Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा: जेल से छूटे हत्यारोपी ने फांसी लगाई, पत्नी ने कही यह बात..

बांदा: जेल से छूटे हत्यारोपी ने फांसी लगाई, पत्नी ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: हत्या के मामले में आरोपी व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि मृतक हत्या के मामले में 10 साल बाद जेल से छूटा था। जानकारी के अनुसार, शहर के मर्दननाका मोहल्ले के रामकरन सोनकर (65) मजदूरी करते थे।बताते हैं कि लगभग 10 वर्ष पहले हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए थे। पत्नी ने कहा, शराब का लती-मानसिक हालत भी खराब पत्नी कल्ली ने बताया कि 10 साल जेल में रहने के बाद जून 2024 में जमानत पर जेल से छूटे थे। पत्नी का कहना है कि 6 महीने बाद उनकी मानसिक हालत खराब हो गई थी। शराब के लती हो गए थे। आज फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली निरीक्षक पंकज सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। https://samarneetinews.com/love-couple-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-banda/  ...
एटा: ‘जेलर ने 3 लड़कियों की जिंदगी की बर्बाद, मेरी भी…’, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

एटा: ‘जेलर ने 3 लड़कियों की जिंदगी की बर्बाद, मेरी भी…’, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले जेल दारोगा के संगीन आरोपों से घिर चुके एटा के जेलर प्रदीप कश्यप फिर सुर्खियों में हैं। एक युवती ने एटा में जेलर आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उसने जेलर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि जेलर ने 3 और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। साथ ही उसे भी पत्नी तरह रखने के बाद फिर मुंह फेर लिया। युवती ने जेलर से हाथापाई भी की। साथ ही उनके आवास में घुसने की कोशिश भी की। किसी तरह सिपाहियों ने युवती को जेल परिसर से बाहर किया। आगरा से एटा पहुंची युवती का हंगामा जानकारी के अनुसार, एटा के जेलर आवास पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे चेहरा ढककर आगरा से एक युवती वहां पहुंची। पहले तो वह जेलर आवास में घुसने की कोशिश करते हुए वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गई। फिर उसने काफी हंगामा किया। उसने आरोप लगाए कि जेलर प्रदीप कश्यप की गोरखपुर और आगरा में तैनाती के दौरान उनक...
बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने द्वारिकेश यादव मंडेला, मनोज लाला महासचिव

बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने द्वारिकेश यादव मंडेला, मनोज लाला महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश यादव मंडेला व महासचिव पद पर मनोज निगम लाला ने जीत दर्ज कराई। जिला अधिवक्ता संघ के लिए मतदान और फिर मतगणना हुई। परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 623 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने देवराज संतोष त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह महासचिव पद पर मनोज निगम लाला ने जीत दर्ज कराई। दूसरे नंबर पर यदुनाथ सिंह रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवराज और कोषाध्यक्ष पद राजीव गुप्ता विजयी घोषित हुए। परिणाम आते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से सम्मान किया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर &n...
Banda: आगरा के महाकुंभ श्रद्धालुओं की कार खड़े डंपर से टकराई, युवक की मौत, मां-बहन समेत 4 घायल

Banda: आगरा के महाकुंभ श्रद्धालुओं की कार खड़े डंपर से टकराई, युवक की मौत, मां-बहन समेत 4 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महाकुंभ से आगरा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बांदा में खड़े डंपर में टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। उनकी मां और बहन समेत 4 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार, आगरा के नाई मंडी डागरा चौराई के रहने वाले प्रियांशु (25) अपनी मां नीलम वर्मा (45), बहन रिया (21) और पड़ोसी विवेक (15) व घरेलू नौकर गौरव माहौर (23) के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शनिवार को वे सभी कार से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सोमवार सुबह लगभग 7 बजे बबेरू कोतवाली के हरदौली-बंशीपुर गांव के बीच कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। बताते हैं कि प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अस्पताल में भर्ती कार में सवार उनकी मां, बहन, पड़ोसी और नौकर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची...
अमरोहा में हैवान बनी मां, दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर चाकू से..

