावजूद इसके पार्टी चुनावों में कमाल नहीं कर पा रही है। लोकसभा चुनावों में पार्टी दोनों सीटों https://samarneetinews.com/bjp-statepresident-consoled-family-members-of-mohitpandey-in-lucknow/ पर बुरी तरह से हारी। इससे पहले जिला पंचायत, नगर पंचायत और विधानसभा में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। पार्टी संगठन की सुस्ती को लेकर चर्चाएं काफी पहले से हैं। दरअसल...
Breaking : बाइक सवार एक छात्र की ट्रक की टक्कर से मौत, दूसरा गंभीर

Breaking : बाइक सवार एक छात्र की ट्रक की टक्कर से मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बिसंडा कस्बे के दशवंत थोक के भगवानदीन का बेटा महेश (15)  इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र था। बताते हैं कि आज दोपहर बाइक से स्कूल के एक शिक्षक ने अपनी बाइक देकर छात्र को घर से कपड़े लेने भेज दिया। शिक्षक की यह लापरवाही छात्र के लिए जानलेवा हो गई। महेश अपने साथी छात्र हरिओम (15) के साथ बाइक से कपड़े लेने निकला। दूसरा छात्र जिला अस्पताल रेफर तभी घर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। डाक्टरों ने महेश https://samarneetinews.com/banda-komal-dies-under-suspicious-circumstances-after-1year-of-lovemarriage/ को मृत घोषित कर दिया। दूसरे छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के पिता ने ...
बांदा के बिजलीखेड़ा में कंप्यूटर आपरेटर ने लगाई फांसी

बांदा के बिजलीखेड़ा में कंप्यूटर आपरेटर ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में 29 वर्षीय शिवसागर ने फांसी लगाकर जान दे दी। आज गुरूवार सुबह मां ने देखा तो चीख पड़ीं। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां संतोष कुमारी का कहना है कि उनका बेटा कंप्यूटर आपरेटर था। शाम को दुकान से आकर रात में https://samarneetinews.com/banda-komal-dies-under-suspicious-circumstances-after-1year-of-lovemarriage/ कमरे में सोने चला गया। उनकी पत्नी दीपा बीते 4 साल से मायके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में रहती हैं। परिजनों फांसी लगाने का कारण नहीं बता पाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : भाजपा ने अध्यक्ष पवन अनुरागी को पार्टी से निकाला-चंद घंटे में गिरफ्तार-पढ़ें पूरी खबर  ...
देखें Video : मुरादाबाद में शिक्षक की हत्या, दिनदहाड़े रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

देखें Video : मुरादाबाद में शिक्षक की हत्या, दिनदहाड़े रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=VW0gPQU60rg समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में स्कूल प्रिंसिपल की सरेराह हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई हत्या की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के लाकड़ी क्षेत्र की वारदात हत्या की यह वारदात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी की है। शिक्षक का नाम शबाबुल हसन है जो रोजाना की तरह पैदल ही घर से स्कूल जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी गिरकर मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि शबाबुल हसन भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल ...
बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के विष्णुकांत ने पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहां शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में विष्णुकांत ने अपने जबरदस्त स्मैशों और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया और उप विजेता रहे। बांदा के खेल प्रेमियों में खुशियां छाईं साथ ही खेलो इंडिया तथा आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उनका चयन हुआ है। बताते चलें कि विष्णु कांत सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम (बांदा) में अपना नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके गुरु जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, पुलिस लाइन बैडमिंटन कोच प्रदीप बर्मा, स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच भानु प्रताप ने बधाई दी है। बांदा के खेल प्रेमियों में खुशियां छा गई हैं। https://samarneetinews...