Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

‘लॉरेंस बिश्नोई मासूम बच्चा..असली गांधीवादी भी’-साध्वी प्राची

‘लॉरेंस बिश्नोई मासूम बच्चा..असली गांधीवादी भी’-साध्वी प्राची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 'लॉरेंस बिश्नोई बड़ा ही मासूम बच्चा है। वह असली गांधीवादी भी है।' यह कहना है हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का। दरअसल, साध्वी ने यूपी के मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ा बयान दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साध्वी ने कहा है कि उन्होंने मीडिया में देखा है कि लॉरेंस बिश्नोई मासूम सा बच्चा है और गांधीवादी है। कहा, बारूद के ढेर पर बैठा पश्चिमी यूपी साध्वी प्राची ने कहा कि 'सलमान खान ने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। आज उसे जान का खतरा महसूस हो रहा है!' कहा कि वह किसी अपराधी का समर्थन नहीं कर रही हैं, लेकिन बिश्नोई गांधीवादी है। कहा कि गांधी जी जीवों से https://samarneetinews.com/lawrencevishnoigang-claimed-responsibility-for-babasiddiquis-murder/ प्रेम करते थे। लॉरेंस बिश्नोई भी जीवों से प्यार करता है। असली भाईचारा नि...
बांदा में चकबंदी पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बांदा में चकबंदी पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एंटी करप्शन टीम ने बांदा जिला मुख्यालय पर चकबंदी कार्यालय में पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों की नाक तले से पकड़े गए पेशकार को देहात कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई। देहात कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई जानकारी के अनुसार गोयरा मुगली के रहने वाले जमील खां ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। कहा था कि पत्रावली निस्तारण के बदले पेशकार 25 हजार घूस मांग रहा है। सूत्रों की माने तो आज एंटी करप्शन टीम ने आरोपी पेशकार रामचंद्र को https://samarneetinews.com/banda-bsc-student-dies-in-accident-two-injured/ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम आरोपी को कोतवाली देहात ले गई। हो रही पूछताछ, चकबंदी चौपालों पर सवाल एंटी क...
बड़ी खबर : बुलंदशहर में सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, 6 लोगों की मौत 10 घायल

बड़ी खबर : बुलंदशहर में सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, 6 लोगों की मौत 10 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Bulandshahr Cylinder Blast : बुलंदशहर में घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फट गया। इससे दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में दंपती समेत उनके दो बेटों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना में देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीएम योगी ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया। साथ ही अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि यूपी के बुलंदशहर में शटरिंग कारोबारी रियाजुद्दीन के घर अचानक सिलेंडर फट गया। इसके बाद तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान बिखर सा गया। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल जिन 6 लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक दंपति और उनके दो बेटे भी शामिल हैं। बताते हैं कि र...
UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता

UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश सरकार भले ही कानून व्यवस्था को लेकर तमाम सख्त कदम उठा रही हो, लेकिन महिला अपराधों से जुड़े मामले पुलिस सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अयोध्या में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल से कानपुर में एक युवक ने खेत में खींचकर रेप किया। महिला हेड कांस्टेबल ने प्रतिरोध करते हुए आरोपी की ऊंगली चबा ली। प्रतिरोध में महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। अयोध्या में तैनात है पीड़िता हेड कांस्टेबल जानकारी के अनुसार कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला हेड कांस्टेबल अपने गांव जा रही थीं। उनकी तैनाती अयोध्या में है और वह करवा चौथ मनाने के लिए घर जा रही थीं। ये भी पढ़ें : UP : पत्नी की सुसाइड के 3 घंटे बाद सिपाही पति ने भी लगाई फांसी, यह वजह.. सेन पश्चिम पारा के थाना प्रभारी गौतम सिंह का कहना है कि महिला सिपाह...
बांदा में किसान मेला, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए शामिल

बांदा में किसान मेला, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का आज समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में बकरी, मुर्गी फार्म के शेड व दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। सीएम योगी और पीएम मोदी की प्रशंसा की मंत्री शाही ने कहा कि बुंदेलखंड की खेती आत्मनिर्भर हो रही है। कहा कि वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने बुंदेलखंड में कृषि के सुधार एवं सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं एवं अनुदान दिए हैं। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने सभी को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ें : काशी में पीएम मोदी, 6100 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..   ...
काशी में पीएम मोदी, 6100 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

काशी में पीएम मोदी, 6100 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने 6100 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। दोपहर करीब 2 बजे पीएम मोदी ने आरजे शंकरा आई हास्पिटल का उद्घाटन किया। कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। सीएम योगी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : मिलकर लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, इन दो सीटों पर बात बनी.. इस विकास के लिए वह काशीवासियों को धन्यवाद देते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही पूरा सिगरा स्टेडियम मोदी-मोदी से गूंज उठा। सुरक्षा के बेहद चुस्त बंदोबस्त रहे। पीएम मोदी ने कहा कि देश में वि...
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में तनाव, जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में तनाव, जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में समुदाय विशेष के लोग नाराज हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। भीड़ ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। भीड़ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। उधर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मामले में 700 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा है। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी.. ये भी पढ़ें : UP : पत्नी की सुसाइड के 3 घंटे बाद सिपाही पति ने भी लगाई फांसी, यह वजह..    ...
सीएम योगी से मिले बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, विकास पर चर्चा

सीएम योगी से मिले बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, विकास पर चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुलाकात की। सदर विधायक (बांदा) ने कहा कि मुख्यमंत्री से विकास से संबंधित कार्यों को लेकर बात हुई। सदर विधायक ने कहा कि शहर के चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। जिले में होने वाले कई विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को रखा गया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी लिया। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी.. ये भी पढ़ें : बांदा के बेटे कृष्ण कांत द्विवेदी ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..  https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo...
बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप

बांदा मेडिकल कालेज : नर्सिंग छात्र-छात्राओं के प्राचार्य-कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य व कक्ष समन्वयक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि दोनों के अभद्र व कठोर व्यवहार से एक छात्रा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसकी तबीयत इतनी खराब हुई कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह भी आरोप है कि उक्त छात्रा को इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी करेगी पूरे मामले की जांच जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज परिसर में बीएससी नर्सिंग कालेज संचालित है। इसमें पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने कालेज की प्राचार्य डा. विजया सारथी व कक्ष समन्वयक सोनाली दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा मेडिकल कालेज के प्राचार्य को शुक्रवार ...
Banda : हार्पर क्लब में मंत्री रामकेश निषाद ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

Banda : हार्पर क्लब में मंत्री रामकेश निषाद ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आज बांदा हार्पर क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट स्व. विनोद यादव की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु भी मौजूद रहीं। राज्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रजत सेठ, हार्पर क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव, विप्रांश यादव, संजय गुप्ता, विजय ओमर आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया? ये भी पढ़ें : डीएम ने बांदा हार्पर क्लब में गड़बड़ी की जांच के दिए आदेश, ...