Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: unnao

सीएम ने दिए प्रधानों को विकास के टिप्स, साथ में पारदर्शिता की चेतावनी भी

सीएम ने दिए प्रधानों को विकास के टिप्स, साथ में पारदर्शिता की चेतावनी भी

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, उन्नावः अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब साढ़ तीन बजे उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानों को विकास की टिप्स दिए। साथ ही नसीहत भी दी कि इमानदारी से पारदर्शिता के साथ विकास कार्य करें, नहीं तो शासन स्तर पर जांच हुई दोषी पाए जाने पर प्रधान और सचिव दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री-ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी सीधे शहर के निराला प्रेक्षागृह पहुंचे। उन्नाव में मुख्यमंत्री-ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रधानों से की बात  वहां उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा आज, 3ः20 बजे पहुंचने का है कार्यक्रम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव में रहेंगे। वे शाम करीब 3ः20 बजे तक उन्नाव पहुंचेंगे। वहां शहर और रऊ में दो जगहों पर जाने के बाद वे वापस लखनऊ लौट जाएंगे। सीएम लगभग 3 घंटे तक उन्नाव में रूकेंगे।
7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

Breaking News, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  7 जून को मुख्यमंत्री उन्नाव के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम के कार्यक्रम में प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहता है। जिलाधिकारी रवि कुमार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशों में कहा है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। इनको जो काम सौंपा गया है उसे पूरे अनुशासन से पूरा करें। प्रशासन ने हेलीपैड समेत सभी तैयारियां पुख्ता करने को कमर कस ली है। माना जा रहा है कि सीएम उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान उनका ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिकन्दरपुर सरोसी के रउ-करना गांव का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी जा रही है। सीएम किसानों से खरीद संबंधी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि निराला प्रेक्षाग्रह में प्रधानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।...