Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: transfer

बहराइच के पुलिस अधीक्षक हटे, यूपी में तीन और आईपीएस अधिकारियों के तबादले  

बहराइच के पुलिस अधीक्षक हटे, यूपी में तीन और आईपीएस अधिकारियों के तबादले  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरूवार रात चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस दौरान बहराइच के पुलिस अधीक्षक सभाराज को सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, बनाकर आजमगढ़ भेज दिया है। बीते दिनों बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान दो समुदायों में संघर्ष को लेकर, एसपी पर तबादले की गाज गिरी है। अभी कुछ और आईपीएस के हो सकते हैं तबादले  उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक (लखनऊ ग्रामीण) गौरव ग्रोवर को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक, लखनऊ नार्थ विक्रांत वीर की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (लखनऊ) के पद पर भेज दिया गया है। ये भी पढ़ेंः मां की ममता और पुलिस का फर्ज, बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना, डीआईजी ने समर्पण देख किया सम्मानित उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को लखनऊ का पुलिस अधीक्षक नार्थ बनाया गया है। उधर, सूत्रों का माने तो जल्द ही प्रदेश में ...
यूपी में 57 पीसीएस के तबादले, कानपुर, बांदा, हमीरपुर, अमरोहा और मेरठ में भी बदलाव

यूपी में 57 पीसीएस के तबादले, कानपुर, बांदा, हमीरपुर, अमरोहा और मेरठ में भी बदलाव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने बीती प्रदेश में पीसीएस अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान 57 पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इसमें बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की इधर से उधर किया गया है। कुछ को नई तैनाती भी मिली है तो कुछ लापरवाही और गैरजिम्मेदारी के चलते साइड लाइन में डाले गए हैं। इस दौरान राम केश सिंह अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाए गए हैं। वीरेंद्र प्रसाद पांडेय को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। विनय कुमार सिंह एडीएम वाराणसी बनाए गए हैं। वहीं नरेंद्र बहादुर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद बनाया गया है। कानपुर, शहाजहांपुर, कानपुर देहात और कन्नौज में भी नगर मजिस्ट्रेट व एडीएम बदले  इसी तरह वंदिता श्रीवास्तव को एडीएम शाहजहांपुर के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि सतीश कुमार त्रिपाठी को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई बनाया ...
मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले…

मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 9 बड़े आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें सीडीओ से लेकर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के इस क्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकेश मेश्राम सचिव चिकित्सा शिक्षा  बनाए गए हैं जबकि आईएसएस प्रशांत त्रिवेदी को प्रमुख सचिव आयुष बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा वर्मा सीडीओ शाहजहांपुर, जीतेंद्र बहादुर सिंह को गृह सचिव पद पर नियुक्ति  वहीं आईएएस प्रेरणा वर्मा को सीडीओ शाहजहांपुर, राजेंद्र कुमार सिंह को विशेष सचिव एपीसी शाखा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस जीतेन्द्र बहादुर सिंह को गृह सचिव तथा आईएसए राम केवल को विशेष सचिव नियोजन तथा कुमार प्रशांत को विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह आईएएस सुजीत कुमार को मिशन निदेशक आजीविका मिशन तथा गोविन्द राजू को एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। ...
बड़ा फेरबदलः 15 आईजी-डीआईजी और एडिशनल एसपी समेत 7 पुलिस उपाधीक्षकों के भी तबादले

