Thursday, June 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग

कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में जाजमऊ स्थित गंगा पुल के नीचे एक डाॅल्फिन का शव मिलने की खबर है। बताते हैं कि मृत डाॅल्फिन मछली लगभग 10 फीट लंबी है। जाजमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मछली को नाविकों की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद वन विभाग को भी सूचित किया। जाजमऊ में गंगा पुल के नीचे मिली विशाल मछली वन विभाग टीम ने उसे कब्जे में लेकर छानबीन की। वन विभाग का कहना है कि यह मछली डाॅल्फिन है। खास बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी इसे डाॅल्फिन मानने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह किसी दूसरी प्रजाति की मछली है। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी चर्चा है कि गंगा में प्रदूषण के कारण मछली की मौत हो गई है। बहरहाल, अब मछली के पोस्टमार्टम से ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि...
यूपी: 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त आदेश

यूपी: 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को ठंड को लेकर सरकारी अफसरों के साथ अहम बैठक की। साथ ही ठंड से बचाव को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि ठंड से बचाव में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीषण ठंड को लेकर सीएम योगी ने की अहम बैठक भीषण ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूल-कालेज 5 जनवरी 2026 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल-कालेजों को बंद करने के सख्त आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें: दुखद: बरेली में BJP विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का निधन-बैठक में हार्ट अटैक.. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में एक्टिव रहने व कंबल वितरण और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था के आदेश भी दिए हैं। रैन बसेरों में जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम...
यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी

यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नव वर्ष 2026 की शुरुआत में 21 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। प्रमोशन पाकर सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। IAS मोनिका रानी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनीं प्रमुख सचिव बनीं अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार वहीं एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन नियुक्त किया है। अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से वहीं पर सचिव बना दिया गया है। IAS योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बने नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधक और मोनिका रानी ...
मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-37 में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-37 में घने कोहरे की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अगर कहीं थोड़ी-बहुत धूप निकल भी रही है, तो ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। धूप के बीच ठंडी हवाएं कहर ढा रही हैं। मौसम विभाग ने नए साल 2026 पर यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट UP में बारिश के आसार मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी के शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत 17 जिलों में बूंदा-बांदी होगी। वहीं 37 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। कानपुर में रात सबसे ठंडी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी में 17 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट होगी। मंगलवार को 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर में रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। इन जिलों में शून्य दृश्यता घने कोहरे में सहारनपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और आगरा में दृश्यता शून्य रही। वहीं झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर में दृश्...
जनसेवा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे कंबल-जैकेट

जनसेवा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे कंबल-जैकेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरित किए। यह वितरण अवस्थी पार्क में हुआ। बताते हैं कि इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों को कंबल वितरण किया गया। कंबल-जैकेट पाकर खिले चेहरे उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत भी मौजूद रहे। साथ में कई वार्डों के सभासद और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कंबल और जैकेट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। ये भी पढ़ें: यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड https://samarneetinews.com/uncontroll-cold-in-up-schools-upto-12th-closed-break-records/  ...
बांदा: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने किया अक्षत वितरण

बांदा: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथा के आयोजक प्रवीण सिंह ने किया अक्षत वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर मेंआचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने धूमधाम से अक्षत वितरण किया। अक्षत वितरण बिसंडा नगर में भी हुआ। जगह-जगह आयोजक का सम्मान भी हुआ। शहर के मुख्य बाजार व बिसंडा में सैंकड़ों लोग एकजुट नजर आए। अक्षत वितरण में लोगों की एकजुटता दिखी दरअसल, आयोजन प्रवीण सिंह ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण के साथ कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। कथा आगामी 16 जनवरी से मवई चौराहा पर होगी। अक्षत वितरण यात्रा का शुभारंभ सारंग होटल के पास से शुरु हुआ। फिर बलखंडीनाका, माहेश्वरी देवी चौक, बाबूलाल चौराहा से कालीदेवी मंदिर होते हुए गणेश भवन पर पूरा हुआ। मुख्य रूप से बागेश्वर धाम समिति के समन्वयक दीपक तिवारी भी मौजूद रहे। बिसंडा में भी अक्षत वितरण किया गया। ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DG...
Banda: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी

Banda: ‘हाथ पर लिखा रिंकू’…युवती की हत्या कर फेंका शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जसपुरा के तरौड़ा जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जसपुरा इंस्पेक्टर अनिल सिंह का कहना है कि मृतक महिला के हाथ पर 'रिंकू' लिखा है। मृतक महिला के शरीर पर मीटियाली रंग की हल्की चैक की साड़ी पहने है। ब्लैक इनर और पैरों में बिछुए पहने हैं। पुलिस मौके पर मिले सबूतों के सहारे खुलासे में जुटी चेहरे-गर्दन पर धारदार हथियार से चोटों के निशान स्पष्ट है कि महिला विवाहित है। महिला की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की। मगर स्थानीय लोग उसे नहीं पहचान सके। शव की हालत से साफ है महिला की बड़ी ही बेरहमी से नृशंस हत्या की गई है। युवती के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान है। पस्थितियों से लग रहा है कि महिला कहीं दूसरी जिले की है और उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने ...
यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड

यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सरकार ने बेकाबू होती ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। रविवार को बिजनौर और सहारनपुर में ठंड के रिकार्ड टूट गए। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का जबरदस्त असर है। अगले 3 दिनों तक अब ऐसे ही कहर ढाएगी ठंड पहाड़ों पर बर्फबारी व सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’ इसीलिए यूपी में आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन गलन और कोहरे से राहत की कोई संभावना नहीं है। सहारनपुर-बिजनौर व मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इन...
UP: ठंड का असर-माध्यमिक स्कूलों का समय बदला-अब यह हुआ टाइम..

UP: ठंड का असर-माध्यमिक स्कूलों का समय बदला-अब यह हुआ टाइम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर प्रदेश शासन ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया है। 29 दिसंबर से स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। स्कूल खुलने का नया समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। 29 से नए समय पर खुलेंगे विद्यालय पहले यह समय साढ़े 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। ये भी पढ़ें: UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन इसमें कहा गया है कि नए आदेश तक स्कूलों का यही समय रहेगा। इन जिलों में स्कूल हुए बंद वहीं यूपी के कई जिलों में भीषण ठंड के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इन जिलों में रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, बांदा और वाराणासी शामिल हैं। कक्षा-8 तक...
बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश

बांदा में 8वीं तक के स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देशों पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में 29 व 30 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यानी अब स्कूल सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे। बताते चलें कि बांदा समेत पूरे प्रदेश में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। ये भी पढ़ें: वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित https://samarneetinews.com/children-were-honored-on-veerbaldiwas-at-bandacollectorate/  ...