Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। जनसंघ के संस्थापक स्व. उपाध्याय को पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी प्रमुख नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रहेंगे लखनऊ आज होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी फिर प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृ...
यूपी में एक और एनकाउंटर, RPF जवानों को ट्रेन से फेंकने वाला बदमाश जाहिद ढेर

यूपी में एक और एनकाउंटर, RPF जवानों को ट्रेन से फेंकने वाला बदमाश जाहिद ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक और 1 लाख का ईनामी बदमाश को मार गिराया है। गाजीपुर में हुए इस एनकाउंटर में बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला जाहिद मारा गया है। बताते हैं कि जाहिद बड़ा शराब तस्कर था। पुलिस का कहना है कि बीते माह 19/20 अगस्त की रात बाड़मेर एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रहा था। 4 लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार विरोध पर साथियों के साथ आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद और प्रमोद को बेरहमी से पीटने के बाद ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। घटना उस समय हुई थी जब बदमाश ट्रेन से शराब तस्करी का प्रयास कर रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर  बाद में रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों आरपीएफ जवानों के शव मिले थे। गहमर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बताते चलें कि यूपी एसटीएफ की ...
UP : अस्पताल में फांसी लगाकर स्वास्थ कर्मी ने दी जान, यह वजह..

UP : अस्पताल में फांसी लगाकर स्वास्थ कर्मी ने दी जान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक स्वास्थ कर्मी का शव फांसी पर लटकता मिला है। बताते हैं कि स्वास्थ कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना का कारण पत्नी से पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिर दो डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जसपुरा स्वास्थ केंद्र का मामला जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के शिवचरन प्रजापति (38) पुत्र रचकू प्रजापति ने रविवार रात सीएचसी जसपुरा में फांसी लगा ली। बताते हैं कि घटना के कुछ ही देर बाद पत्नी समेत परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें : Banda : एक चप्पल के लिए 3 मौतें, लोग भूले नहीं वो मंजर.. परिजनों ने आनन-फानन फंदा काट कर उन्हें नीचे उतारा। जीवित होने की संभावना में स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों को द...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुलतानपुर डकैती कांड में यूपी एसटीएफ ने एक और एनकाउंटर किया है। मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया यह मामला आज सोमवार को फिर सुर्खियों में आ गया। एसटीएफ ने लखनऊ से सटे उन्नाव में सुल्तानपुर डकैती कांड के बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मार गिराया। बताते हैं बदमाश अनुज पर एक लाख का ईनाम था। उन्नाव में आज सुबह हुआ एनकाउंटर जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में सर्राफ भरत जी सोनी के यहां बीती 28 अगस्त को बड़ी डकैती पड़ी थी। इस मामले में अमेठी के मोहनगंज के जनापुर का रहने वाला बदमाश अनुज प्रताप सिंह वांछित था। आज सुबह लखनऊ एसटीएफ व उन्नाव पुलिस की टीम ने अचलगंज के कोलुहागाड़ा के पास घेर लिया। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/encounter-in-up-absconding-criminal-mangesh-of-bullion-robbery-killed/ बताते हैं कि गोलीमारी में बदमाश मारा गया। यह ...
Banda : प्रेमी के साथ गई बेटी तो पिता ने मौत को गले लगाया

Banda : प्रेमी के साथ गई बेटी तो पिता ने मौत को गले लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बेटी घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी के साथ चली गई। परिवार के लोग दूसरी जगह उसकी शादी लगभग तय कर चुके थे। नवरात्रि में गोद भराई थी। बताते हैं कि पिता ने लोकलाज के डर से तनाव में आकर फांसी लगा ली। मृतक के बेटे ने यह बात बताई। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटे ने बताई यह पूरी बात जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। मृतक के पुत्र का कहना है कि उनके पिता किसानी करते थे। https://samarneetinews.com/bollywood-actress-malaikaarora-father-anilarora-died/ मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी 3 बहने हैं। छोटी बहन की शादी अभी नहीं हुई है। वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। शादी लगभग तय हो चुकी है और नवरात्रि में लड़के वाले गो...
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने बांदा ARTO की संपत्ति की जांच की मांग की

