Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए में अंडर-14 का ट्रायल

बांदा स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए में अंडर-14 का ट्रायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज सोमवार को बांदा के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल हुआ। यह ट्रायल इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट द्वारा किया गया। इसमें कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में 30 बच्चों ने किया प्रतिभाग क्रिकेट ट्रायल कोच शिव प्रताप सिंह ने लिया। उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर बच्चों का सलेक्शन होगा। बताते हैं कि इस मौके पर डीसीए के सचिव वासिफ जमा खा, धनंजय करवरिया, महेंद्र कछवाह, मनोज मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी, मानस त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता ये भी पढ़ें: Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता मैच https://samarneetinews.com/cricketer-rinkusingh-and-mp-priy...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस क्लब टीम ने 11 रनों से मैच जीता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वावधान में पुलिस लाइन में चल रही त्रिकोणीय सीरीज का आज तीसरा मैच खेला गया। यह मैच पुलिस क्लब बांदा और डीसीए ग्रीन के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पुलिस क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पुलिस क्लब की ओर से डीआईजी राजेश एस 10 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों टीमों के बीच जोरदार रहा मुकाबला वहीं पवन ने 93 और संजय ने 72 बनाकर निर्धारित 20 ओवरों में 226 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में डीसीए ग्रीन टीम ने सलमान हासमी ने 112 रन, सुप्रीम त्रिवेदी के 45 और राहुल यादव के 28 रनों के चलते 215 रनों का स्कोर बनाया। इस तरह पुलिस क्लब की टीम ने 11 रनों से यह मैच जीत लिया। मैच दौरान सचिव वासिफ जमा खां, कोच शिवप्रताप सिंह, विनय श्रीवास्तव, शाहिद जमां आदि मौजूबद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों ...
बांदा मां-बेटी सुसाइड केस: कांग्रेसियों ने दुखी परिजनों को बंधाया ढांढस

बांदा मां-बेटी सुसाइड केस: कांग्रेसियों ने दुखी परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बिजलीखेड़ा में मां-बेटी सुसाइड केस में कांग्रेसियों ने दुखी परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। वहां मृतका के पति ननकाई प्रसाद एवं लड़के रोशन कुमार से मुलाकात की। परिजनों से व्यक्त की संवेदनाएं दोनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, संतोष द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Banda: मां-बेटी, वंदना और रंजना के इस तरह जाने से हर कोई दुखी….रो-रोकर बुरा हाल ये भी पढ़ें: बांदा में जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों पर लगाया आर...
जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों पर लगाया आरोप

जेल से छूटे दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली-पीड़िता के परिजनों पर लगाया आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गोली लग गई। वह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटा है। बताते हैं कि शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली लग गई। हालांकि, दुष्कर्म आरोपी पीड़िता के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग लड़की से है दुष्कर्म का आरोप जानकारी के अनुसार, तिंदवारी क्षेत्र के परसौजा गांव में अर्जुन वर्मा (28) बीती रात लगभग साढ़े 9 बजे गोली लगने से घायल हो गया। उसका कहना है कि पीड़िता के पक्ष के लोगों ने गोली मारी है। घायल ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस बोली, प्रथम दृष्टया मामला.. पुलिस का कहना है कि आरोपी हाल में ही जेल से रिहा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। सीओ देहात राजवीर सिंह का ...
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई-अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई-अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Rinku Singh and Priya Sarog engagement: टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई हो गई। दोनों ने राजधानी के फाइव स्टार होटल में आयोजित कार्यक्रम में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे हुए पहले मंच पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने सगाई की रस्में पूरी कीं। रिंकू के अंगूठी पहनाते ही भावुक हुईं प्रिया, आंखों से छलके आंसू रिंकू ने जैसे ही अंगूठी पहनाई प्रिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रिंकू भी नए रिश्ते की शुरूआत से भावुक नजर आए। इस शुभ अवसर पर खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। अखिलेश यादव-जया बच्चन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन तथा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पी...
बिना फिटनेस-परमिट वाली एक्सईएन की गाड़ी सीज

