Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण 

बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में होने वाले सिमौनीधाम मेले की तैयारियों का आज आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने निरीक्षण किया। दोनों उच्चाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी जे.रीभा और एसपी पलाश बंसल भी मौजूद रहे। 3 दिन होगा मेले का आयोजन बताते चलें कि इस मेले का आयोजन 15, 16 व 17 दिसंबर को होना है। तीन दिन सिमौनी में विशाल मेला और भंडारे का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में भंडारे और मेले स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व विद्युत-पेयजल सप्लाई और दूसरी व्यवस्थाएं की जाती हैं। इन्हीं तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों को परखा। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ https://samarneetinews.com/we-willnot-improve-banda-dm-jreebha-found-11-officers-35-employees-absent-duri...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले विनोद तावड़े खुद पंकज चौधरी को लेकर दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। अब फिलहाल तो यही माना जा रहा है कि पंकज ही यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। मगर जबतक अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हो जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह सवाल अब भी है कि पंकज चौधरी ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे या बीजेपी कोई सरप्राइज देगी। यह बात इसलिए कही जा रही हैं क्यों अबतक जिसका नाम रेस में होता है, पार्टी उसपर कम ही दांव लगाती है। बताते चलें कि पंकज चौधरी महाराजगंज के कई बार के सांसद हैं। इस समय केंद्र में मंत्री भी हैं। ये भी पढ़ें: UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट https://samarneetinews.com/upbjp-pankajchaudhary-leads-newpresid...
UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट

UP BJP: नए अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे-नामांकन आज, लखनऊ में मंत्रियों का जमघट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव शुरू हो चुका है। बस नाम की घोषणा होना बाकि है। आज शुक्रवार को राजधानी में यूपी के मंत्रियों का जमावड़ा लगा है। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन है। अभी तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन जानकारी मिल रही है कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए बड़ा कार्यक्रम होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल पार्टी सूत्र भी मान रहे हैं कि यूपी के महाराजगंज से सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। वह आज दिल्ली से लखनऊ आकर पार्टी मुख्या...
मनरेगा का बदला नाम, अब कहिए.. ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’

मनरेगा का बदला नाम, अब कहिए.. ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मोदी सरकार ने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी देश की सबसे बड़ी सरकारी योजना मनरेगा का नाम बदल दिया है। अब मनरेगा का नाम बदलकर 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना' कर दिया गया है। अभी तक इस योजना का नाम मनरेगा यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम रहा है। कैबिनेट की मंजूरी- संसद में पेश होगा बिल सरकार का कहना है कि यह बदलाव ग्रामीण रोजगार और विकास को नई दिशा देने के लिए है। बताते चलें कि मनरेगा को कांग्रेस अपनी सबसे सफल योजना मानती रही है। इस योजना ने ग्रामीण अर्थव्यस्था में काफी सुधार किया। इसके तहत ग्रामीण परिवारों के व्यस्क सदस्य काम की मांग कर सकते हैं। अब सरकार ने इस योजना के तहत काम के दिन भी बढ़ा दिए हैं। काम के दिनों को बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब यह बिल संसद में पेश होगा। विधेयक पास होते ही कानून में बदलाव भी लागू ह...
Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुखद दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक कपड़ा व्यापारी समेत तीन लोगों की जानें चली गईं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटी की ससुराल से लौट रहे थे कपड़ा व्यापारी जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के प्रभाकरनगर मोहल्ले के रहने वाले राजबहादुर कुशवाहा (45) कपड़ा व्यापारी थे। घर पर ही कपड़े की दुकान खोलकर व्यापार करते थे। बताते हैं कि बीती रात बांदा स्थित बेटी की ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 30 नवंबर को धूमधाम से की थी बेटी की शादी पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई आशीष कुशवाहा का ...
जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): UP BJP President: यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कब होगी? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। इस जवाब को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे चुनाव कार्यक्रम का पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रमुख तारीखों की आधिकारिक घोषणा हुई है। तीन दिन चलेगा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का पूरा कार्यक्रम बीजेपी के लखनऊ मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र पांडे द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची जारी होगी। 13 दिसंबर को होगा चुनाव, 14 को नाम की घोषणा 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नामांकन होगा।...
हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सरकारी कर्मचारी अगले छह महीने अब हड़ताल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए यूपी में एस्मा लागू कर दी है। शासन ने सभी विभागों को भेजी अधिसूचना यानी अब छह महीने तक प्रदेश में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लग गई है। इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से जारी अधिसूचना सभी विभागों को भेजी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल बताते चलें कि इससे पहले जून में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में आंदोलन के मद्देनजर एस्मा लगाई गई थी। अब इसकी अवधि को बढ़ा दिया गया है। ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई https://samarneetinews.com/...
बांदा: बेकाबू कार छात्रा को टक्कर मारकर खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक-पत्नी समेत चार घायल

बांदा: बेकाबू कार छात्रा को टक्कर मारकर खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक-पत्नी समेत चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक हादसा हो गया। शिक्षक की बेकाबू कार साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारने के बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे में छात्रा के पैर टूट गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं शिक्षक की कार सवार पत्नी, भाई घायल हो गए हैं। खुद कार चला रहे शिक्षक को भी चोटें आई हैं। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर दुर्घटना जानकारी के अनुसार, अतर्रा के खमौहरा गांव के शिक्षक गिरिजा शरण तिवारी (55) वर्तमान में ब्रह्मनगर मोहल्ले में रहते हैं। वह शिक्षामित्र पत्नी ज्योत्सना व भाई जानकीशरण (60) के साथ तिंदवारी के सुनहरी गांव से लौट रहे थे। हाइवे पर कच्ची सड़क के पास कॉलेज से घर जा रही हस्तम गांव की कक्षा-9 की छात्रा लक्ष्मी देवी को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया साइकिल समेत छात्रा उछलकर दूर खंती में गिरी। बताते हैं कि उसके पैर टूट गए। उ...
Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना का बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड का दो दिवसीय निरीक्षण पूरा हो गया। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त श्री सक्सेना ने गहन परीक्षण किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हिमांशु गोस्वामी और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के साथ नवनिर्मित दूसरी लाइन के कार्य के पूरा होने को हरी झंडी दिखाई। बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड का दो दिन हुआ निरीक्षण इससे पहले रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संबंधित जांच की। पैनल, बैटरी कक्ष, ओएफसी कक्ष और रिले रूम संबंधित उपकरणों को जांचा। ऑन-ड्यूटी स्टाॅफ से संवाद कर उनके तकनीकी ज्ञान और संरक्षा मानकों को परखा। उपकरणों की क्षमता-ट्रैक 120 किमी/घंटी की स्पीड भी परखी बाद में अधिकारियों के साथ डिंगवाही से बांदा तक नवनिर्मित डाउन रेलवे लाइन का मोटरट्रॉली से निरीक्षण किया। ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्...
यूपी में दर्दनाक हादसा, मां और चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत-छह लोग घायल

यूपी में दर्दनाक हादसा, मां और चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत-छह लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रसेवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। दो कारों की टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक मरने वालों में मां और उनके चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में पांच लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे हैदरगढ़ के डीह गांव के पास सड़क हादसा हुआ। इसमें आजमगढ़ में तैनात वाराणसी के रहने वाले कांस्टेबल जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49), पुत्री समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और पुत्र जियान (10) सीएनजी वैगन आर कार से आजमगढ़ से लखनऊ आ रहे थे। बताते हैं कि कार को जावेद के साले मऊ के खानपुर घोसी निवासी जिशान (30) चला रहे थे। बताते हैं कि जिशान ने प...