अमरोहा में हैवान बनी मां, दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर चाकू से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज एक दिलदहला देने वाली घटना हो गई। नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर में एक सोनिया नाम की महिला ने अपनी बेटी अनुष्का (9) और किट्टो (5) की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से अपनी भी गर्दन काट ली। मौके पर पुलिस, वजह स्पष्ट नहीं आरोपी महिला को घर के आंगन में खून से लतपत देख उसकी बहन ने शोर मचाया। तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल की मासूम की ट्रेन से कटकर मौत बताते हैं कि आत्मघाती कदम उठाने वाली सोनिया की शादी लगभग 10 साल कौपीन नाम के व्यक्ति से हुई थी। बताते हैं कि आज महिला का पति कौपीन नौकरी पर नोएडा चला गया।...
बांदा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बेटियां छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा चंदौखी गांव शंकरदयाल सिंह (41) किसानी करते थे। डाक्टरों ने कानपुर किया था रेफर बीते बुधवार रात छापर गांव के पास वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर ये भी पढ़ें: बांदा में शिक्षिका ने लगाई फांसी, मोबाइल से वजह तलाशेगी पुलिस.. दिया गया। आज रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा बलवान सिंह ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी जानकी के अलावा चार बेटियां छोड़ गए हैं। https://samarneetinews.com/katrina-who-forcibly-conver...
Banda: खंभे से टकराई कार, दूल्हे के भाई की मौत से परिवार में कोहराम

Banda: खंभे से टकराई कार, दूल्हे के भाई की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भाई की बारात में आ रहे युवक की कार बिजली के पोल से टकरा गई। इससे दूल्हे के भाई की मौत हो गई। बारात हमीरपुर जिले से बांदा आ रही थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ। हमीरपुर से बांदा आ रही थी बारात जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव के रहने वाले राकेश (28) शुक्रवार रात अपने फुफेरे भाई ओमी की बारात मेंबांदा के मटौंध क्षेत्र के बसहरी गांव जा रहे थे। टिकरी बुजुर्ग गांव के पास दूसरे वाहन को बचाने में कार आनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इसके बाद खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: बांदा में शिक्षिका ने लगाई फांसी, मोबाइल से वजह तलाशेगी पुलिस.. इससे कार सवार राकेश और अरबिंद (32), प्रदीप (21), और मु...
BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..

BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची लंबे इंतजार के बाद भी जारी नहीं हुई है। आज मिल्कीपुर में पार्टी की बड़ी जीत लगभग तय है। भाजपा बड़ी अंतरात पर आगे चल रही है। उधर, सूत्रों की माने तो जल्द ही यूपी के नए बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होने वाली है। बहुत जल्द सूची जारी हो जाएगी। 5 जनवरी तक होनी थी पहले घोषणा दरअसल, जिलाध्यक्षों की सूची पहले 5 जनवरी तक आने की बात थी, लेकिन बढ़ते-बढ़ते आज 8 फरवरी हो गई। अबतक जिलाध्यक्षों पर संशय बरकरार है। मगर आज मिल्कीपुर और दिल्ली में बीजेपी की लगभग बड़ी जीत को लेकर पिक्चर साफ है। बीजेपी खेमा मिल्कीपुर ये भी पढ़ें: Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता उप चुनाव में जीत का जश्न मनाने को तैयार है। वहीं दिल्ली में भी पार्टी 26 साल का सूखा दूर करते हुए सरकार बनाने जा रही है। इस दोनों जगहों पर जीत ...
कानपुर: जीएसवीएम के दो डाॅक्टर बर्खास्त डिप्टी सीएम की बड़ी कार्रवाई

कानपुर: जीएसवीएम के दो डाॅक्टर बर्खास्त डिप्टी सीएम की बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज के दो चिकित्सा शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये दोनों डाॅक्टर ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित थे। दोनों के खिलाफ जांच शुरू हुई, जिसमें घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता की पुष्टि हुई। इसके बाद डिप्टी सीएम ने बर्खास्तगी के आदेश देते हुए कार्रवाई की है। लंबे समय से दोनों ड्यूटी से थे गायब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है कि कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने मार्च 2014 पद संभाला। ये भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा: यूपी के ये 17 जिले संवेदनशील घोषित.., नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा फिर 2017 में बिना शासन की अनापत्ति लिए डीएम पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने चले गए। जांच में अनाधिकृत स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। डाॅक्टर का झांसी ...
मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख

मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद: मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में गोल्डन गेट स्कूल के सामने एक दर्दनाक घटना हो गई। एक रईसजादे ने कार को तेज रफ्तार दौड़ाया और सड़क किनारे खड़ीं छह छात्राओं को टक्कर मारते हुए निकल गया। मामले में मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि आरोपी को कार समेत हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की उम्र लगभग 19 साल है। सभी छात्राएं शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल कीं बताते हैं कि सभी छात्राएं शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल की थीं। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि छात्राएं उछलकर सड़क पर जाकर गिरीं। सभी को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने आरोपी रईसजादे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा पुलिस का कहना है कि दोपहर को शिर्डी साई स्...