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने बांदा ARTO की संपत्ति की जांच की मांग की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बांदा के एआरटीओ शंकरजी सिंह की संपत्ति की जांच की मांग की है। दरअसल, बांदा एआरटीओ का कथित रूप से चालक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि एआरटीओ ने उनसे संबंधित खबर-वीडियो चलाने वाले पत्रकारों को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। कुछ दिन पहले वायरल हुआ था कथित वीडियो पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि एआरटीओ की संप्पति की जांच की जाए। साथ ही उनके परिवार के हर सदस्य की संपत्ति की जांच हो। ताकि पता चल सके कि इतनी हैसियत उन्होंने कैसे बना ली। पूर्व मंत्री ने कहा कि एआरटीओ की पहले भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में कोहरा...
सीतापुर : हादसे में दो सगी बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर

सीतापुर : हादसे में दो सगी बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आज गुरुवार सुबह हुए हादसे में दो सगी बहनों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र में आर्यावर्त बैंक के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 किशोरियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीसरी की हालत गंभीर तीनों में भगरपुरवा के मजरा रुखारा निवासी आरती (12) और उसकी बहन रंजना (10) शामिल थीं। अज्ञात वाहन ने दो किशोरियों को रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य किशोरी खुशबू (14) को टक्कर मारते हुए वाहन चालक वहां से भाग गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : UP : फ्लैट में दिल्ली से बुलाई गई युवती संग 4 छात्रों के अलावा...
UP : कानपुर-बुंदेलखंड में अगले 3 दिन बारिश, पढ़िए किस जिले में कब..

UP : कानपुर-बुंदेलखंड में अगले 3 दिन बारिश, पढ़िए किस जिले में कब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इन तीन दिनों में यूपी के कानपुर, बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर समेत लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। मानसून की विदाई के वक्त होने वाली इस बारिश के लिए यागी तूफान को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 5 सितंबर से मानसून लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। पूर्वानुमान है कि 17 और 18 को सितंबर को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में 50 मिमी से अधिक बारिश होगी। यागी तूफान के असर से 16 से 19 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अलग-अलग दिनों में बरसात होना तय माना जा रहा है। यूपी के इन जिलों में 3 दिन बारिश 16 सितंबर को  बांदा, चित्रकूट, गोरखपुर, चंदौली, देवरिया, बलिया, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, गा...
Banda : दादी के अंतिम संस्कार में आए नाती की हादसे में गई जान, परिवार में कोहराम

Banda : दादी के अंतिम संस्कार में आए नाती की हादसे में गई जान, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के समय युवक दवाई लेने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के साहपुर सानी गांव के रहने वाले विजय वर्मा के बेटे अजय (21) शाम को दवाई लेने ओरन जा रहे थे। कार ने पीछे से बाइक में मारी तेज टक्कर इसी दौरान रास्ते में कार ने पीछे से बाइक में तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। ये भी पढ़ें : बांदा : जेएन कालेज के छात्रों ने विधायक प्रतिनिधि को सुनाईं समस्याएं, ADM को ज्ञापन   राहगीरों ने घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि अजय दिल्ली में रहकर का...
बांदा : जेएन कालेज के छात्रों ने विधायक प्रतिनिधि को सुनाईं समस्याएं, ADM को ज्ञापन

बांदा : जेएन कालेज के छात्रों ने विधायक प्रतिनिधि को सुनाईं समस्याएं, ADM को ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में एडमिशन के लिए सीटें बढ़वाने को लेकर छात्रों ने आज विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ से मुलाकात की। छात्रों ने अपनी समस्याएं विधायक प्रतिनिधि को सुनाईं। विधायक प्रतिनिधि ने एडीएम से बात की। छात्रों के साथ मुलाकात भी की। एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। कालेज में एडमिशन सीट बढ़ाने की मांग छात्रो के पक्ष में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने महाविद्यालय पहुंचकर छात्रों की समस्याएं भी समझीं। छात्र नेताओं से बात भी की। बाद में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। छात्र नेताओं ने सीट बढ़ोतरी के साथ-साथ महिला छात्रावास जल्द से जल्द खुलवाने की भी मांग रखी। ये भी पढ़ें : बांदा में बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया दौरा-खतरे से ऊपर केन नदी, यमुना में भारी ऊबाल बताते हैं कि एडीएम ने आश्वासन दिया कि 18 सितंबर तक प्रदर्शन रोक दें। तबतक विश्वविद्यालय से बात...