Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): UP BJP President: यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कब होगी? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। इस जवाब को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे चुनाव कार्यक्रम का पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रमुख तारीखों की आधिकारिक घोषणा हुई है। तीन दिन चलेगा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का पूरा कार्यक्रम बीजेपी के लखनऊ मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र पांडे द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची जारी होगी। 13 दिसंबर को होगा चुनाव, 14 को नाम की घोषणा 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नामांकन होगा।...
हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सरकारी कर्मचारी अगले छह महीने अब हड़ताल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए यूपी में एस्मा लागू कर दी है। शासन ने सभी विभागों को भेजी अधिसूचना यानी अब छह महीने तक प्रदेश में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लग गई है। इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से जारी अधिसूचना सभी विभागों को भेजी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल बताते चलें कि इससे पहले जून में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में आंदोलन के मद्देनजर एस्मा लगाई गई थी। अब इसकी अवधि को बढ़ा दिया गया है। ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई https://samarneetinews.com/...
बांदा: बेकाबू कार छात्रा को टक्कर मारकर खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक-पत्नी समेत चार घायल

बांदा: बेकाबू कार छात्रा को टक्कर मारकर खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक-पत्नी समेत चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक हादसा हो गया। शिक्षक की बेकाबू कार साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारने के बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे में छात्रा के पैर टूट गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं शिक्षक की कार सवार पत्नी, भाई घायल हो गए हैं। खुद कार चला रहे शिक्षक को भी चोटें आई हैं। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर दुर्घटना जानकारी के अनुसार, अतर्रा के खमौहरा गांव के शिक्षक गिरिजा शरण तिवारी (55) वर्तमान में ब्रह्मनगर मोहल्ले में रहते हैं। वह शिक्षामित्र पत्नी ज्योत्सना व भाई जानकीशरण (60) के साथ तिंदवारी के सुनहरी गांव से लौट रहे थे। हाइवे पर कच्ची सड़क के पास कॉलेज से घर जा रही हस्तम गांव की कक्षा-9 की छात्रा लक्ष्मी देवी को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया साइकिल समेत छात्रा उछलकर दूर खंती में गिरी। बताते हैं कि उसके पैर टूट गए। उ...
Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना का बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड का दो दिवसीय निरीक्षण पूरा हो गया। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त श्री सक्सेना ने गहन परीक्षण किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हिमांशु गोस्वामी और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के साथ नवनिर्मित दूसरी लाइन के कार्य के पूरा होने को हरी झंडी दिखाई। बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड का दो दिन हुआ निरीक्षण इससे पहले रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संबंधित जांच की। पैनल, बैटरी कक्ष, ओएफसी कक्ष और रिले रूम संबंधित उपकरणों को जांचा। ऑन-ड्यूटी स्टाॅफ से संवाद कर उनके तकनीकी ज्ञान और संरक्षा मानकों को परखा। उपकरणों की क्षमता-ट्रैक 120 किमी/घंटी की स्पीड भी परखी बाद में अधिकारियों के साथ डिंगवाही से बांदा तक नवनिर्मित डाउन रेलवे लाइन का मोटरट्रॉली से निरीक्षण किया। ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्...
यूपी में दर्दनाक हादसा, मां और चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत-छह लोग घायल

यूपी में दर्दनाक हादसा, मां और चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत-छह लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रसेवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। दो कारों की टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक मरने वालों में मां और उनके चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में पांच लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे हैदरगढ़ के डीह गांव के पास सड़क हादसा हुआ। इसमें आजमगढ़ में तैनात वाराणसी के रहने वाले कांस्टेबल जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49), पुत्री समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और पुत्र जियान (10) सीएनजी वैगन आर कार से आजमगढ़ से लखनऊ आ रहे थे। बताते हैं कि कार को जावेद के साले मऊ के खानपुर घोसी निवासी जिशान (30) चला रहे थे। बताते हैं कि जिशान ने प...
हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई

हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा सरकारी संस्थानों में लगातार समयबद्धता को लेकर जोर दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर अधिनस्थों का हाल 'हम नहीं सुधरेंगे' वाला है। सख्ती के बावजूद नीचले स्तर के अधिकारी और कमर्चारी अनुशासनहीनता से बाज नहीं आ रहे हैं। आज डीएम के औचक निरीक्षण में कर्मचारियों की तो बात ही छोड़िए, खुद जिलास्तर के 11 बड़े अधिकारी ड्यूटी से गायब मिले। विकास भवन में 11 अधिकारी और 35 कर्मचारी मिले गैरहाजिर जानकारी के अनुसार, सुबह 10:10 बजे डीएम श्रीमती रीभा ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक-दो नहीं बल्कि 11 बड़े अधिकारी गैरहाजिर मिले। एक-एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब जब अधिकारी नहीं होंगे तो भला कर्मचारी कैसे मिलेंगे। उनके अधिनस्थ 35 कर्मचारी भी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी गैरहाजिर अधिकारियों...
बांदा: अध्यक्षा कमलावती सिंह ने वन स्टॉप सेंटर का किया अवलोकन-दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बांदा: अध्यक्षा कमलावती सिंह ने वन स्टॉप सेंटर का किया अवलोकन-दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा कमलावती सिंह ने सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गहिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के समाधान को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नवजात बालिकाओं के जन्म पर काटा केक-बेबी केयर किट भी बांटी दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। अध्यक्षा श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं-बालिकाओं की काउंसलिंग कराएं। महिला अस्पताल में नवजात बालिकाओं के जन्मदिवस पर केक काटकर बधाई दी। अध्यक्षा ने बेबी केयर किट का भी वितरण किया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, मीनू सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीएमएस सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा शहर में हादसा-कांस्टेबल की मौत, मिर्जापुर में थी तैनाती और हमीरपुर में..  https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebhas-action-stirred-up...

अदालत: बांदा जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल को झटका-विधायक प्रकाश द्विवेदी व पत्नी पर नहीं होगी FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को सीजेएम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बांदा की सीजेएम कोर्ट ने उनके द्वारा सदर एमएलए प्रकाश द्विवेदी और उनकी पत्नी श्रीमति सरिता द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर के प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया है। बताते चलें कि जिपं अध्यक्ष श्री पटेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में बांदा सदर विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। बांदा सीजेएम कोर्ट ने एफआईआर के प्रार्थनापत्र को किया निरस्त जिपं अध्यक्ष के आरोप हैं कि वर्ष 2018 से 2020 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए श्रीमति सरिता द्विवेदी और उनके पति सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 120 करोड़ रुपए का गबन और कूटरचित हस्ताक्षर से जिपं कृषि महाविद्यालय में 11 नियुक्तियां की थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े...
दुखद: बांदा शहर में हादसा-कांस्टेबल की मौत, मिर्जापुर में थी तैनाती और हमीरपुर में..

दुखद: बांदा शहर में हादसा-कांस्टेबल की मौत, मिर्जापुर में थी तैनाती और हमीरपुर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह हादसा शहर के सर्वोदय नगर में हुआ। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के टेढा गांव के लक्ष्मी गुप्ता के बेटे कन्हैया गुप्ता (27) पुलिस में कांस्टेबल थे। बहन की शादी में छुट्टी पर घर आए हुए थे कन्हैया गुप्ता उनकी तैनाती इस समय मिर्जापुर में थी। बताते हैं कि बीती 30 तारीख को उनकी मौसेरी बहन की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए हुए थे। आज वह मिर्जापुर ड्यूटी पर वापस जाने के लिए घर से बाइक से निकले। ये भी पढ़ें: UP: बांदा पुलिस ने एनकाउंटर में ऐसे पकड़ा मेडिकल कालेज से फरार हुआ कैदी.. बाइक को सर्वोदयनगर में रहने वाले अपने मामा श्रीनिवास के घर खड़ी कर उन्हें ट्रेन से आगे की यात्रा करनी थी। बताते हैं कि जब वह सर्वोदय नगर पहुंचे तो पीछ...
UP: एक्सप्रेसवे पर कार में ‘प्यार’ नए जोड़े को पड़ा भारी-टोल मैनेजर ने Video बना किया ब्लैकमेल, Viral भी..

UP: एक्सप्रेसवे पर कार में ‘प्यार’ नए जोड़े को पड़ा भारी-टोल मैनेजर ने Video बना किया ब्लैकमेल, Viral भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अगर आप एक्सप्रसेवे पर सफर कर रहे हैं तो जरा सावधान रहें। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक नवविवाहित शादीशुदा जोड़े को कार में प्यार के पल गुजारना भारी पड़ गया। दरअसल, दोनों ने गाड़ी साइड में लगाकर सुकून के कुछ खास पल बिताने का फैसला किया। कार में कपल निजी पलों में खोया हुआ था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हालियापुर टोल प्लाजा का है पूरा मामला बताते हैं कि इसी बीच हालियापुर टोल प्लाजा के एक मैनेजर आशुतोष ने 'एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' के कैमरों से उनका वीडियो बना लिया। इस टोल मैनेजर ने कैमरे का गलत इस्तेमाल किया। कपल का कार में प्राइवेट पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कपल को ब्लैकमेल कर 32 हजार लिए-Video भी कर दिया Viral बताते हैं कि वीडियो बनाकर टोल मैनेजर...