बड़ा फेरबदलः 15 आईजी-डीआईजी और एडिशनल एसपी समेत 7 पुलिस उपाधीक्षकों के भी तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने एक बार फिर पुलिस मकहमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस बार हुए फेरबदल में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें आईजी-डीआईजी से लेकर पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। वहीं 7 पीपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है। इनमें एडिश्नल एसपी भी शामिल हैं। बताते चलें कि चुनावी साल में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। इन आईपीएस अधिकारियों के हुए हैं तबादलेः   इन पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादलेः   ...
डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्जीबाड़ा हर जगह जारी है। फिर चाहे पुलिस मुख्यालय ही क्यों न हो। जालसाज अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आते है। राजधानी लखनऊ में सूबे के पुलिस मुख्यालय में जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पूर्व में यहां एसएसपी वाराणसी रहे आर.के. भारद्वाज के फर्जी दस्तखत से फर्जी लेटर पर दो दरोगाओं के तबादला कर दिया गया। बताया जाता है कि एसएसपी वाराणसी के फर्जी डीओ लेटर पर दो दरोगाओं के तबादले हो भी गए हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थापना विभाग में तैनाती के लिए पहुंचा। बताते हैं कि जिस अधिकारी के नाम का फर्जी पत्र बना था जब वह स्थापना विभाग में तैनाती को पहुंचा तो मालूम हुआ कि यह तबादला तो फर्जी पत्र पर हुआ है। ये भी पढ़िएः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद बाद में ऐसा एक और मामला पकड़ा गया। डीजीपी ...
यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बदायूं-सीतापुर के सीडीओ बदले

यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बदायूं-सीतापुर के सीडीओ बदले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने आईएएस अफसरों के तबादलों की एक और सूची जारी की है। इसमें ज्यादातर सचिवों ते तबादले और कार्यक्षेत्र बदले गए हैं लेकिन सीतापुर और बदायूं के सीडीओ को भी बदल दिया गया है। शासन ने आईएएस अधिकारी रमा रमण, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को उनके अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग बनाया है जबकि उनके पास आयुक्त एवं निदेशक हथरघा, का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। अबतक अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का प्रभार देख रहे आईएएस राजेश कुमार सिंह से यह प्रभार ले लिया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार मोनिका एस. गर्ग को विशेष कार्याधिकारी नोएडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिव, पंचायती राज विभाग, शारदा सिंह को आयुक्त चकबंदी के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी बदायूं संदीप कुमार को अब सीडीओ सीतापुर के पद पर तैना...
कानपुर में 3 सीओ और 21 थानों के कोतवालों के तबादले

कानपुर में 3 सीओ और 21 थानों के कोतवालों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लगातार आपराधिक वारदातों के बीच बदमाशों पर नकेल कसने के लिए खाकी महकमे के अधिकारी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाहते हैं। शायद यही वजह है कि सोमवार को कानपुर के आला अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों और कोतवाली प्रभारियों के तबादले कर डाले। तबादलों के इस क्रम में क्षेत्राधिकारी घाटमपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी को वहां से हटाकर गोविंदनगर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है जबकि गोविंदनगर के सीओ सैफुद्दीन बेग को वहां से हटाकर अनवरगंज सर्किल का सीओ बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी अनवरगंज शैलेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी घाटमपुर बनाया गया है। इसी तरह सीसामऊ, गोविंदनगर, सचेंडी, नवाबगंज, छावनी, बर्रा, घाटमपुर, कलेक्टरगंज समेत 21 थानों के कोतवाली प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।          ...
वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

वाराणसी, सहारनपुर और बांदा-झांसी समेत 14 मंडलों के चीफ इंजीनियरों के तबादले, जल्द ज्वाइनिंग के आदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
संजय गोयल को लखनऊ से मुख्य अभियंता झांसी के पद पर हुई तैनाती   समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियन्ताओं के तबादले करते हुए बड़ा फेरबदल कर दिया है। इन अधिकारियों को तबादले के साथ ही जल्द से जल्द नवीन तैनाती वाले स्थानों पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राकेश राजवंशी मुख्य अभियन्ता, लखनऊ को वाराणसी क्षेत्र में तैनाती दी गई है। संजय कुमार गोयल मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ, को मुख्य अभियन्ता झांसी में तैनाती दी गई है। इसी तरह मुख्य अभियन्ता अशोक महतो (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुख्य अभियन्ता अलीगढ़ क्षेत्र तथा मुख्य अभियंता गिरीश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) लखनऊ को सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अभियन्ता (नव पदोन्नत) को लखनऊ से मुरादाबाद क्षेत्र तथा सत्यनारायण (नव पदोन्नत) मुख्य अभियन्ता को लख...