बिना फिटनेस-परमिट वाली एक्सईएन की गाड़ी सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के एक्सईएन (ग्रामीण) की गाड़ी सीज कर दी गई। बताते हैं कि वाहन की फिटनेस और परमिट नहीं था। गाड़ी अनाधिकृत रूप से चल रही थी। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने टीम के साथ कालूकुआं चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। एआरटीओ का कहना है कि ऐसे अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग ये भी पढ़ें: UP: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR..  https://samarneetinews.com/woman-accuses-femalefriend-of-blackmailing-her-for-having-sex-in-gaziabad/...
अमरोहा: तेंदुए ने 6 ग्रामीणों पर किया हमला, भीड़ ने घेरकर तेंदुआ मारा-थाने पर हंगामा 

अमरोहा: तेंदुए ने 6 ग्रामीणों पर किया हमला, भीड़ ने घेरकर तेंदुआ मारा-थाने पर हंगामा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिबा फूलेनगर जिले में आज एक बड़ी घटना हो गई। खेतों पर काम कर रहे कुतुबपुर हमीदपुर के ग्रामीणों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने एक के बाद 6 ग्रामीणों को बुरी तरह से घायल किया। ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए तेंदुए को घेर लिया। लाठी-डंडों से उसको पीटा, इससे तेंदुआ की मौत हो गई। इस बात को लेकर हुआ थाने पर हंगामा तेंदुए की मौत का जिम्मेदार मानते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। घटनाक्रम शनिवार सुबह लगभग 11 बजे का है। तेंदुए ने कई ग्रामीणों पर किया हमला बताते हैं कि किसान डालचंद सिंह अपने बेटे कौकिल के साथ खेत पर थे। पड़ोस के खेत से निकले तेंदुए ने पिता-पुत्र पर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के खेतों से लोग दौड़कर वहां पहुंचे। कुतुबपुर हमीदपुर और आसपास के गांवों के लोग भी ल...
गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR.. 

गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लैकमेलिंग की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी महिला दोस्त पर खुद के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी महिला दोस्त समलैंगिक है और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण कर रही है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है मामला मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मुरादनगर की एक कालोनी की रहने वाली महिला का कहना है कि दो साल पहले वह सोशल मीडिया पर हुई दोनों महिलाओं में दोस्ती सोशल मीडिया पर एक अन्य महिला के संपर्क में आ गई थी। कुछ दिन बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। महिला ने उसे एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसका अश्लील वीडियो बना लिया। समलैंगिक ...
बांदा: बीए की छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, यह वजह आई सामने..

बांदा: बीए की छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बीए की छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। परिजनों को जब घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव के रहने वाले शिवशरन की बेटी 18 वर्षीय उमा अतर्रा पीजी कालेज में बीए की छात्रा थीं। BA प्रथम वर्ष की छात्रा थीं उमा बताते हैं कि वह पढ़ाई के लिए अतर्रा में कमरा किराये पर लेकर रहती थीं। छात्रा ने अतर्रा इंजीनियरिंग कालेज के पीछे ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कही यह बात.. पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। मृतका के चचेरे भाई शिवबहादुर का कहना है कि मृतका दो बहनों में बड़ी थीं। उधर, अतर्रा कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि प्रथम...
बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित

बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अर्ली बर्ड्स IAS और ज्ञान लाइव के तत्ववाधान में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 का आयोजन हुआ। यह आयोजन गुजरात के गांधीनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें एक बांदा की शिक्षिका दीप्ति राजपूत भी रहीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका हैं दीप्ति दीप्ति नरैनी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका हैं। वह स्कूल की पूर्व वार्डन भी रह चुकी हैं। पेड़-पौधों से उन्हें बेहद लगाव है। यह लगाव ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुछ खास करने के लिए प्रेरित करता रहा। उनके अतुलनीय प्रयासों को लोगों ने खूब सराहा। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम अब उन्हें गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025...