Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: देर रात झांसी में बड़ा हादसा हो गया। झांसी के रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आग लग गई। इससे वहां 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचा लिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना को बुलाया गया। सेना भी बुलाई गई, बचाव कार्य जारी समाचार लिखे जाने तक डीएम, एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को झांसी भेजा है। रात पौने 11 बजे करीब लगी आग जानकारी के अनुसार महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में देर रात भीषण आग लग गई। इससे 10 नवजात बच्चों की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया गया है। CM योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट स...
UP Weather : मौसम विभाग ने बताया, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड-कई महानगरों में कोहरा

UP Weather : मौसम विभाग ने बताया, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड-कई महानगरों में कोहरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब तेजी से करवट बदली है। कई महानगरों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे से कई जगह वाहनों के पहिए थम से गए हैं। आज गुरुवार को लखनऊ और कानपुर समेत कई महानगरों में कोहरा छाया गया। बुधवार सुबह भी इसी रह कोहरा छाया रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। मौसम विभाग का यह अनुमान दरअसल, बुधवार को पूरे प्रदेश में पहली बार इस सीजन का कोहरा नजर आया। इसके बाद गुरुवार को भी यही नजारा रहा। लखनऊ-कानपुर की बात करें तो कोहरा तो खूब छाया है लेकिन ठंड में अभी तेजी नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ ही दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। मौसम वैज्ञा...
Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत

Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में किशोरी समेत तीन लोगों के नदी में डूबने की घटना में लापता युवक का शव मिला है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। किशोरी का शव पहले ही पुलिस बरामद कर चुकी है। वहीं एक को डूबने से बचा लिया गया था। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र की है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, महोबा के मकरबई गांव के अयान (22) पुत्र असलम अपनी नानी नूरजहां के घर बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के रगौल गांव आए हुए थे। बताते हैं कि रविवार को वह नरैनी के कलहरा की रहने वाली किशोरी और जमरेही के आफरीन (17) पुत्री पीरू के साथ केन नदी नहाने गए थे। नहाने के दौरान किशोरी https://samarneetinews.com/banda-entire-system-is-on-knees-about-miningmafia-of-mp-illegalmining-overloading/ और अफरीन डूबने लगे। दोनों को बचाने के चक्कर म...
बांदा : करोड़पति बुआ की हत्या को भतीजे-भतीजी ने दी थी सुपारी, पुलिस का खुलासा-3 गिरफ्तार

बांदा : करोड़पति बुआ की हत्या को भतीजे-भतीजी ने दी थी सुपारी, पुलिस का खुलासा-3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में दिवाली की रात एक करोड़पति महिला की उसी के घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। लगभग 10 दिन बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताते हैं कि बुजुर्ग बुआ के लाखों रुपए व जमीन हड़पने को उसके भतीजे-भतीजी ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने भतीजी समेत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य अभियुक्त फरार है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने यह जानकारी दी। यह है पूरा मामला बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा गांव के स्व. गजोधर की पत्नी रामबाई (70) घर में अकेली रहती थीं। उनके कोई संतान नहीं थी। पति की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। 31 अक्टूबर की रात घर में ये भी पढ़ें : UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार घुसकर बदमाशों ने महिला की गला रेत हत्...
Video : तीसरी मंजिल से महिला के सिर पर गिरी पानी की टंकी! ऐसे बची जान..

Video : तीसरी मंजिल से महिला के सिर पर गिरी पानी की टंकी! ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला कालोनी के भीतर कुछ खाते हुए काम कर रही हैं। तभी छत से फेंकी गई पानी की बड़ी सी टंकी महिला के सिर पर गिरती है। कबाड़ी ने फेंकी थी छत से टंकी टंकी इस तरह से गिरती है कि महिला उसमें पूरी तरह से ढक जाती हैं। टंकी का निचले हिस्से का प्लास्टिक फटकर हट जाता है। इसीलिए अच्छी बात यह है कि इससे बाद भी महिला सुरक्षित बच जाती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऊपर टंकी के मुंह से महिला सुरक्षित बाहर झांकते हुए बात कर रही हैं। बाद में पता चला कि टंकी छत पर https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo ये भी पढ़ें : Banda : लवमैरिज के 1 साल बाद कोमल की संदिग्ध हालात में मौत-गंभीर आरोप https://samarneeti...
UP : कार पुल पर खड़ी करके नदी में कूदा युवक, तलाश जारी..

UP : कार पुल पर खड़ी करके नदी में कूदा युवक, तलाश जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुए एक घटनाक्रम में एक युवक पुल पर अपनी कार खड़ी करके यमुना नदी में कूद गया। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही गोताखोरों को नदी में उतारा और युवक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि तलाश कराई जा रही है। गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के शिवप्रताप उर्फ शिवम पुत्र राकेश सिंह बुधवार सुबह करीब 7 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदाघाट यमुना पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पहले https://samarneetinews.com/banda-komal-dies-under-suspicious-circumstances-after-1year-of-lovemarriage/ मोबाइल पर किसी से बात करता रहा। बाद में फोन कार के अंदर रखकर खुद पुल से नदी में कूद गया। लोगों न...
‘यह भाजपा की पुरानी चाल, हारेंगे तो टालेंगे’-अखिलेश यादव का उपचुनाव की तारीख बढ़ने पर बयान 

‘यह भाजपा की पुरानी चाल, हारेंगे तो टालेंगे’-अखिलेश यादव का उपचुनाव की तारीख बढ़ने पर बयान 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले 9 सीटों के उप चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी गई हैं। अब 13 नवंबर को होने वाला चुनाव 20 नंवबर को होगा। इसपर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (X) पर लिखा है कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे। सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि 'पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी।' सपा मुखिया ने आगे लिखा है कि दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की https://samarneetinews.com/in-up-date-of-byelection-changed-now-voting-will-be-on-20th/ छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं। उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुन...
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है। बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ 'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...
कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव

कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से 4 महीने पहले लापता हुई कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या महिला के ही जिम ट्रेनर ने की है। हत्या के बाद इस दरिंदे ने महिला के शव को वीआईपी रोड पर डीएम कंपाउंड से सटे ऑफिसर्स क्लब परिसर में ले जाकर गाढ़ दिया। जो कि बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है। यही वजह रही कि पुलिस भी इस हत्यारोपी के कबूलनामे से हैरान रह गई। देर रात लगभग 12 बजे निकाला गया शव बीती देर रात करीब 12 बजे शव को कंकाल के रूप में बरामद किया गया। मृतका की पहचान उसके पति ने कपड़ों और बालों से की है। 24 जून को घर से निकलीं एकता, फिर नहीं लौटीं जानकारी के अनुसार कानपुर के सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। बीती 24 जून को उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) रोजा...
बांदा में हादसे, बाइकों की टक्कर-दो लोगों की मौत-3 घायल

बांदा में हादसे, बाइकों की टक्कर-दो लोगों की मौत-3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में 70 साल की वृद्धा की भी गई जान पैलानी के साड़ी गांव के मजरा करिंदा डेरा के रविराम (25) शाम को अपने साथी सुनील (19), सोनाली (22) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक से सुनील (28) पुत्र किशोरी लाल खप्टिहा जा रहे रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायल सुनील ने https://samarneetinews.com/banda-will-shine-wide-and-convenient-road-worth-rs-20-crore-from-kachehri-intersection-to-muktidham-road/ दम तोड़ दिया।...